10/03/2024
वित्तीय वर्ष 2015 से वित्तीय वर्ष 2020 तक कैप्टिव नीलामी के तहत कुल 24 कोयला खदानों की नीलामी की गईवित्तीय वर्ष 2015 से वित्तीय वर्ष 2020 तक कैप्टिव नीलामी के तहत कुल 24 कोयला खदानों की नीलामी की गई, जबकि वित्तीय वर्ष 2020 से अब तक कुल 91 कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है ।
नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता को बनाए रखते हुए, कोयला मंत्रालय ने निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी को प्रेरित किया है, आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया है और कोयला उद्योग के भीतर सतत विकास को बढ़ावा दिया है।
वाणिज्यिक नीलामी के तहत कुल 91 कोयला खदानों की नीलामी की गई है। जिनसे एक बार परिचालन शुरू होने पर 33,000 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक राजस्व और 3 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
इतिहास में पहली बार वाणिज्यिक कोयला नीलामी में निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की भागीदारी देखी गई, जिसमें कोई तकनीकी या वित्तीय पात्रता मानदंड नहीं था, जिससे मौजूदा कंपनियों के साथ-साथ उन कंपनियों की भी व्यापक भागीदारी देखने को मिली, जिनके पास खनन क्षेत्र में किसी तरह का पूर्व अनुभव नहीं था। परिणामस्वरूप, कोयला खनन में कोई पूर्व अनुभव नहीं रखने वाले कई पहली बार बोली लगाने वाले सफल बोलीदाताओं के रूप में उभरे हैं। इसके अतिरिक्त, कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने भी भाग लिया और कोयला खदानें सुरक्षित कीं।
For more Videos and
Coal India और इसकी subsidiary से जुड़ी खबरों के लिए हमारे पेज को करें।
YouTube
https://www.youtube.com/
फेसबुक/Facebook :
https://www.facebook.com/Coalgyan
इंस्टाग्राम/Instagram:
https://www.instagram.com/coalgyan/
ट्विटर/Xhandle :
https://twitter.com/CoalGyan
**ha **ah