Jeteshwar media

Call Contact the business

Jeteshwar media Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jeteshwar media, Media/News Company, Barmer.
(2)

jeteshwar media पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे भारत की सही, सटीक खबरे आप तक पहुंचाना ही हमारा ध्येय,स्थानीय खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने वाला डिजिटल न्यूज़ मीडिया प्लेटफॉर्म है।

चौहटन की धरती पर शिक्षा का नया अध्याय, संत श्री जेतेश्वर राईका समाज छात्रावास का निर्माण प्रगति परचौहटन की धरती पर शिक्ष...
28/09/2026

चौहटन की धरती पर शिक्षा का नया अध्याय, संत श्री जेतेश्वर राईका समाज छात्रावास का निर्माण प्रगति पर
चौहटन की धरती पर शिक्षा और समाज के भविष्य को लेकर एक नई पहल आकार ले रही है।
अखिल भारतीय राईका रबारी देवासी समाज के श्री जेतेश्वर धाम के महंत श्री श्री 1008 पारस राम जी महाराज के सानिध्य में संत श्री जेतेश्वर राईका समाज छात्रावास चौहटन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
महंत श्री पारस राम जी महाराज हमेशा से समाज में शिक्षा की अलख जगाने और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते आए हैं। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए चौहटन की धरती पर यह भव्य छात्रावास आने वाले समय में समाज के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है।
यह छात्रावास सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि समाज के होनहार विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने वाला एक मजबूत आधार बनने की उम्मीद है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में समाज को नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
चौहटन की धरती पर आकार ले रहा यह छात्रावास आने वाले दिनों में शिक्षा का एक ऐसा वटवृक्ष बन सकता है, जिसकी छांव में समाज की नई पीढ़ी अपने भविष्य को संवार सकेगी।

मोटरसाइकिल चोरी का बालोतरा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबालोतरा पुलिस का बड़ा एक्शन, मोटरसाइकिल चोरी ...
28/09/2026

मोटरसाइकिल चोरी का बालोतरा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा पुलिस का बड़ा एक्शन, मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा
19 वर्षीय आरोपी मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार, चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद
20 सितंबर की रात डागा अस्पताल गली से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर RJ 39 SG 1420 बरामद की गई।

28/09/2026

पानी से लेकर पंचायती राज चुनाव तक… जीत के बाद क्या बोले विधायक हमीर सिंह भायल.....?

28/09/2026

सिणधरी में संभाग स्तरीय 14 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 21 दलों के 220 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम....

26/09/2026

19 वर्षीय हॉकी सेमीफाइनल के बाद हंगामा!
पीएमश्री बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवाना और आदर्श बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद समर्थक आपस में उलझे।
निर्णायकों पर पक्षपात के गंभीर आरोप, फैसलों को लेकर उठे सवाल!
खेल मैदान से बाहर तक पहुंचा विवाद,
क्या निष्पक्ष था निर्णायकों का फैसला?

सिणधरी-बाड़मेर रोड पर भीषण हादसा, युवक घायलसिणधरी से बाड़मेर जाने वाली सड़क पर लूनी नदी की पुलिया पर भीषण सड़क हादसा हो ...
25/09/2026

सिणधरी-बाड़मेर रोड पर भीषण हादसा, युवक घायल

सिणधरी से बाड़मेर जाने वाली सड़क पर लूनी नदी की पुलिया पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल सिणधरी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बालोतरा रेफर किया गया है। फिलहाल घायल युवक की पहचान और वह कहां का रहने वाला है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

24/09/2026

सिवाना के गूड़ा नाल में आस्था का भव्य उत्सव, श्री कोनजी मोमाजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा.....

24/09/2026

श्री कोनजी मोमाजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन, गूड़ा नाल में उमड़ा आस्था का सैलाब.....

बालोतरा, पायला पंचायत चुनाव लॉटरी , समान्य का आंकड़ा
24/09/2026

बालोतरा, पायला पंचायत चुनाव लॉटरी , समान्य का आंकड़ा

बालोतरा, सिणधरी पंचायत चुनाव लॉटरी , समान्य का आंकड़ा
24/09/2026

बालोतरा, सिणधरी पंचायत चुनाव लॉटरी , समान्य का आंकड़ा

Address

Barmer

Telephone

+917568493878

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jeteshwar media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jeteshwar media:

Shortcuts

Share