26/05/2026
तमिलनाडु के कोयंबटूर से सामने आई 10 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या की वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। एक तरफ जहां पीड़ित परिवार न्याय की भीख मांग रहा है और देश इस दर्द में डूबा है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस की संवेदनहीनता ने लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
दरअसल, इस गंभीर मामले पर बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केस की जानकारी देते वक्त महिला आईजी (IG) मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। अधिकारियों के इस गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन रवैये को देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यूजर्स का कहना है कि इतने संवेदनशील और संवेदनशील मामले में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। अब जनता सीधे तौर पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निलंबन (Suspension) की मांग कर रही है। इस घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था, बल्कि हमारे सिस्टम की इंसानियत पर भी बड़ा सवालिया न�