Civil voice India

Civil voice India जन सरोकार के मुद्दे व बेबाक खबरें

12/08/2026

अहसाम मलिक बहराइच

बलहा विधायक सरोज सोनकर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

बलहा/ मिहींपुरवा आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत बलहा विधायक सरोज सोनकर के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा चिकनिया चौकी से शुरू होकर चिकनिया गांव होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश देते हुए लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

विधायक ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता है। देश की अखंडता और एकता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में आगे बढ़कर कार्य करने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रभारी संजय वर्मा, मण्डल महामंत्री पंकज वर्मा, मंडल अध्यक्ष राम गोपाल विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री प्रमोद वर्मा, सेक्टर संयोजक सत्रोहन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामचरन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रूपनरायन मौर्या , मंडल उपाध्यक्ष गोविन्द कुमार सोनकर , मंडल महामंत्री पारसनाथ गुप्ता , सेक्टर संयोजक प्रहलाद वर्मा ,राजेश वर्मा , अशोक वर्मा ,रामहित वर्मा , कमलेश वर्मा , केशवराम , उमेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अनुशासन के साथ तिरंगा यात्रा को सफलतापूर्वक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर तैनात रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।उन्होंने लोगों से देशहित और राष्ट्र की एकता के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।

20/07/2026

धर्मेंद्र प्रधान क्या इन बच्चियो की आवाज आज रात को तुझे सोने देगी।

सबसे ज्यादा गुस्सा ही gen z में है। इन बच्चियो का क्या कसूर है।

इस सरकार ने अपनी बर्बादी की कहानी लिखनी शुरू कर दी है।

20/07/2026

अगर इतनी शक्ति नकल माफिया और अधिकारियों के खिलाफ दिखाई गई होती तो छात्रों को सड़क पर न उतरना पड़ता

सपा नेता डॉक्टर संतोष वर्मा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
02/07/2026

सपा नेता डॉक्टर संतोष वर्मा ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

02/07/2026

मिहीपुरवा विकासखंड की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है

02/07/2026

बलहा विधानसभा में बाढ़ की जहां-जहां समस्याएं है कृपया आप लोग हमें बताएं वहां से हम ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग करेंगे

Address

Nanpara
Bahraich

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Civil voice India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share