Naraini vlogs

Naraini vlogs Naraini,बाँदा or Bundelkhand
को देखिए हमारे नज़रिए से📸
follow for amazing and fresh content 🤌

इसको आप लोग क्या बोलते हो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
08/05/2026

इसको आप लोग क्या बोलते हो
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

बांदा सफर में बनते थे हमसफर फिर उड़ाते थे सामान पूरी खबर कमेंट बॉक्स में
03/05/2026

बांदा सफर में बनते थे हमसफर फिर उड़ाते थे सामान पूरी खबर कमेंट बॉक्स में

सबसे बड़ा योद्धा माँ होती है, मौत ,साँसें रोक सकी, लेकिन एक माँ की ममता नहीं....बरगी क्रूज हादसे की सबसे हृदय विदारक तस्...
01/05/2026

सबसे बड़ा योद्धा माँ होती है, मौत ,साँसें रोक सकी, लेकिन एक माँ की ममता नहीं....

बरगी क्रूज हादसे की सबसे हृदय विदारक तस्वीर

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे ने हृदय को झकझोर दिया। तेज तूफान और ऊँची लहरों के बीच कई जिंदगियाँ पल भर में डूब गईं। अपने मासूम बच्चे को छाती से लगाकर अंतिम समय में भी उसकी रक्षा करना नहीं भूली माँ...

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और उनके परिवारों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे!!

हाईस्कूल और इंटर में टॉप करने वाली छात्राओं को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए AAPLE के आईपैड,, एक आईपैड की कीमत तक...
28/04/2026

हाईस्कूल और इंटर में टॉप करने वाली छात्राओं को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए AAPLE के आईपैड,, एक आईपैड की कीमत तकरीबन 48000 रूपये

अब स्टेडियम की हालत बदलेगी..जिला अधिकारी अमित कुमार आसेरी ने आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर वॉलीबॉल हाल रिनोवेशन एव...
26/04/2026

अब स्टेडियम की हालत बदलेगी..जिला अधिकारी अमित कुमार आसेरी ने आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर वॉलीबॉल हाल रिनोवेशन एवं निर्माणाधीन कबड्डी हाल तथा जिम हाल आदि का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था एवं जिला क्रीडा अधिकारी को निर्धारित समय से गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए
#बाँदा

बांदा देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47.4°C पहुंचा:4 साल बाद अप्रैल में इतनी तपिश; 27 अप्रैल से बदलेगा मौसम   #बाँदा        ...
25/04/2026

बांदा देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47.4°C पहुंचा:4 साल बाद अप्रैल में इतनी तपिश; 27 अप्रैल से बदलेगा मौसम
#बाँदा

बांदा जिला के बबेरू से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बबेरू कस्बे के दूल थोक सर्राफा गली में आज शाम लगभ...
24/04/2026

बांदा जिला के बबेरू से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बबेरू कस्बे के दूल थोक सर्राफा गली में आज शाम लगभग 8 बजे सर्राफा व्यापारी पप्पू सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक पहचाने गए मुस्लिम युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और बाजार में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सहमे हुए नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया है।

इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साए परिजन और व्यापारी वर्ग चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों के बावजूद पुलिस और प्रशासन प्रभावी कदम उठाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। दिनदहाड़े/शाम के समय इस तरह की वारदात ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अपराधियों में कानून का डर क्यों खत्म होता जा रहा है? क्या पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? और कब तक आम नागरिक इस तरह असुरक्षित महसूस करते रहेंगे?

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

#बाँदा

जसपुरा की बेटी सपना ने हाईस्कूल में 95% अंक हासिल किएजसपुरा (बांदा)। सीमित संसाधनों के बावजूद जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र की हो...
24/04/2026

जसपुरा की बेटी सपना ने हाईस्कूल में 95% अंक हासिल किए

जसपुरा (बांदा)। सीमित संसाधनों के बावजूद जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र की होनहार छात्रा सपना ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्री मधुसूदनदास आदर्श इंटर कॉलेज, जसपुरा की छात्रा सपना पुत्री शिवकुमार, निवासी नारायण (जसपुरा) ने विज्ञान वर्ग में 600 में 569 अंक प्राप्त करते हुए 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सपना की यह उपलब्धि उसके संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय क्योटरा तिरसा, बरीपाल घाटमपुर (कानपुर) में ननिहाल में रहकर पूरी की। इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जसपुरा में पढ़ाई की। कक्षा 9 भी उसने वहीं रहकर पूरी की, जबकि कक्षा 10 के लिए उसे किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करनी पड़ी।
गौरतलब है कि सपना ने अपनी पूरी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से प्राप्त की है। उसने बताया कि उसका लक्ष्य इंजीनियर बनना है और वह आगे भी कड़ी मेहनत कर अपने सपने को साकार करेगी।
सपना के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। उसके पिता शिवकुमार सटरिंग का कार्य करते हैं, जबकि माता सुधा गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी सपना अपने छोटे भाइयों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। उसके भाई विनय (कक्षा 8) और सिद्धार्थ (कक्षा 6) भी सरकारी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं।
सपना की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और ग्रामीणों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
#बाँदा

बाँदा.... स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर बीजेपी विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पोस्टपेड म...
23/04/2026

बाँदा....
स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर बीजेपी विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पोस्टपेड मीटर दुबारा चालू करने की उठायी मांग
बाँदा सहित उत्तरप्रदेश में लगातार स्मार्ट मीटर से परेशान जनता कर रही प्रदर्शन
सरकार के लिए बडा सर दर्द बना स्मार्ट मीटर

#बाँदा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित 👍👍
23/04/2026

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित 👍👍

Address

District Banda, UP
Banda
210001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naraini vlogs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share