11/09/2026
भाई साहब! बिहार पुलिस और नेताओं का प्रेशर अगर ओलिंपिक में इस्तेमाल हो, तो सारे गोल्ड मेडल हमारे ही होंगे! 12 घंटे में लड़की को अहसास हो गया कि जिस्म का धंधा नहीं, सिर्फ हॉस्टल का कमरा गंदा था!"
सुबह जिस लड़की ने फूट-फूट कर रोते हुए दिल्ली के 'कॉल-गर्ल रैकेट' और 'बंधक' बनाए जाने की खौफनाक दास्तान सुनाई थी, शाम होते-होते उसने ऐसा यू-टर्न लिया कि पूरी सरकार ने राहत की सांस ली, लेकिन पब्लिक का दिमाग सुन्न हो गया!
बीजेपी और सरकारी महकमे ने आनन-फानन में पूजा का नया वीडियो और साइन किया हुआ लेटर जारी कर दिया। अब मैडम का कहना है कि, "अरे नहीं-नहीं, मेरा मतलब वो नहीं था!
मीडिया और नेताओं ने बात का बतंगड़ बना दिया। मुझे तो बस वहां ज्यादा काम करना पड़ रहा था और हॉस्टल की गद्दे-चादरें गंदी थीं!"
इस 'चमत्कारी' हृदय परिवर्तन पर आप क्या कहेंगे!