Barhiya Digest+

Barhiya Digest+ Barhiya Digest Plus स्थानीय समाचार, संस्कृति और साहित्यिक धरोहर का आपका डिजिटल संग्राहक...

23/01/2026

बसंत पंचमी केवल एक तिथि नहीं, यह शब्दों में सरस्वती का वास है। यह राग में वीणा की गूंज है। यह मन में उम्मीद की पहली दस्तक है। आज ज्ञान भी मुस्कुराता है, कला भी खिल उठती है, और मन जो महीनों से शीत में जकड़ा था, अब बसंत की धूप पाकर फिर से जीवंत हो जाता है।
आइए, पीले रंग की तरह जीवन में उत्साह, सरलता और सौंदर्य भरें। वाग्देवी से प्रार्थना है कि शब्द सधे रहें, भाव सच्चे रहें और सोच हमेशा बसंती बनी रहे।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌼

21/01/2026

समर्पण के बूते हर संकल्प संभव_ पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव....

हारे का सहारा है, हर किसी को अपनाया है।पापी हो या पुण्यात्मा "शिव" ने सबको समाया है।। "नमःपार्वतिपतये, हर-हर महादेव"    ...
01/01/2026

हारे का सहारा है, हर किसी को अपनाया है।
पापी हो या पुण्यात्मा "शिव" ने सबको समाया है।।
"नमःपार्वतिपतये, हर-हर महादेव"

10/12/2025
02/12/2025

जय माँ जगतजननी...

19/11/2025

हैरिटेज वॉक

ऊर्जान्वित बधाई_
18/11/2025

ऊर्जान्वित बधाई_

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में #बड़हिया के प्रतिभागियों की दोहरी चमक_
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा आयोजित "राज्य स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता" इस वर्ष अपनी भव्यता में अद्वितीय रही। प्रदेश के सभी 38 जिलों से चुने हुए प्रतिभागियों ने पटना स्थित श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में हुए दो दिवसीय (17-18 नवंबर) आयोजन में अपनी कला, अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक विरासत का मनोहारी संगम प्रस्तुत किया। इस गरिमामयी मंच पर जिला #लखीसराय का प्रतिनिधित्व करते हुए "प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया" के प्रतिभागियों ने जो प्रदर्शन किया। वह न केवल आंखों को आकर्षित करने वाला था, बल्कि मन को भी गर्व से भर देने वाला था। शिक्षक नरेश कुमार और कथाकार अंकित राज के कुशल नेतृत्व में इन प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने दोनों विधाओं "रोल प्ले एवं फोक डांस" में अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए #प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता की वह ज्योति प्रज्वलित की, जिसने विद्यालय, जिला और समूचे बिहार का मान बढ़ा दिया। रोल प्ले में इनकी अभिव्यक्ति, विषय की संवेदनशीलता और प्रस्तुति की प्रभावशीलता ने दर्शकों और निर्णायक मंडल दोनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोकनृत्य की प्रस्तुति में ताल, लय, रंग और ऊर्जा की ऐसी समरसता देखने को मिली जिसने बिहार की सांस्कृतिक आत्मा को मंच पर साकार कर दिया।
यह उपलब्धि केवल सम्मान नहीं, बल्कि यह मेहनत का प्रमाण, संस्कारों का प्रतिबिंब और सपनों की उड़ान है। प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया के इन होनहार प्रतिभागियों ने पुनः एक बार यह साबित कर दिया कि अवसर चाहे राज्य स्तर का हो या राष्ट्रीय स्तर का। प्रतिभा जब संकल्प के साथ मिल जाती है, तो सफलता सिर झुकाकर सलाम करती है। प्रतिभागी दल के सभी सदस्यो को ऊर्जान्वित बधाई एवं शुभकामनाएं...💐

लखीसराय विधानसभा चुनाव 2025
14/11/2025

लखीसराय विधानसभा चुनाव 2025

लखीसराय_ आखिरी के 34वें राउंड बाद एनडीए प्रत्याशी "विजय कुमार सिन्हा" 24940 मतों से जीते।

11/11/2025

उच्च विद्यालय बड़हिया से मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले के 100वें बैच सम्मानित...

गौरवमयी क्षण...
11/11/2025

गौरवमयी क्षण...

Address

Barhiya
811302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Barhiya Digest+ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share