09/07/2025
बेगूसराय। बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं महागठबंधन दलों में राजद, कांग्रेस ,वामदल,वीआईपी, लोजपा पारस गुट के द्वारा बिहार बंद का व्यापक असर बेगूसराय जिला में देखने को मिला। महागठबंधन व अन्य सहयोगी दलों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कई जगहों पर सड़क मार्ग को बाधित किया। प्रदर्शन कार्यो ने टायर जलाकर विरोध जताया। एन एच- 31, एन एच- 28 और एस एच- 55 सड़क के कई स्थानों पर यातायात बाधित कर घंटे तक आवागमन ठप रखा। जिससे यात्रियों को भारी फजीहत झेलना पड़ा।
इस आम हड़ताल एवं चक्का जाम का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय कुमार उर्फ सार्जन सिंह, भाकपा के जिला सचिव व पूर्व विधायक अवधेश राय, माकपा के राज्य सचिव व मंडल सदस्य पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा ( माले) के जिला सचिव दिवाकर कुमार कर रहे थे। निर्वाचन आयोग से मतदाता विशेष गहण पुनरीक्षण के आदेश को तत्काल रद्द करने की सभी वक्ता मांग कर रहे थे।
इस मौके पर राजद के शिवजी महतों, बुटन साह, त्रिभुवन कुमार सिंह, कैलाश यादव, सुमन पासवान, रीना जायसवाल, भाकपा की उषा सहनी, प्रताप नारायण सिंह, अनिल कुमार अंजान, टुनटुन दास, शंभू देवा, कांग्रेस के रामविलास सिंह, मुरलीधर प्रसाद सिंह मुरारी, रत्नेश ठुल्लु, लखन पासवान ,सुबोध कुमार सिंह, माकपा के रत्नेश झा, सुरेश यादव, सूर्य नारायण रजक, भाकपा (माले) के बैजु सिंह, नवल किशोर, राजेश श्रीवास्तव, चंद्रदेव वर्मा, सोनू फरनाज, वीआईपी के जय जय राम सहनी, आजाद सहनी, लोजपा पारस गुटके दासों पासवान ,अरविंद पासवान, महिला नेत्री डा० शगुफ्ता ताजवर, क्रांति देवी, रानी सिंह ,रानी राउत, पूनम रजक, पूनम कुमारी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।