09/08/2026
“रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सांप के डसने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सिरौली कला मजरे भागीरथ पुरवा में घर के सामने खेल रही बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए कजियापुर गांव पहुंच गए। वहां काफी प्रयास के बाद भी बच्ची की हालत नहीं सुधरी और उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंचने पर बच्ची की जान बचने की संभावना थी।”
“घर के सामने खेल रही थी जानवी”
“सिरौली कला मजरे भागीरथ पुरवा निवासी सुशील गौतम की नौ वर्षीय पुत्री जानवी शनिवार शाम घर के सामने खेल रही थी। घर के आसपास जंगलनुमा क्षेत्र और बालू पड़ी हुई थी। इसी दौरान वहां मौजूद जहरीले सांप ने बच्ची को डस लिया।”
“अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराने पहुंचे”
“सांप के डसने की जानकारी होने के बाद परिजन बच्ची को तत्काल सीएचसी रामनगर ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए कजियापुर गांव लेकर पहुंचे। परिजनों को उम्�