Surya uday news live

Website

Surya uday news live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Surya uday news live, Media/News Company, Azamgarh.
(1)

क्राइम से क्रिमिनल तक
सच के साथ, निर्भीक पत्रकारिता की नई पहचान
सच दिखाने की हिम्मत, हर खबर के साथ
निडर पत्रकारिता, सच्ची खबरों के साथ
निडर पत्रकारिता,सच्ची खबरों के साथ

https://youtube.com/?si=CckE3OqF1wopSWOA

क्राइम रिपोर्टर

14/04/2026

आजमगढ़ बड़हरिया में सुंदर स्कूल के सामने बना के ब्रेकर जनता में नाराजगी क्यों
#वायरल

14/04/2026

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के फोटो व झंडा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चापड़ बरामद

थाना फूलपुर पुलिस ने जनभावनाओं से खिलवाड़ करने एवं अवैध शस्त्र रखने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा व चापड़ बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी गौतम प्रसाद निवासी ग्राम लाहीडीह द्वारा सूचना दी गई कि 11 अप्रैल की रात लाहीडीह बाजार स्थित एक चाय की दुकान के पास लगे बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र व झण्डों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हुईं। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मुकदमा संख्या 135/2026 धारा 299 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
जांच के दौरान अभियुक्त विपिन यादव के पास से एक अवैध तमंचा व एक बड़ा चापड़ बरामद हुआ, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 137/2026 धारा 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विपिन यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी ग्राम लाहीडीह को सदरपुर बरौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव एवं कांस्टेबल आलोक सिंह शामिल रहे।

अब लगता है मै बड़ा आदमी बन गया हूं क्योंकि किडनैप अब मेरा परिवार हो रहा है मेरे बड़े भाई Dinesh Sharma   जो गुजरात राज्य...
12/04/2026

अब लगता है मै बड़ा आदमी बन गया हूं क्योंकि किडनैप अब मेरा परिवार हो रहा है

मेरे बड़े भाई Dinesh Sharma जो गुजरात राज्य के सूरत जिला के कोसांबा में रहते है गैस लेने के लिए जा रहे थे तभी उन्हें रास्ते से रोककर उन्हें भाजपा के नेताओं द्वारा गुजरात के कोसांबा चौकड़ी पर से किडनैप कर लिया जाता है
मुझतक जानकारी मिलते ही Gujrat Police के कंट्रोल रूम में बात करने पर पुलिस के हरकत मे आते ही नेताओं ने तत्काल छोड़ दिया

मेरे बड़े भाई दिनेश शर्मा पुत्र जगधारी शर्मा गुजरात के सूरत जिला अंतर्गत कोसांबा पुलिस स्टेशन अंतर्गत पांच फैक्ट्री में रहते है वहां से नगर पालिका का आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है भाजपा के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें पैसे की लालच व तमाम दबाव से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए रोका जा रहा था
लेकिन वह चुनाव लड़ने की जिद पर रहे
मै उन्हें बार बार फोन कर रहा था लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था
आस पास पता करने पर पता चला कल कही किसी के साथ गए है
अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है
आम आदमी पार्टी से नगर निगम का टिकट मिल गया है
भाजपा चाहती है कि कोसांबा में निर्विरोध चुनाव लड़े लेकिन संभव नहीं हो सका

धन्यवाद Gujarat Police

विष्णु शर्मा ( पत्रकार )

शिक्षक छात्रा से बोला गैलफ्रेंड कि तरह बात करो
12/04/2026

शिक्षक छात्रा से बोला गैलफ्रेंड कि तरह बात करो

आजमगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमला देवगांव कोतवाली का मामला आजमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना ...
11/04/2026

आजमगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमला देवगांव कोतवाली का मामला
आजमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
पहली मुठभेड़ थाना देवगांव क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है, जो गाजीपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह लोगों को झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाता था और सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर लूट करता था। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल और लूट से जुड़ा सामान बरामद हुआ है।
दूसरी कार्रवाई थाना कप्तानगंज क्षेत्र में की गई, जहां हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त राजू निषाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह एक खंडहरनुमा मकान में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में राजू निषाद घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह वही आरोपी है जिस पर एक युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। उसके कब्जे से भी अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
दोनों मामलों में पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Surya uday news live

आजमगढ़ में फर्जी डाक्टरों के खिलाफ होने लगी कार्यवाही आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामन...
10/04/2026

आजमगढ़ में फर्जी डाक्टरों के खिलाफ होने लगी कार्यवाही

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को डॉक्टर बताकर इलाज करने वाले एक फर्जी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश यादव अवैध रूप से नर्सिंग होम चला रहा था और मरीजों का इलाज कर रहा था। आरोप है कि एक महिला का ऑपरेशन करते समय गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी आंत में गंभीर क्षति हो गई और उसकी जान पर बन आई।
विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी डिग्री के सहारे लोगों का इलाज कर रहा था और उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा था।
थाना अतरौलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीजीआई तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Surya uday news live

10/04/2026

आजमगढ़ में स्मार्ट मीटर के विरोध में पहले उतरी भीम आर्मी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर विद्युत उपखंड में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। भीम आर्मी ने इस मुद्दे पर खुलकर मोर्चा खोल दिया है, जिससे क्षेत्र में माहौल गर्म हो गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब उनके लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन मीटरों से बिजली बिल अधिक आ रहा है और तकनीकी खामियों की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं।
वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो स्थिति कुछ और ही है। अधिकारियों का कहना है कि अब पुराने नॉर्मल मीटर की आपूर्ति लगभग बंद हो चुकी है, ऐसे में विभाग के पास स्मार्ट मीटर लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की चोरी या बायपास करना आसान नहीं होगा, क्योंकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
राजनीतिक स्तर पर भी यह मुद्दा अब चर्चा में है। क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की सरकार होने के बावजूद अभी तक किसी बड़े नेता द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में खुलकर बयान नहीं दिया गया है, जिससे जनता में नाराजगी देखी जा रही है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि जहां आम उपभोक्ताओं के घरों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, वहीं कई सरकारी कार्यालयों में अभी तक पुराने मीटर ही चल रहे हैं। इस दोहरे रवैये को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल, स्मार्ट मीटर को लेकर आजमगढ़ में विरोध और सियासत दोनों ही तेज होती नजर आ रही है, और आने वाले समय में यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है।






10/04/2026

मुंडियार मंदिर में चोरी की कोशिश फेल, सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा आरोपी, कोतवाली को सौंपा—कमेटी अब भी चुप

मुंडियार स्थित मुंडेश्वरनाथ मंदिर में दान पेटी से पैसे चोरी करने की कोशिश एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात बच्चों ने पतले तार की मदद से दान पेटी में रखे पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है और हर बार बच्चों द्वारा ही इस तरीके को अपनाया गया है। इसके बावजूद मंदिर समिति की ओर से अब तक इस मामले में थाने पर कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि मुंडियार गांव में स्थित मुंडेश्वरनाथ मंदिर और मस्जिद पास-पास होने के कारण पूर्व में यहां विवाद की स्थिति भी बन चुकी है। यही वजह है कि कोतवाली फूलपुर क्षेत्र में मुंडियार गांव को संवेदनशील (संदिग्ध) माना जाता रहा है।
#ट्रेडिंग #मुंडियार
#मंदिर_चोरी
#दान_पेटी_चोरी
#मुंडेश्वरनाथ_मंदिर
#आजमगढ़_न्यूज
#क्राइम_न्यूज
#पुलिस_कार्रवाई
#चोरी_की_कोशिश
#सुरक्षा_गार्ड
#ब्रेकिंग_न्यूज

साइबर फ्रॉड ने  फर्जी अधिकारी बनकर किया था करोड़ों का घोटाला आजमगढ़ पुलिस दबोचा जनपद आज़मगढ़ से एक बड़ी साइबर ठगी का माम...
09/04/2026

साइबर फ्रॉड ने फर्जी अधिकारी बनकर किया था करोड़ों का घोटाला आजमगढ़ पुलिस दबोचा

जनपद आज़मगढ़ से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी साइबर क्राइम अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित नागेंद्र मिश्र को फोन कर खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी गई और केस निपटाने के नाम पर करीब 34 लाख 87 हजार 998 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, वहीं अब तीसरे आरोपी आदिल हुसैन को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी साइबर फ्रॉड का पैसा अपने खाते में मंगाकर UPI के जरिए अन्य साथियों के खातों में ट्रांसफर करता था और फिर कैश निकलवाकर हिस्सा बांट लिया जाता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल ठगी में किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#साइबर
Surya uday news live

08/04/2026

आजमगढ़ में गुंडाराज! उधार से इनकार पर पीड़ित फल विक्रेता से गाली ग्लौच

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जहां आगापुर गांव निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोगों ने उसे फल की दुकान पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के मुताबिक, उधार फल सब्जी लेने के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की गई।
घटना से पीड़ित और उसका परिवार काफी डरा हुआ है।
पीड़ित ने थाना निजामाबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
゚

07/04/2026

भाजपा जिला अध्यक्ष को पशु डॉ ने क्या कहा जिससे हो गए आग बबूला
゚

07/04/2026

आजमगढ़ में जब विनोद राजभर जिलाध्यक्ष लालगंज ने पशु डॉ को लगाया कॉल बात सुन रह गए हैरान
゚ ्यूज #बीजेपीसरकार

Address

Azamgarh
276304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surya uday news live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share