15/04/2024
लिंग (Gender) : लिंग का शाब्दिक अर्थ होता है चिन्ह या पहचान ।
व्याकरण के अन्तर्गत लिंग उसे कहते हैं जिसके द्वारा किसी विकारी शब्द के स्त्री या पुरुष जाति का होने का बोध हो।
अथवा
शब्द के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाति का होने का बोध हो उसे लिंग कहते हैं।
नोट: विकारी शब्द ÷ वे शब्द, जिनका रूप लिंग, वचन, कारक और काल के अनुसार परिवर्तित हो जाता है , उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।