07/08/2026
कोयला लदे 13 हाईवा पर बड़ी कार्रवाई
बिना सीट बेल्ट और रैश ड्राइविंग पर डीटीओ को अग्रेत्तर कारवाई
सिमरिया : सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 कोयला लदे वाहनों पर सिमरिया पुलिस ने शिकंजा कसा है। बिना सीट बेल्ट लगाए और रैश ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए हैं। जिसे लेकर हाईवा वाहन और उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सिमरिया चौक के पास जांच के दौरान ये 13 हाईवा वाहन यातायात नियम तोड़ते पाए गए। चालक न तो सीट बेल्ट लगाए हुए थे और न ही निर्धारित गति सीमा का पालन कर रहे थे।पुलिस ने सभी 13 वाहनों एवं चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर जिला परिवहन पदाधिकारी को भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने काफी सराहना की है।