Mr.YOGESH KUMAR -Advocate

Mr.YOGESH KUMAR -Advocate पूर्व अध्यक्ष विधानसभा 111 गुन्नौर उ प्र (भीम आर्मी)
पूर्व अध्यक्ष डॉo भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति बबराला (संभल )

03/10/2026
तेरा होना ,बड़े गर्व की बात है ना ❓
03/10/2026

तेरा होना ,बड़े गर्व की बात है ना ❓

छोटा सफर नहीं, 6 साल का संघर्ष है,आज़ाद समाज पार्टी की राजनीतिअब राष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा है।एड चंद्रशेखर आज़ाद
02/10/2026

छोटा सफर नहीं, 6 साल का संघर्ष है,
आज़ाद समाज पार्टी की राजनीति
अब राष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा है।
एड चंद्रशेखर आज़ाद

02/10/2026

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को संभल में बसपा सुप्रीमो मायावती को लेक...
02/10/2026

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को संभल में बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि मायावती और उनकी पार्टी के साथ मिलकर काम किया जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसके लिए दोनों ओर से पहल जरूरी है।

जिलाध्यक्ष शहजाद खां के आवास पर प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि समाज के पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी, डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता और पीड़ित वर्ग के लोग चाहते हैं कि बहन मायावती और वह साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कई प्रयास किए गए, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। एक हाथ से ताली नहीं बजती।

उन्होंने मायावती की ओर से आजाद समाज पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताए जाने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। चंद्रशेखर ने कहा कि वह मायावती का सम्मान करते हैं और उनके साथ काम करने की इच्छा पहले भी जाहिर कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी किसी के दरवाजे पर गठबंधन मांगने नहीं जा रही है।

वह जनता के बीच जाकर अपनी ताकत बढ़ाएंगे और जनता का आशीर्वाद जिसके साथ होगा, उसे किसी के दरवाजे पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चंद्रशेखर ने बताया कि आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में करीब 87 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है और बूथ स्तर पर सम्मेलन किए जा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में संगठन और प्रत्याशियों को लेकर और घोषणाएं की जाएंगी।

Address

मौ. कल्लू नगला वार्ड नं 2 बबराला
Babrala
243751

Telephone

+919410050076

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mr.YOGESH KUMAR -Advocate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mr.YOGESH KUMAR -Advocate:

Shortcuts

Share