SanatanYatra

SanatanYatra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SanatanYatra, Magazine, Bareilly.

सनातन संस्कृति और परम्पराओं के विज्ञान को समर्पित एक अभियान। https://sanatanyatra.in
A Movement dedicated to Sanatan Culture and Science behind Sanatan Rituals.
काल मुक्त होकर सत्य को पाने की अभीप्सा... शून्य से शून्य तक

26/07/2025

बिहारीपुर टण्डन वाडा स्थित दक्षिण मुखी श्री संकट मोचन पंच मुखी हनुमानजी मंदिर में हुआ विशाल भंडारा

11/07/2025

संत श्री आशाराम जी आश्रम में धूमधाम से मनी गुरु पूर्णिमा, भक्तों ने भजन-संकीर्तन कर किया चरण वंदन

11/07/2025

तनाव से मुक्ति कैसे पायें? How to get Rid of Stress?

01/07/2025

Bareilly Live

नाथ नगरी बरेली धाम के श्रीबिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस अर्थात सातवें दिन कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठी जी महाराज ने 100 अपमान सहन करने के बाद भगवान श्री कृष्ण द्वारा शिशुपाल के वध, कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाते हुए जीवन में शत्रुता एवं मित्रता सम्बन्धों की विस्तृत व्याख्या की।

इसके अलावा उन्होंने भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरुओं के बारे में बताया तो वहीं 64 विधाओं की भी जानकारी भक्तों को दी। अंत में यदुकुल विध्वंस की कथा सुनाकर श्रीमद्भागवत के इस ज्ञान यज्ञ को विराम दिया। तदुपरान्त भक्तों ने व्यास पूजन कर कथा सुनाने के लिए कथा व्यास का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य यजमान अतुल कपूर एवं अमित कपूर ने सर्वप्रथम व्यासपूजन किया। ...जय श्री राधेकृष्ण

30/06/2025

नाथ नगरी बरेली धाम के श्रीबिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस अर्थात छठे दिन कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठी जी महाराज ने भगवान कृष्ण की लीलाओं मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण और गोपियों के महारास का वर्णन किया। फिर भगवान के पराक्रम का वखान करते हुए बताया कि किस तरह भगवान ने आतातायी राजा कंस के आतंक से मथुरावासियों को मुक्ति दिलायी। इसके बाद कंस के पिता महाराज उग्रसेन को कारागार से मुक्त कराकर पुनः राज सिंहासन पर विराजमान कराया। तदुपरान्त स्वयं द्वारिका की स्थापना कर द्वारिकाधीश के रूप में विराजित हुए।

महाबली रुकमी की बहन रुकमणि ने जब श्रीकृष्ण को प्रणय निवेदन हेतु पत्र भेजा तो भगवान बिना देर किये आये और रुकमणि से विवाह किया। भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुकमणि के विवाह का उत्सव भक्तों ने धूमधाम से मनाया। श्रीकृष्ण के भजनों पर भक्त जमकर झूमे और विवाह समारोह के आनन्द में गोते लगाये। ...जय श्री राधेकृष्ण

Bareilly Live

29/06/2025

नाथ नगरी बरेली धाम के श्रीबिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठी जी महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा का मोहक वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण के वाकचातुर्य, बहादुरी का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान ने पूतना, अघासुर, वकासुर और केशी का वधकर उन्हें मुक्ति प्रदान की। फिर कालिया नाग का मर्दन कर गोकुलवासियों को उसके भय से मुक्तकर यमुना के जल को विषमुक्त किया। इसके बाद देवराज इन्द्र का मानमर्दन करते हुए गिरिराज गोवर्धन को उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की। इस बीच श्रीकृष्ण के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। .....आइये साथ मिलकर गाते हैं... गिरिराज धरण मैं तेरी शरण.... जय श्री राधेकृष्ण

28/06/2025

नाथ नगरी बरेली धाम के श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर से श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठीजी महाराज ने भगवान श्रीहरि विष्णु के अवतारों की वर्णन किया। वामन अवतार से लेकर श्रीराम अवतार की कथा के बाद श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनायी। इसके बाद नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित भक्तों ने नन्दोत्सव में झूमकर भगवान के आगमन की खुशियां मनायीं। आइये आप भी नन्दोत्सव में सम्मिलित होकर श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त कीजिए.........जय श्रीराधे कृष्ण

Address

Bareilly
243001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SanatanYatra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SanatanYatra:

Share

Category