Bareilly Live

Bareilly Live Official page of first Web News Channel of Nath Nagari Bareilly Dham (https://Bareillylive.in) since 2010.

BareillyLive is the first and most popular news portal of the Bareilly since 2010.

09/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़:

Renault Car Showroom के पास तेल से भरा टैंकर पलटा, लगा लंबा जाम, पुलिस मौके पर।

: रामपुर रोड पर बुधवार दोपहर हजारों लीटर पेट्रोल लेकर जा रहा टैंकर मथुरापुर में रेनॉल्ट कार कंपनी के सामने सड़क किनारे खाई में पलट गया। टैंकर पलटते ही पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। आग लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल रामपुर रोड पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

09/09/2026

ब्रेकिंग न्यूज़:
*घटना…*
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर में प्राचीन शिव मंदिर रामगंगा की तेज धारा में समा गया। नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान के चलते मंदिर का अस्तित्व जलधारा में विलीन हो गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भावुकता और श्रद्धा का माहौल है।

*भावना…*
गंगाधर हैं महादेव… जिन्होंने अपनी जटाओं में मां गंगा को धारण किया, आज उसी गंगा ने अपने प्रवाह में शिवालय को अपने अंदर समा लिया। इसे महज एक घटना मानें या महादेव की लीला आस्था रखने वालों के लिए इसका भाव अलग है। मंदिर जल में समा सकता है, शिव तत्व नहीं।🙏🏼

09/09/2026

गाजीपुर।
यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान।
अखिलेश के गमछे का रंग नीला करने पर साधा निशाना।
उन्हें अपनी टोपी का रंग भी नीला कर लेना चाहिए-ओपी राजभर।
हमने पहले ही 1लाख लोगों की सुहेलदेव सेना बना रखी है-ओपी राजभर।
सुहेलदेव सेना की ड्रेस नीली है उनका मुकाबला करने के लिए हमारे पास लम्बी फौज है-ओपी राजभर।
पीडीए में पी का मतलब पहली बार डी का मतलब दूसरी बार और ए का मतलब अबकी बार 27 में हारेंगे-ओपी राजभर।
सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण पर राजनीति पर ओपी राजभर ने दी प्रतिक्रिया।
सपा और कांग्रेस पार्टी अब वहां फातिहा पढ़ने जा रही है-ओपी राजभर।
सरकार ने कोर्ट के आदेश पर मस्जिद को गिराया है-ओपी राजभर।
कोर्ट ने जब नोटिस दिया था तब सपा कांग्रेस को चिंता नही हुई थी-ओपी राजभर।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
रायफल क्लब सभागार मे हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

08/09/2026
08/09/2026

1998 से अखिल भारतीय श्री आशुतोष प्रदोष महामण्डल द्वारा श्रावण माह के 41 पूजन के बाद बाबा अलखनाथ मंदिर में 29 वी पूर्ण आहुति

08/09/2026

कैंट विधायक ने सांसद और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, लगे जय श्री राम के नारे

08/09/2026

रविवार को हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश से रेसीडेंसी गार्डन कॉलोनी में भरा पानी, निकासी न होने से आने जाने के लिए लिफ़्ट का सहारा

07/09/2026

बिहारीपुर में डेयरी का लिंटर भरभराकर गिरा, 7 गाय और 3 बछड़े दबे

डालब वाली मठिया के पास हुआ हादसा, आस पास के लोगों ने जान जोखिम में डालकर मलबे से निकाला; पशुओं को गंभीर चोटें

बिहारीपुर। डलाव वाली मठिया के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजेंद्र सिंह यादव की डेयरी का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान डेयरी के अंदर मौजूद 7 गाय और 3 बछड़े मलबे में दब गए।

लिंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और एक-एक कर सभी 10 पशुओं को बाहर निकाला।

हादसे में गायों और बछड़ों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद पशुओं की हालत को लेकर डेयरी संचालक और आसपास के लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से मलबे में दबे पशुओं को समय रहते बाहर निकाला जा सका।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Address

Bareilly

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bareilly Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bareilly Live:

Shortcuts

Share