Update News Banswara

Update News Banswara News channel

10/08/2026

#विश्व #आदिवासी दिवस प्रतियोगिता राणापुर मध्यप्रदेश

09/08/2026

धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा में युवाओं ने निकाली रैली

बांसवाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को बांसवाड़ा में आदिवासी समाज की ओर से उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भील राजा वासिया आदिवासी युवा संस्थान के नेतृत्व में युवा और युवतियां रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में रैली के रूप में राजा वासिया भील की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां समाजजनों ने राजा वासिया भील की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। प्रतिमा के सामने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। युवाओं ने एक हाथ में आदिवासी संस्कृति का ध्वज और दूसरे हाथ में तलवार लेकर गैर नृत्य कर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
इस दौरान आदिवासी एकजुटता और समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम भील राजा वासिया आदिवासी युवा जिला अध्यक्ष अरविंद डामोर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में युवा-युवतियों और समाजजनों की मौजूदगी से पूरा माहौल आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

23/07/2026

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने, हल्का बल प्रयोग

बांसवाड़ा। NEET पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को बांसवाड़ा में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने

23/07/2026

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने, हल्का बल प्रयोग

बांसवाड़ा। NEET पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को बांसवाड़ा में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कई बार समझाइश देकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने और निर्धारित स्थल पर रहने की अपील की, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और स्थिति बिगड़ने लगी।
हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और प्रदर्शन स्थल से पीछे खदेड़ा। इस दौरान मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने संयम बरतते हुए स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। घटना के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरे क्षेत्र में सतर्क नजर रखे हुए है।

21/07/2026
21/07/2026

माही नदी के गेमन पुल पर बड़ा हादसा टला, रेलिंग तोड़कर लटका ट्रॉला

बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर माही नदी स्थित गेमन पुल पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल के किनारे लटक गया। गनीमत रही कि ट्रॉला पूरी तरह नदी में नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही आबापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना अधिकारी निर्भय सिंह राणावत के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। पुल पर ट्रॉला लटकने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करवाई और क्रेन की सहायता से ट्रॉले को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

19/07/2026

इंद्रदेव को रिझाने की सदियों पुरानी अनूठी परंपरा: महिलाओं ने धारण किया पुरुष वेश, हाथों में तलवार लेकर निकाली ‘मर्दाना’ रैली

बांसवाड़ा। जिले के बागीदौरा और अरथूना क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जनजातीय समाज की अनूठी परंपरा आज भी जीवंत है। भगवान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने पुरुषों की पारंपरिक सफेद धोती-कुर्ता पहनकर हाथों में तलवार थामे ‘महिला मर्दाना’ रैली निकाली। रैली से पहले महिलाओं ने इंद्रदेव की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन किए और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। इसके बाद छोटी बच्चियों, युवतियों, महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं ने एक जैसी पुरुष वेशभूषा धारण कर पूरे गांव में पारंपरिक जुलूस निकाला। यह अनूठी परंपरा पिछले करीब 100 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है और आज भी पूरे उत्साह व आस्था के साथ इसका पालन किया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस धार्मिक आयोजन से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

06/05/2026

#डूंगरपुर की बड़ी कार्रवाई: 1 #लाख की #रिश्वत लेते दो आरोपी गिरफ्तार।
#​साइबर थाने का ASI मदनलाल और पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार ACB के जाल में फंसे।
​साइबर फ्रॉड केस से नाम हटाने के बदले मांगी थी मोटी रकम।

#राजस्थान के डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। ACB की टीम ने साइबर थाने के ASI मदनलाल और एक पूर्व पार्षद दयालाल पाटीदार को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डूँगरपुर ACB इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी साजिश एक साइबर फ्रॉड से जुड़े प्रकरण को लेकर रची गई थी। साइबर थाने में दर्ज एक मामले में दो व्यक्तियों के नाम हटाने के एवज में आरोपियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। परिवादी की शिकायत पर ACB ने जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की राशि का लेनदेन हुआ, टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। इस कार्रवाई के बाद से जिले के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

बाइट- रतनसिंह राजपुरोहित ACB. पुलिस उप अधीक्षक डूँगरपुर

05/05/2026

#नाव पलटने से मची अफरा-तफरी, दो बच्चे लापता,9 का किया रेस्क्यू

#बांसवाड़ा #जिले के संगरेश्वर पुल के पास नदी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जब 11 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार 9 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो बच्चों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी डीएसपी बाबूलाल रेगर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस की टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अरथूना थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर तलाश में जुटी है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए हैं। प्रशासन लगातार रेस्क्यू अभियान तेज किए हुए है और लापता बच्चों की तलाश जारी है।

8 साल बाद फिर एक हुए दंपती,  #फैमिली  #कोर्ट में सुलह से सजा घर #बांसवाड़ा पारिवारिक न्यायालय में चल रहे विवाह विच्छेद क...
24/04/2026

8 साल बाद फिर एक हुए दंपती, #फैमिली #कोर्ट में सुलह से सजा घर

#बांसवाड़ा पारिवारिक न्यायालय में चल रहे विवाह विच्छेद के एक प्रकरण में गुरुवार को सुखद मोड़ आ गया। करीब 8 वर्षों से अलग रह रहे दंपती ने आपसी समझाइश के बाद फिर साथ रहने का निर्णय लिया।
प्रकरण में संदीप और निशा आमेटा के बीच 21 दिसंबर 2023 से विवाह विच्छेद की सुनवाई चल रही थी। मामले में न्यायाधीश गोविन्द अग्रवाल ने दोनों पक्षों से समझाइश व समझौता वार्ता की। लगातार प्रयासों के बाद दोनों के बीच सहमति बन गई और दंपती ने फिर से दांपत्य जीवन साथ बिताने पर हामी भर दी।
दंपती का विवाह 21 अप्रैल 2015 को लोहारिया में हुआ था, लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते 29 जुलाई 2018 से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। करीब दो साल से अधिक समय से कोर्ट में मामला विचाराधीन था।
सुलह के बाद कोर्ट परिसर में दोनों ने लिखित राजीनामा प्रस्तुत किया और एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाकर खुशी जताई। इस दौरान न्यायमित्र समर पंड्या और दुष्यंत जोशी सहित न्यायालय स्टाफ मौजूद रहा। फैमिली कोर्ट में हुए इस समझौते ने एक बार फिर यह साबित किया कि संवाद और समझाइश से रिश्तों में आई दूरियां भी मिटाई जा सकती हैं।

Address

Banswara
327001

Telephone

+919799862974

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Update News Banswara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share