THE KOLI TIMES

Call Website Contact the business

THE KOLI TIMES Official page of THE KOLI TIMES. YouTube Channel & Website www.kolitimes.in. We represents the Kori-Koli community spread across the country.

कोली टाइम्स देश भर में फैले कोरी-कोली समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा उद्देश्य समाज को जोड़ना और जागरूक करना है। शिक्षा, राजनीति, विज्ञान सहित सभी क्षेत्र में यह समुदाय काफी पिछड़ा है। संगठित और जागरूक भी नहीं है। हमारा प्रयास होगा कि कोरी-कोली समुदाय प्रगति करे, समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। कोली टाइम्स आपका चैनल है। सब्सक्राइब करें, शेयर करें। [email protected]

12/10/2026

हिमाचल प्रदेश के कोली | PART-2

मंदिर में चोरी करने वाला "मुखपुत्र" गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दुबहड़ थाना क्षेत्र के चंदवक गांव स्थित शिव म...
11/10/2026

मंदिर में चोरी करने वाला "मुखपुत्र" गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दुबहड़ थाना क्षेत्र के चंदवक गांव स्थित शिव मंदिर और काली जी के मंदिर से पीतल का घंटा और प्रसाद की परात चोरी करने वाले शशि कुमार पाण्डेय (उम्र 45 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

शिव मंदिर से पीतल का घंटा 22 सितंबर 2026 को चोरी हुआ था. पुलिस ने शशि कुमार पाण्डेय के पास से चोरी किया हुआ पीतल का घंटा और काली जी के मंदिर से चुराई गई प्रसाद की परात बरामद कर ली है. मंदिर समिति की तहरीर पर थाना दुबहड़ में BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के देखरेख में पुलिस टीम संदिग्ध आदमियों की चेकिंग कर रही थी. तभी दुबहड़ पुलिस ने चन्दवक-शिवपुर चोरवां मार्ग से दोपहर करीब 2 बजे चोर शशि कुमार पाण्डेय (निवासी - चन्दवक, थाना दुबहड़) को दबोच लिया. पुलिस के पूछताछ में पाण्डेय ने मंदिर में हाथ साफ करने की बात कबूल कर ली है.

11/10/2026

जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले आईपी गुप्ता पान?

कोली समुदाय की महिलाओं से जुड़ा है गुजरात का 'टिप्पणी' नृत्यगुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र से जुड़ा "टिप्पणी" नृत्य कोली सम...
11/10/2026

कोली समुदाय की महिलाओं से जुड़ा है गुजरात का 'टिप्पणी' नृत्य

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र से जुड़ा "टिप्पणी" नृत्य कोली समुदाय की श्रमिक महिलाओं की मेहनत से जुड़ा है. पुराने समय में गुजरात के तटीय इलाकों में मकानों की छतों और फर्श को मजबूत बनाने के लिए चूने और पत्थर के मिश्रण को कूटा जाता था. पोरबंदर के कोली समुदाय की महिलाएं इसमें काम किया करती थीं. फर्श को समतल बनाने के लिए वो लकड़ी के एक भारी औजार का इस्तेमाल करती थीं, जिसे "टिप्पणी" कहा जाता है. कड़ी धूप में अपनी ऊर्जा बनाए रखने के लिए महिलाएं एक लय में काम करने लगीं और थकान मिटाने के लिए बीच-बीच में लोकगीत गाने लगीं. धीरे-धीरे लोकगीतों की धुनों पर टिप्पणी को पटकने की लय ने नृत्य का रूप ले लिया और टिप्पणी नृत्य की शुरुआत हुई.

इस नृत्य को खास इसमें इस्तेमाल होने वाली लकड़ी के डंडे की आवाज है. नर्तकियां पारंपरिक रंग-बिरंगी चनिया, चोली और ओढ़नी पहनती हैं और चांदी के पारंपरिक गहने पहनती हैं. ये नृत्य समूह में किया जाता है, जिसमें टिप्पणी के जमीन पर टकराने की आवाज इसे आकर्षक बनाती है.

"टिप्पणी" नृत्य सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं किया जाता, बल्कि ये गुजरात के ग्रामीण जीवन से काफी जुड़ा हुआ है. इसकी शुरुआत भले ही श्रम के दौरान ऊर्जा बनाए रखने के लिए हुई थी, लेकिन आज महिलाएं इस नृत्य को शादी जैसे शुभ अवसरों पर भी काफी उत्साह के साथ करती हैं.

इस नृत्य को महिलाएं घेरे में खड़ी होकर करती हैं. नृत्य में महिलाएं धीमी गति की ताल पर टिप्पणी को जमीन पर ठोकते हुए नृत्य शुरू करती हैं और साथ में लोकगीत गाती हैं. इस नृत्य को ढोल, मंजीरे जैसे वाद्य यंत्रों की धुन दी जाती है, जो टिप्पणी की आवाज के साथ मिलकर इसे और भी मजेदार बना देते हैं.

पलवल में 25 अक्टूबर को कोली समाज की महापंचायत, सामाजिक कुरीतियों पर लिए जाएंगे अहम फैसलेहरियाणा के पलवल शहर में 25 अक्तू...
10/10/2026

पलवल में 25 अक्टूबर को कोली समाज की महापंचायत, सामाजिक कुरीतियों पर लिए जाएंगे अहम फैसले

हरियाणा के पलवल शहर में 25 अक्तूबर को कोली समाज की महापंचायत बुलाई गई है. रामनगर दुकड़िया मोहल्ला स्थित कोली समाज कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रधान रंगलाल और संरक्षक रमेश भगत ने की. पदाधिकारियों ने बताया कि महापंचायत में जिलेभर से समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.

कोली समाज सुधार समिति के संरक्षक रमेश भगत, जिला प्रधान धीरज कुमार और कोषाध्यक्ष बाबू राम चौहान ने बताया कि मंडकोला में हुई महापंचायत में लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाया जाएगा. इसमें दहेज प्रथा पर रोक, शादी समारोहों में फिजूलखर्ची व दिखावे को कम करने तथा आयोजनों में खर्च की सीमा तय करने पर चर्चा होगी. महापंचायत पंजाबी धर्मशाला, पलवल में सुबह 9 बजे से होगी.

शादियों में बरातियों की संख्या सीमित रखने और शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा. युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है.

आज (9 अक्टूबर) मध्य प्रदेश के वरिष्ठ लेखक, कवि और कहानीकार शिवप्रसाद भारती का जन्मदिन है. उनका ताल्लुक छतरपुर जिले के एक...
09/10/2026

आज (9 अक्टूबर) मध्य प्रदेश के वरिष्ठ लेखक, कवि और कहानीकार शिवप्रसाद भारती का जन्मदिन है. उनका ताल्लुक छतरपुर जिले के एक प्रतिष्ठित कोली परिवार से है. उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी डायरेक्टर सूचना के पद पर कार्यरत रहे भारती ने रिटायरमेंट के पश्चात अपने पैतृक गांव राजापुर में नेम्फ गार्डेन (नेशनल मेमोरियल फारेस्ट गार्डेन) की स्थापना की है. इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, मृदा संरक्षण, जल संरक्षण जैसी आवश्यकताओं के लिए प्रेरित किया जाता है. नेम्फ गार्डेन की विशेषता है कि यहां वीरांगना झलकारी बाई समेत 50 विभूतियों के स्मृति वृक्ष रोपे गए हैं. इस अनोखे प्रयोग के लिए उन्हें वर्ष 2024 में आइकॉनिक पीस अवार्ड काउंसिल नई दिल्ली द्वारा मानक डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है.

नेम्फ गार्डेन की स्थापना को लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों के संगठन रिटायर्ड इनफॉर्मेशन वेलफेयर एसोसिएशन 'रिजवा' द्वारा भी भारती को सम्मानित किया गया है. 29 अप्रैल 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर लखनऊ में पूर्व सूचना निदेशक रोहित नन्दन, डॉ० अनूपचन्द्र पाण्डेय और मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राघवेन्द्र कुमार द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर व रिजवा प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया.

शिवप्रसाद भारती ने पिछले चार दशकों में कई महत्वपूर्ण किताबें लिखी हैं और कई पुस्तकों का संपादन किया है. विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों और पत्रिकाओं में उनके सैकड़ों सम सामयिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं. पत्रकारिता पर लिखी गई भारती की पुस्तक 'पत्र प्रकाशन और प्रक्रिया' के लिए उन्हें 1995 में उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित बाबू राव विष्णु पराड़कर पुरस्कार समेत कई सम्मान मिले हैं. रिटायरमेंट के बाद वे छतरपुर में अपने पैतृक गांव में निवास कर रहे हैं.

08/10/2026

राजस्थान के कोली | Rajasthan ke Koli | PART-1

इंसान जितना पैसे वाला होता है, गरीब के प्रति उसकी नीयत उतनी ही खराब होती है. देहरादून में ऑर्डिनेंस कम्पनी के सेवानिवृत्...
07/10/2026

इंसान जितना पैसे वाला होता है, गरीब के प्रति उसकी नीयत उतनी ही खराब होती है. देहरादून में ऑर्डिनेंस कम्पनी के सेवानिवृत्त अधिकारी व उनकी शिक्षका बीबी ने बाथरूम में काम करवाया, जिसके लिए प्लंबर के 600 रुपये देने की बजाय उसे 300 में ही टरका दिया. पूरे पैसे मांगने पर गाली देकर अपमानित भी किया.

बस प्लंबर को भी गुस्सा आ गया. उसने पेचकस से दोनों की हत्या कर दी. इस दौरान बीच बचाव में आई घर की मेड की भी हत्या हो गई.

सिर्फ 300 की बेइमानी बहुत भारी पड़ गई.

नोएडा सेक्टर-18 स्थित DLF Mall में इस महिला को बिना भुगतान किए देसी घी और रिफाइंड तेल ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. ...
06/10/2026

नोएडा सेक्टर-18 स्थित DLF Mall में इस महिला को बिना भुगतान किए देसी घी और रिफाइंड तेल ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. स्टोर कर्मियों के अनुसार, स्टाइलिश दिखने वाली यह महिला पिछले एक महीने में चार बार इस स्टोर से सामान चुरा चुकी है. इसकी हरकतें CCTV) में कैद हुईं. इस बार सुरक्षाकर्मियों ने इसे दबोच लिया. बाद में महिला के पति ने स्टोर पहुंचकर सामान का बिल चुकाया, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.

कानपुर में वार्ड-10 की पार्षद लक्ष्मी कोरी ने डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि नगर न...
06/10/2026

कानपुर में वार्ड-10 की पार्षद लक्ष्मी कोरी ने डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि नगर निगम के सदन में कार्यवाही के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई. लक्ष्मी कोरी के मुताबिक सदन में कई पार्षदों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की गई.

महिला पार्षद ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को वह नगर निगम सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची थीं. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कौशलपुरी मंडल मंत्री मनीष बाजपेयी और पार्षद पवन गुप्ता को महापौर के बेटे बंटी पांडेय और अनुराग पांडेय ने एक कमरे में बंद कर दिया है. उन्होंने इसका विरोध किया. उस समय पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे.

पार्षद लक्ष्मी कोरी के मुताबिक दोपहर करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान महापौर को इस मामले की जानकारी देने की कोशिश की. लक्ष्मी कोरी ने कहा कि दो बार की पार्षद होने के बाद उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया.

Address

Balrampur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when THE KOLI TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to THE KOLI TIMES:

Shortcuts

Share

Category