rao_p.p_krishnavanshi

rao_p.p_krishnavanshi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from rao_p.p_krishnavanshi, Digital creator, Babrala.

न्याय के लिए तत्पर,यादवों के गौरव को बनाए रखने वाला🙏🏽श्री कृष्ण की भूमि, यदुवंशी की पहचान🚩
यादव संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने वाला ।🙏🏽 सफलता ही मेरा एकमात्र विकल्प है,असफलता नहीं। मैं एक यादव हूँ, एक योद्धा हूँ ⚔️💪🦁🚩और मुझे इस पर गर्व है 🙂

निहारिका यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से अध्यक्ष बनीं       💪
20/09/2026

निहारिका यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से अध्यक्ष बनीं
💪

दिल्ली विश्वविद्यालय के ARSD कॉलेज से अध्यक्ष पद पर रितेश यादव को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं I       💪
20/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के ARSD कॉलेज से अध्यक्ष पद पर रितेश यादव को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं I

💪

यादव शेर विशेष यादव ने Joint Secretary पद पर जीत हासिल की।       💪
20/09/2026

यादव शेर विशेष यादव ने Joint Secretary पद पर जीत हासिल की।

💪

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से हर्ष यादव अध्यक्ष बने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं❤️         💪
19/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से हर्ष यादव अध्यक्ष बने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं❤️

💪

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से मोहित यादव को अध्यक्ष बने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।       💪
19/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से मोहित यादव को अध्यक्ष बने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

💪

दिल्ली विश्वविद्यालय के ARSD कालेज से योगेश यादव उपाध्यक्ष बने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ...
19/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के ARSD कालेज से योगेश यादव उपाध्यक्ष बने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ...

राधा अष्टमी के इस पावन अवसर पर यादव परिवार की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।राधारानी की कृपा और आशीर्वाद से आपके जी...
18/09/2026

राधा अष्टमी के इस पावन अवसर पर यादव परिवार की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

राधारानी की कृपा और आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, शांति, प्रेम, समृद्धि और खुशियों का सदैव वास हो। परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा हर मनोकामना पूर्ण हो।

राधारानी के चरणों में यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हर यादव परिवार पर सदैव बना रहे।

💪

अखिलेश यादव जी ने ललितपुर के जगदीश यादव जी को मंच पर बुलाकर मूंछों पर दिलवाया ताव।ललितपुर के बघौरा गांव के पूर्व प्रधान ...
18/09/2026

अखिलेश यादव जी ने ललितपुर के जगदीश यादव जी को मंच पर बुलाकर मूंछों पर दिलवाया ताव।

ललितपुर के बघौरा गांव के पूर्व प्रधान जगदीश यादव जी इन दिनों अपनी मूंछों को लेकर चर्चा में हैं। गुरुवार 10 सितंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने उन्हें लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर बुलाया। और उसकी शानदार मूंछों पर ताव दिलवाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी मूंछों पर ताव देना अच्छा लगता है। उन्होंने जगदीश यादव को मूंछों की देखभाल के लिए कुछ रुपए भी दिए।

75 वर्षीय जगदीश यादव बघौरा ग्राम पंचायत से तीन बार प्रधान रह चुके हैं। वह 1995 से 2000, 2000 से 2005 और 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान रहे। उनके पिता रामनाथ यादव भी आजादी के बाद करीब 40 साल तक ग्राम प्रधान रहे थे।

जगदीश यादव बताते हैं कि उन्हें 20 साल की उम्र से ही मूंछें रखने का शौक था। वह पिछले 55 साल से मूंछें रख रहे हैं। चार भाइयों और तीन बहनों में वह सबसे बड़े हैं।

देसी ठाट, अनुभव की पहचान और मूंछों की शान... जगदीश यादव जी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है!


💪

तेज बुखार के बीच पाकिस्तानियों से लड़े थे रामसमुझ यादव, टुकड़ी ने 21 को मार चौकी पर किया था कब्जाआजमगढ़. वर्ष 1999 का कारगि...
17/09/2026

तेज बुखार के बीच पाकिस्तानियों से लड़े थे रामसमुझ यादव, टुकड़ी ने 21 को मार चौकी पर किया था कब्जा

आजमगढ़. वर्ष 1999 का कारगिल युद्ध जिसमें देश की रक्षा के आन बान शान की रक्षा के लिए देश के सैकड़ों जवानों ने जान गंवा दी लेकिन देश पर आंच नही आने दी। उन्हीं शहीद जवानों में एक आजमगढ़ के राम समुझ यादव भी हैं जिन्होंने तेज बुखार के बीच न केवल 56/85 पहाड़ी पर चढ़ाई की बल्कि अपनी आठ सदस्यीय टीम के साथ चोटी पर पाक के 21 सैनिकों को मौत के घाट उतार चौकी पर कब्जा किया। इस लड़ाई में भारत के आठ में से सात जवान शहीद हो गये।

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में 30 अगस्त 1997 को किसान परिवार में जन्मे रामसमुझ पुत्र राजनाथ यादव तीन भाई बहनों में बड़े थे। उनका सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था। उनका यह सपना वर्ष 1997 में पूरा हुआ जब वारणसी में वे आर्मी में भर्ती हो गये। इनकी ज्वाइनिंग 13 कुमाऊ रेजीमेंट में हुई और पहली पोस्टिंग सिचाचिन ग्लेशियर पर हुई। तीन महीने बाद सियाचिन ग्लेसियर से नीचे आने के बाद परिवार के कहने पर राम समुझ ने छुट्टी के लिए अप्लाई किया। छुट्टी मंजूर हो गयी और परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुट गए।

इसी बीच कारगिल का युद्ध शुरू हुआ और राम समुझ की छुट्टी रद्द कर कारगिल भेज दिया गया।

जिस दिन जन्म उसी दिन शहीद:-

अब इस दुर्भाग्य कहे या फिर इत्तेफाक रामसमुझ का जन्म 30 अगस्त 1977 को हुआ था और कारगिल में दुश्मनों से लड़ते हुए वे 30 अगस्त 1999 को शहीद हो गये। राम समुझ की शहादत पर परिवार को गर्व है। शहीद के पिता राजनाथ यादव, भाई प्रमोद यादव और माता प्रतापी देवी कहती है कि उन्हें आगे भी मौके मिला तो अपने परिवार के बच्चों को सेना में भेजेंगी।

शहीद होने के कहानी सैनिक की जुबानी
राम समुझ के साथ कारगिल युद्ध लड़ने वाले 13 कुमाऊ रेजीमेंट के सैनिक मध्य प्रदेश निवासी दुर्गा प्रसाद यादव बताते हैं कि वह दिन उन्हें आज भी याद है जब 56/85 पहाड़ी पर हमले को कहा गया। उनकी टुकड़ी में एक कमांडर और सात जवान थे। उन्हें रात में चढाई करनी थी और सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर अटैक करना था। पाक सैनिक पहाड़ी की चोटी पर थे। उपर से पत्थर भी गिराते थे तो भारतीय सेना को क्षति पहुँचती थी। एक तरफ पड़ाही बिल्कुल सीधी थी जिसपर चढना आसान नहीं था। उस तरफ नजर भी कम होती थी। इसलिए उसी तरफ से रात में चढ़ने का फैसला किया गया। इस पहाड़ी पर 56 फुट के बाद 85 फुट तक केवल रस्सी से ही चढ़ा जा सकता है। इसलिए इसे 56/85 नाम दिया गया।

पटना, बिहार की धरती पर जन्मे कर्नल उदय कुमार यादव ने भारतीय सेना में अपने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व से देश का...
17/09/2026

पटना, बिहार की धरती पर जन्मे कर्नल उदय कुमार यादव ने भारतीय सेना में अपने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व से देश का गौरव बढ़ाया है।

स्वर्गीय श्री रामप्रसाद यादव जी एवं श्रीमती धर्मेश्वरी देवी के सुपुत्र कर्नल उदय कुमार यादव वर्ष 2002 में मेजर के रूप में 8वीं असम राइफल्स में मणिपुर में तैनात थे। आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक काफिले पर हुए हमले में कई सैनिकों की जान बचाई।

उनकी इस वीरता और असाधारण साहस के लिए भारत सरकार ने उन्हें ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया।

इसके बाद भी सफलता का सफर लगातार आगे बढ़ता रहा। वे लेफ्टिनेंट कर्नल और फिर कर्नल के पद तक पहुंचे तथा अपनी रेजीमेंट की कमान संभालते हुए कमांडिंग ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दीं।

आज कर्नल उदय कुमार यादव झारखंड की 45 NCC बटालियन, कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर (CO) के रूप में देश की नई पीढ़ी को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ रहे हैं।

शौर्य चक्र • सेना मेडल • विशिष्ट सेवा मेडल ये सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और साहस की पहचान हैं।

ऐसे वीर सैनिकों की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। कर्नल उदय कुमार यादव जी को कोटि-कोटि नमन एवं हार्दिक सम्मान

दादा किशन की जय 🔥

💪

Address

Babrala

Telephone

+18433068832

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when rao_p.p_krishnavanshi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to rao_p.p_krishnavanshi:

Shortcuts

Share