Bharat Media

Bharat Media हर हाल मे खबर आप तक...खबरों से करें सहयोग...
(3)

08/09/2026

बलिया में अवाया दुर्गा मंदिर के पास हंसुआ से हमला: दो किशोर गंभीर हालत में रेफर, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत उभांव थाना क्षेत्र के अवाया दुर्गा मंदिर के पास हंसुआ व चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात में 16 वर्षीय शिवम और 15 वर्षीय नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सीयर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं 14 वर्षीय अभय को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार घायलों की मांसपेशियां बुरी तरह कट जाने से हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

'भारत मीडिया' के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए उभांव पुलिस ने जानकारी दी है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

08/09/2026

🚨 बलिया में बाढ़ का तांडव: 87 गांव और 3 लाख आबादी प्रभावित! 🚨

जनपद बलिया में गंगा और घाघरा (सरयू) नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। तटीय इलाकों और बांधों के पास भारी जलभराव से हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

📢 पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की बड़ी अपील:

बांध और नदी के बीच जमा बाढ़ के पानी में नहाने या जाने से बचें।

जमा पानी में गहराई का अंदाजा नहीं होता, बच्चों को पानी के पास बिल्कुल न जाने दें।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे व पुलों पर जाकर नहाने या स्टंट करने की भूल न करें।

मिशन शक्ति की महिला आरक्षी, बीट कांस्टेबल व थाना प्रभारी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर जागरूक कर रहे हैं।

🚤 प्रशासन अलर्ट मोड पर: NDRF, SDRF और PAC की टीमें लगातार जलमार्गों पर निगरानी रख रही हैं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या बाढ़ कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

07/09/2026

🚨 बलिया चाकूबाजी मामला: दो किशोरों की स्थिति बेहद नाजुक, डॉक्टर का बयान आया सामने! 🚨
उभांव थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की वारदात के बाद सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात डॉक्टर कुशाग्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
डॉक्टर के अनुसार घायलों में से दो किशोरों की हालत बेहद गंभीर है। हमले में उनके हाथ की नस कटने की संभावना जताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

07/09/2026

🚨 बलिया चाकूबाजी घटना: जानिए पीड़ित किशोर की जुबानी, कैसे हुआ हमला! 🚨
उभांव थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात का शिकार हुए गंभीर रूप से घायल किशोर ने घटना को लेकर पूरी बात साझा की है। सुनिए पीड़ित की जुबानी कि आखिर मौके पर क्या हुआ था और कैसे तीन किशोर इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर अवस्था में घायलों को सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

07/09/2026

🚨 बलिया: उभांव थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, तीन किशोर गंभीर रूप से घायल 🚨
​बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चाकूबाजी की घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

07/09/2026

संवेदनशीलता की मिसाल: डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग ज्योति को सौंपी बैटरी साइकिल, अब शिक्षिका बनने का सपना होगा पूरा

बलिया के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत महुलानपार गांव निवासी 19 वर्षीय दिव्यांग युवती कुमारी ज्योति की पढ़ाई की ललक देखकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह स्वयं उसके घर पहुंचे। दोनों पैरों से असमर्थ होने के कारण आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी ज्योति से मिलकर डीएम ने न सिर्फ उसका ढांढस बंधाया, बल्कि मौके पर ही उसे बैटरी चालित साइकिल, स्कूल बैग, हेलमेट और दिव्यांगता प्रमाण पत्र सौंपा।

डीएम ने अधिकारियों को ज्योति का तत्काल री-एडमिशन कराने के निर्देश दिए, ताकि उसका शिक्षिका बनने का सपना पूरा हो सके। इसके अलावा, परिवार को पीएम आवास योजना और शौचालय का लाभ देने की कार्रवाई भी शुरू करा दी गई है।

07/09/2026

उभांव थाने में नवनिर्मित बैरक का SP ओमवीर सिंह ने किया लोकार्पण; महावीरी झंडा जुलूस में शांति की अपील

बलिया के उभांव थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद नवनिर्मित पुलिस बैरक का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में एसपी ने आगामी 22 सितंबर को निकलने वाले पारंपरिक महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।

एसपी ने सोशल मीडिया ग्रुप्स पर पैनी नजर रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल, सीओ रसड़ा रजनीश कुमार यादव और थाना प्रभारी दिनेश पाठक समेत कई पुलिस अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

06/09/2026

बाढ़ के पानी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, इलाके में मातम

बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकार माधोमथ (ग्रीन फील्ड व रिंग रोड के बीच) जमा बाढ़ के पानी में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया। रघुनाथपुर (थाना बांसडीहरोड) निवासी गोलू उर्फ अभिषेक गोंड (16) और अनीस अंसारी (17) की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची दुबहड़ पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

06/09/2026

उभांव थाने में कब तैनात होंगे स्थाई CO? जानिए क्या बोले SP बलिया

बलिया: उभांव थाना क्षेत्रवासियों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत! 🚨

पुलिस अधीक्षक (SP) ने उभांव थाने का निरीक्षण किया, जहां नया क्षेत्राधिकारी (CO) कार्यालय पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। SP ने बताया कि यहां स्थाई क्षेत्राधिकारी की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

इसके बाद क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं व क्षेत्राधिकारी स्तर के कार्यों के लिए दूर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी—राहत अब बस कुछ ही दिनों दूर है!

06/09/2026

बेल्थरा रोड में SBSP का कुनबा बढ़ा, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर का क्षेत्रीय विधायक पर हमला
बेल्थरा रोड विधानसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) की एक विशाल बैठक आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी बिच्छेलाल राजभर ने क्षेत्रीय विधायक पर तीखा हमला बोला।
जब पत्रकारों ने सवाल किया कि "जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बलिया के मंच से विधायक की तारीफ कर रहे हैं, तो आप उन्हें नालायक कैसे कह सकते हैं?" — इस पर एमएलसी ने क्या जवाब दिया, देखिए पूरा वीडियो।

Address

BeltharaRoad
Ballia
221715

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Media:

Shortcuts

Share