01/08/2026
पायला कला, बालोतरा के फरेड़ी प्याऊ स्थित सिंधिया की ढाणी में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।
पिछले 6 से 7 महीनों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीण पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
समाजसेवी: रजाक जुनेजा
स्थान: फरेड़ी प्याऊ, सिंधिया की ढाणी, पायला कला (बालोतरा) Bhajanlal Sharma Rashtriya Loktantrik Party Hanuman Beniwal