Balaghat News

Balaghat News This page has been designed to provide you information and news related to Balaghat.

बालाघाट जिले का चिन्नौर चावल अपने लाजवाब स्वाद और खुशबू के कारण देश ही नहीं विदेश में भी पसंद किया जा रहा है।चिन्नौर चाव...
29/04/2023

बालाघाट जिले का चिन्नौर चावल अपने लाजवाब स्वाद और खुशबू के कारण देश ही नहीं विदेश में भी पसंद किया जा रहा है।

चिन्नौर चावल मध्यप्रदेश की िला_एक_उत्पाद योजना में शामिल है

28/04/2023
मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार दोपहर को एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। विमान में एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट सवार थे। इ...
18/03/2023

मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार दोपहर को एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। विमान में एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट सवार थे। इनमें से एक की बॉडी दो चट्टानों के बीच जलती हुई नजर आई।

सरदार पटेल विष्वविद्यालय 4 दिवसीय खेल महोत्सव का समापनसरदार पटेल विष्वविद्यालय बालाघाट में खेल महोत्सव के चौथे दिन माँ स...
31/12/2022

सरदार पटेल विष्वविद्यालय 4 दिवसीय खेल महोत्सव का समापन

सरदार पटेल विष्वविद्यालय बालाघाट में खेल महोत्सव के चौथे दिन माँ सरस्वती एवं सरदार पटेल के प्रतिमा पर पुष्प एवं दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम को आगे बढाया, जिसमें सुबह की पाली के खेलो में श्री विजय डावर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक, बालाघाट तथा विषिष्ट अतिथि विष्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह एवं शाम की पाली के खेलो में मुख्य अतिथि श्री पी. के बिसेन, पूर्व कुलपति, जवाहर लाल नेहरू कृषि विष्वविद्यालय, जबलपुर व श्री समीर सौरभ आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक बालाघाट विषिष्ट अतिथि विष्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. दिवाकर सिंह के साथ उप-कुलाधिपति विरेष्वर सिंह, कुलपति डॉ. विप्लब पॉल, कुलसचिव सुश्री स्वाति जायसवाल, कार्यकारी निदेषक डॉ मंजीत सिंह, उप-नियंत्रक परीक्षा श्री सुर्यप्रताप सिंह एवं श्री चंद्रप्रताप सिंह, माउॅट लिटेरा जी स्कूल के प्राचार्य श्री तेजस तुरकर उपस्थित थे।
कबड्डी की स्पर्धा में स्कूल ऑॅफ इंजीनियरिंग व स्कूल ऑॅफ नर्सिंंग, क्रिकेट की स्पर्धा में स्कूल ऑॅफ इंजीनियरिंग, खो-खो की स्पर्धा में स्कूल ऑॅफ इंजीनियरिंग व स्कूल ऑॅफ साइॅस, टग आफ फॉर की स्पर्धा में स्कूल ऑॅफ इंजीनियरिंग व स्कूल ऑॅफ नर्सिंंग, वॉलीबाल की स्पर्धा में स्कूल ऑॅफ एजुकेषन प्रथम रहे। साथ ही सिल्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया व सरदार पटेल विष्वविद्यालय कें शैक्षणिक व अषैक्षणिक स्टॉफ के बीच टग आफ फॉर एवं कबड्डी स्पर्धा हुआ जिसमें सामजस्य जीत घोसित किया गया।

बालाघाट के 1.5 साल की आयु के अनुनय गड़पायले ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
14/12/2022

बालाघाट के 1.5 साल की आयु के अनुनय गड़पायले ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

उम्र महज 1 साल 7 माह। इस उम्र में ज्यादातर बच्चे खुद के घर का पता भी नहीं बता पाते, लेकिन बालाघाट का जूनियर जीनियस अनुनय गढ़पाले 40 से ज्यादा देशों के नाम और उनके नेशनल फ्लैग को पहचान लेता है।

https://dainik-b.in/ce21sPo0Jvb

24/11/2022

पालीटेक्निक कालेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश

के लिए 26 से 30 नवंबर तक काउंसिलिंग

उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित निर्णय दिनांक 21 नवंबर 2022 के परिपालन में अर्हकारी परीक्षा के आधार पर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की उपलब्ध सीटों पर प्रवेश के लिए शासकीय पालीटेक्निक कालेज बालाघाट में संस्था स्तर पर सत्र 2022-23 की काउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय बालाघाट के प्राचार्य श्री आर एम सोनवे ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित किये जा रहे विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों( सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कम्यूटर साईंस इंजी.) में से EWS की कुल रिक्त 25 सीटों में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसलिंग दिनांक 26 से 30 नवंबर 2022 तक आयोजित होगी। अर्हकारी परीक्षा (कक्षा दसवी) के आधार पर प्रवेश के ईच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग की उक्त नियत तिथि को प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों (सीएलसी रजिस्ट्रेशन स्लिप, कक्षा दसवी की अंकसूची, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, इत्यादि) के साथ उक्त दस्तावेजों की छायाप्रति एवं 8100 रुपये फीस के साथ स्वयं काउंसलिंग में सम्मिलित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी तकनीकी शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाईट www.dte.mponline.gov.in एव www.dtempcounselling.org पर उपलब्ध रहेगी। सीएलसी काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थी अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन mponline के किओस्क से दिनांक 24 से 30 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजे तक कर उक्त तिथि में संस्था में प्रातः 11:00 बजे उपस्थित हो सकते हैं। शिक्षण शुल्क 8100 रुपये तथा मूल टी.सी. उसी समय जमा करने पर ही प्रवेश दिया जाना संभव होगा। अन्यथा मेरिट सूची के अगले अभ्यर्थी को प्रवेश का अवसर दे दिया जावेगा।EWS रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु 2022-23 के EWS प्रमाण पत्र को प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है।

बालाघाट जिले में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्योगपति हर्ष और निश्चित त्रिवेदी से की चर्चा     मुख्यमंत्री ...
23/11/2022

बालाघाट जिले में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्योगपति हर्ष और निश्चित त्रिवेदी से की चर्चा
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज 21 नवंबर 2022 को भोपाल में अपने निवास पर बालाघाट जिले में उद्योगों में निवेश को लेकर जिले के युवा उद्यमी हर्ष और निश्चल त्रिवेदी से चर्चा की। इस दौरान मध्यप्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा और प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनीष सिंह भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बालाघाट जिला नक्सल प्रभावित जिला है और यहां नये उद्योग लगाने और निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। नये उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को हर संभव मदद दी जाएगी। बालाघाट जिले के बोड़ुन्दाकला में उद्योग स्थापना के लिए प्रदेश सरकार सड़क, बिजली, पानी की बुनियादी सुविधाओं के लिए हर संभव मदद देगी। जिससे यहां पर नये उद्योग लग सकेंगे। चर्चा के दौरान उद्यमी हर्ष और निश्चल त्रिवेदी ने बताया कि उनके द्वारा बोड़ुन्दाकला में फेरो मैंगनीज प्लांट के लिए 210 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। उनके द्वारा वारासिवनी के सावंगी में फेरो मैंगनीज प्लांट में पहले 100 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और 60 करोड़ रुपये का नया निवेश किया जा रहा है।

02/11/2022

लेंडेझरी में 4 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन
आगामी 4 नवम्बर 2022 को ग्राम-लेंडेझरी तह0 लालबर्रा जिला- बालाघाट में एक दिवसीय रोजगार दिवस/रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा। मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों की शैक्षिणक योग्यता 10वी, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बी.ई., बी.टेक., डिप्लोमा, पॉलीटेकनिक, आईटीआई, आदि योग्यता एवं आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य होना चाहिये।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बालाघाट के महाप्रबंधक श्री अशोक मेश्राम ने बताया कि इस रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक आवेदक अपनी समस्त शैक्षिणक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो आदि लेकर मेले में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले का आयोजन ग्राम-लेंडेझरी तह0 लालबर्रा जिला-बालाघाट में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जायेगा। चयनित आवेदकों को संबंधित कम्पनियों के नियमानुसार मासिक वेतन, भत्ते एवं कम्पनी द्वारा निर्धारित अन्य सुविधाऐं प्रदान की जावेगी। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना के प्रकरण तैयार कराये जायेगें एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा जिससे युवा योजना से लाभांवित होकर स्वयं का उद्योग, व्यवसाय स्थापित कर स्वावलंबी बन सकेंगे । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील है कि वे इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ लें।

Address

Balaghat
481001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balaghat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share