Budaun taaja news

Budaun taaja news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Budaun taaja news, Media/News Company, Badaun, Badaun.

23/08/2026
18/08/2026

लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के दौरान रविवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमला किया गया और एक सब-इंस्पेक्टर को दबोचने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मामले के बाद मंगलवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम के साथ तीन थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। इसके बाद अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें नगर निगम की टीम ने 100 से अधिक भैंसों को पकड़कर हटवाया।
वहीं, पुलिस ने पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की शिकायत पर अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू, जीशान और नाफिश समेत 24 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

17/08/2026

कोटेदारों से बातचीत के कार्यक्रम में सीएम योगी को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ये क्या बताने लगे ?
#डिप्टीसीएम #उत्तरप्रदेश BadayunTaajaNews

17/08/2026

कुंवरगांव में पुलिस ने लगाया विशाल भंडारा, कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

बदायूं जनपद के कुंवरगांव में थाना पुलिस की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ एएसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी राहुल पांडेय ने किया।

एसएसपी अंकिता शर्मा भी भंडारे में शामिल हुईं और कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी कार्यक्रम में पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षपति अरविंद रावत, राम शर्मा, अनिल सिंह, यशवीर सिंह गौतम, प्रिंस गुप्ता, पंकज गुप्ता, किशनवीर, लवी शर्मा और अमित कुमार सिंह सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

#बदायूं #कुंवरगांव #कांवड़यात्रा #कांवड़िया #भंडारा पुलिस BudaunTaajaNews

16/08/2026

भाई सोना नहीं...सांप कांटने के बाद 150 चांटे मारकर जगाए रखा और बचा ली भाई की जान

16/08/2026

#संभल के असमोली क्षेत्र के मदाला गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। निजी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छज्जे पर बच्चे चढ़ गए। अधिक वजन होने के कारण छज्जा अचानक गिर गया।

हादसे में छज्जे के नीचे खड़े 8 वर्षीय निजामुद्दीन की दुखद मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

डीएम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

SambhalNews UPNews BreakingNews BadayunTaajaNews

15/08/2026

Bokaro के बांध पंचायत में जमीन के नीचे उठने लगी भीषण आग, video हो रहा viral

14/08/2026

🚨 लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला!

अंतिम संस्कार से पहले मृत पिता के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवाने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि 75 वर्षीय छत्रपाल की करीब 3 करोड़ रुपये की जमीन-संपत्ति को अपने नाम कराने की नीयत से उनके बेटे महेंद्र ने यह हरकत की।

परिजनों के मुताबिक, छत्रपाल अपने बेटे और बहू के व्यवहार से परेशान थे। आरोप है कि वर्ष 2023 में उन्हें पैतृक घर से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों के यहां रहकर जीवन बिताया।

मृतक की बड़ी बेटी का कहना है कि पिता ने बेटे-बहू के व्यवहार से परेशान होकर बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था और अपनी बाकी संपत्ति तीनों बेटियों को देने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार से ठीक पहले बेटे और उसके चचेरे भाई ने शव के अंगूठे का निशान सादे कागजों पर लिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

हालांकि, पुलिस के मुता�

14/08/2026

जिला – अमरोहा तहसील – हसनपुर गांव – रुखालू उत्तर प्रदेश!...."जे हमारी वीडियो DM तक पहुंचा दो" '

Address

Badaun
Badaun

Telephone

+919457297573

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Budaun taaja news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Budaun taaja news:

Shortcuts

Share