Barabanki Express

Barabanki Express Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follo

03/06/2026
25/05/2026

यूपी के बाराबंकी में CCTV में क़ैद हुआ लाइव एक्सीडेंट

24/04/2026

🚨 बाराबंकी में बड़ा हादसा टला!

नगर पालिका परिषद नवाबगंज के गेट के पास लगे बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई। 🔥

खंभे पर बंधे इंटरनेट फाइबर केबल की वजह से आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में लपटें आसमान छूने लगीं।

👉 पास में कपड़ों की दुकानें होने से मची अफरातफरी

👉 दुकानदारों ने तुरंत सामान समेटना शुरू किया

👉 मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

⚠️ स्थानीय लोगों ने उठाई मांग—
बिजली के खंभों से हटाई जाएं अवैध होर्डिंग्स और फाइबर केबल, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

🙏 गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

LocalNews SafetyAlert BarabankiCity

20/04/2026

🚨 बाराबंकी में महिलाओं पर दबंगों का कहर!

मसौली थाना क्षेत्र के सादामऊ गांव में मुकदमे में सुलह से इनकार करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने लाठी-डंडों और हंसिया से पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

👩‍👦 महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया, कई लोग गंभीर घायल

🏥 घायल अस्पताल में भर्ती, एक के सिर में लगे 10 टांके

📹 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

⚠️ हैरानी की बात—मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं!
पीड़ित परिवार दहशत में, ग्रामीणों में भारी आक्रोश… आखिर कब मिलेगी न्याय?

👉 ऐसी ही खबरों के लिए पेज को Follow करें और पोस्ट को Share जरूर करें

, , , ,

19/04/2026

🚨 ब्रेकिंग | लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ा विवाद

बैनर से गायब दिखीं गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तस्वीरें

सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता से ठीक पहले मंच के पीछे लगा बैनर बदला गया

नए बैनर में सिर्फ “भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश” लिखा नजर आया

इस अचानक बदलाव ने सियासी हलचल बढ़ा दी है और चर्चाएं तेज हो गई हैं

भाजपा मुख्यालय में पोस्टर बदलाव ने सबका ध्यान खींच लिया है

क्या है इस बदलाव के पीछे की वजह?

रणनीति या महज संयोग? 🤔

आपकी क्या राय है, कमेंट मे जरूर बताएं

13/04/2026

🚨 बाराबंकी में फिल्मी अंदाज में 11 लाख की बड़ी चोरी, CCTV में कैद पूरी वारदात!

रामनगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सबसे पहले पंप पर लगे CCTV कैमरे को तोड़ दिया, लेकिन वारदात के कुछ अहम हिस्से रिकॉर्ड हो गए।

इसके बाद एक बदमाश बोरी ओढ़कर अंदर घुसा और ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर रखी करीब 11 लाख रुपये की नगदी तिजोरी समेत उठा ले गया।

🎥 पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

👉 इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

👍 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें और पोस्ट को शेयर जरूर करें।

, , , ,

11/04/2026

🔥 बाराबंकी में भीषण आग से मचा हड़कंप!

शहर के छाया चौराहे पर स्थित टंडन बेकरी में अचानक भीषण आग लग गई।

🔥 आग इतनी तेज थी कि दुकान में लगा शीशा पिघल गया और शटर जाम हो गया।

🚒 मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शटर खोलकर आग पर काबू पाया।

💥 इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

⚠️ गनीमत रही कि कोई जनहानि की खबर नहीं है।

📢 आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

, , , ,

10/04/2026

🚨 एयरपोर्ट पर नियमों पर उठे सवाल!

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को एयरपोर्ट पर बिना जांच के ही मेटल डिटेक्टर गेट के बगल से निकलने दिया गया—ऐसा एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

✈️ सवाल उठ रहा है—क्या सुरक्षा नियम सभी के लिए एक जैसे हैं?
या फिर वीआईपी लोगों को अलग सुविधा मिलती है?

👮‍♂️ एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात (CISF) की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है।

📢 वायरल वीडियो ने जहां सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। वही इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी तेज हो गई है।

💬 आपकी क्या राय है?क्या नियम सबके लिए समान होने चाहिए?

, , , ,

10/04/2026

📢 लखनऊ में निजी स्कूलों पर सख्ती! अभिभावकों को बड़ी राहत

राजधानी लखनऊ में अब निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी 🚫

जिला प्रशासन ने फीस और नियमों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है!

💰 अब तय फीस से ज्यादा वसूली नहीं
कोई भी स्कूल अगर अतिरिक्त फीस लेता पकड़ा गया…
तो होगी सख्त कार्रवाई ⚠️

🚫 डोनेशन (कैपिटेशन फीस) पर पूरी तरह बैन
एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूलना अब गैरकानूनी!

👕 5 साल तक नहीं बदलेगी यूनिफॉर्म
अभिभावकों को बार-बार खर्च से राहत 💸

📚 अब सिर्फ NCERT किताबें ही लागू
महंगी प्राइवेट किताबें थोपने पर रोक ❌

👨‍👩‍👧‍👦 इस फैसले से अभिभावकों ने ली राहत की सांस
और स्कूलों में मचा हड़कंप!

👉 ऐसे ही अपडेट्स के लिए फॉलो करें 🔔

Address

Barabanki

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Barabanki Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Barabanki Express:

Shortcuts

Share