Ambedkarwadi Soch

Ambedkarwadi Soch •News Update .
•अन्याय | जातिवाद | पाखंड
•दलित अधिकार | सामाजिक न्याय | मानवता सर्वप्रथम
Anil Kumar

पेपर लीक के बाद हर बार NTA सामने आता है, सॉरी कहता है और चला जाता है। ऐसे मामलों में सरकार कोई जिम्मेदारी तय नहीं करती।क...
15/05/2026

पेपर लीक के बाद हर बार NTA सामने आता है, सॉरी कहता है और चला जाता है। ऐसे मामलों में सरकार कोई जिम्मेदारी तय नहीं करती।

क्या एक सॉरी से लाखों नौजवानों का भविष्य तय हो जाएगा?

क्या एक सॉरी से इन बच्चों की परेशानियां ख़त्म हो जाएंगी?

जिन मां-बाप ने अपने बच्चों को कर्ज लेकर पढ़ाया है, क्या उनकी मुसीबतें ख़त्म हो जाएंगी?

इस पेपर लीक का केंद्र राजस्थान रहा और यह भी सामने आ गया है कि इसे राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था, जिसने लाखों बच्चों का भविष्य तबाह कर दिया।

सपने गांव की छोटी ढाणी से भी आसमान छू सकते..... #बाड़मेर जिले के बीसूकलां ग्राम पंचायत के छोटे से गांव बचोनियो की ढाणी की...
14/05/2026

सपने गांव की छोटी ढाणी से भी आसमान छू सकते.....

#बाड़मेर जिले के बीसूकलां ग्राम पंचायत के छोटे से गांव बचोनियो की ढाणी की बेटी मुदिता मेघवाल का चयन देश के टॉप-10 आईआईएम में शामिल Indian Institute of Management Shillong के PGP 2026-28 में हुआ है। दिल्ली में पढ़ाई कर रही सरहदी क्षेत्र की इस होनहार बेटी ने मेहनत और लग्न से साबित कर दिया कि सपने गांव की छोटी ढाणी से भी आसमान छू सकते हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता हजारी राम बालवां की इस होनहार बेटी ने इलाके की हजारों बेटियों के लिए उम्मीदों के नए द्वार खोल दिए है।




मामला क्या था?यह आदेश 2018 में शिवगंगा जिले की एक घटना से जुड़ा है, जिसमें आरोपी पर डॉ. अंबेडकर के पोस्टर का अपमान करने ...
03/05/2026

मामला क्या था?

यह आदेश 2018 में शिवगंगा जिले की एक घटना से जुड़ा है, जिसमें आरोपी पर डॉ. अंबेडकर के पोस्टर का अपमान करने का आरोप था। इस मामले में SC/ST Act के तहत FIR दर्ज की गई थी।

हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन अदालत ने तुरंत केस खत्म करने के बजाय सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाया।

अदालत ने आरोपी को.. डॉ. अंबेडकर पर किताबें पढ़ने छात्रों को किताबें वितरित करने मुआवजा लौटाने सामाजिक संस्थान को भुगतान करने

जैसे निर्देश दिए। बाद में आरोपी ने पश्चाताप जताया, जिसके बाद अदालत ने कार्यवाही रद्द कर दी।

अदालत की अहम टिप्पणी

अदालत ने कहा: डॉ. अंबेडकर इस राष्ट्र के संवैधानिक वादे का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी छवि का अपमान करना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति उदासीनता है। साथ ही अदालत ने चेतावनी दी कि संवैधानिक साक्षरता की कमी युवाओं में पूर्वाग्रह और सामाजिक विभाजन को जन्म दे सकती है।

यह फैसला केवल एक मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चेन्नई/मदुरैः Madras High Court की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को एक महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कक्षा 3 से 10 तक के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम में B. R. Ambedkar पर पाठ शामिल करने का आदेश दिया है।

क्या कहा अदालत ने?

न्यायमूर्ति एल. विक्टोरिया गौरी ने 30 अप्रैल को दिए गए अपने फैसले में स्पष्ट किया कि यह निर्देश "संवैधानिक शिक्षा" को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है, न कि किसी प्रकार के राजनीतिक महिमामंडन के लिए।

अदालत ने कहा कि पाठ्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के.. संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में योगदान
न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में भूमिका कानून, अर्थशास्त्र और सामाजिक चिंतन में कार्य को शामिल किया जाना चाहिए।

कब से लागू होगा?

अदालत ने राज्य सरकार से 2027-28 शैक्षणिक सत्र से इन बदलावों को लागू करने का प्रयास करने को कहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने अपनी IRS की नौकरी छोड़कर 2011 में India Against Corruption संगठन से जुड़ गए.अन्ना हजारे की छत्रछाया औ...
03/05/2026

अरविंद केजरीवाल ने अपनी IRS की नौकरी छोड़कर 2011 में India Against Corruption संगठन से जुड़ गए.

अन्ना हजारे की छत्रछाया और मीडिया के पॉजिटिव कवरेज ने अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय नेता बना दिया.

2012 में Aam Aadmi Party बनाते हैं. 2013 को दिल्ली का CM भी बन गए. राजनीति में इतनी जल्दी इतनी बड़ी लोकप्रियता आज तक किसी नेता को नही मिली.

दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद 2015 के आसपास भीम आर्मी के जरिए सामाजिक आंदोलन शुरू किया. 2017 में सहारनपुर हिंसा के बाद चंद्रशेखर आजाद को NSA के तहत गिरफ्तार किया गया.

मीडिया ने हमेशा चंद्रशेखर आजाद पर नेगेटिव रिपोर्टिंग की. UP के प्रिंट मीडिया ने उनके आंदोलन को एक जाति का आंदोलन कहकर बदनाम किया.

जहां मीडिया ने अरविंद केजरीवाल को सभी समाज का नेता तौर पर स्थापित किया, वहीं चंद्रशेखर आजाद को दलित लीडर के पहचान का ठप्पा लगा दिया.



Azad

 #उत्तरप्रदेश कैडर के IPS बनेंगे हमसफ़र...  #संभल के पुलिस अधीक्षक  #कृष्ण_बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक  #अंशिका_वर्...
08/03/2026

#उत्तरप्रदेश कैडर के IPS बनेंगे हमसफ़र... #संभल के पुलिस अधीक्षक #कृष्ण_बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक #अंशिका_वर्मा शादी करने जा रहे हैं। कृष्ण बिश्नोई राजस्थान के #बाड़मेर के रहने वाले हैं, जबकि अंशिका वर्मा #प्रयागराज की निवासी हैं।

बाड़मेर के लोकेंद्र कुमार मेघवाल ने UPSC में किया कमाल, जिले का नाम किया रोशन। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा पर...
08/03/2026

बाड़मेर के लोकेंद्र कुमार मेघवाल ने UPSC में किया कमाल, जिले का नाम किया रोशन।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों में बाड़मेर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शिव क्षेत्र के पास स्थित जसे का गांव के निवासी लोकेंद्र कुमार मेघवाल ने 878वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परिणाम में बाड़मेर से यह एकमात्र चयन माना जा रहा है।

एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले लोकेंद्र मेघवाल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भी उनका सिविल सेवा परीक्षा में चयन हो चुका था, जिसमें उन्हें IRTS (Indian Railway Traffic Service) मिला था और वे उसकी ट्रेनिंग कर रहे थे।

इस बार बेहतर रैंक हासिल करने के बाद अब उनका चयन IRS (Indian Revenue Service) के लिए हुआ है।

लोकेंद्र की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बाड़मेर जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और संघर्ष पश्चिमी राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

जिस भी राज्य में किसी भी बेटी का बलात्कार होता है और उस राज्य की सरकार 24 घंटे में कोई एक्शन नहीं लेती तो वहां का मुख्यम...
27/02/2026

जिस भी राज्य में किसी भी बेटी का बलात्कार होता है और उस राज्य की सरकार 24 घंटे में कोई एक्शन नहीं लेती तो वहां का मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा दे

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

बाड़मेर NSUI के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मेघवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्व...
25/02/2026

बाड़मेर NSUI के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मेघवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने भीम आर्मी का गमछा पहनकर साफ संकेत दे दिए हैं आने वाला दौर भीम आर्मी का है। लेक...
25/02/2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने भीम आर्मी का गमछा पहनकर साफ संकेत दे दिए हैं आने वाला दौर भीम आर्मी का है। लेकिन दलितों को समझना होगा कि नीला गमछा और बाबा सहाब की बात करके कॉंग्रेस सिर्फ दलितो को छल रही है

राघव चड्डा का टेलीकॉम कंपनियों पर बड़ा सवालAAP सांसद राघव चड्डा ने कहा,"बैलेंस खत्म होने पर आउटगोइंग कॉल बंद होना समझ आत...
24/02/2026

राघव चड्डा का टेलीकॉम कंपनियों पर बड़ा सवाल

AAP सांसद राघव चड्डा ने कहा,

"बैलेंस खत्म होने पर आउटगोइंग कॉल बंद होना समझ आता है, लेकिन इनकमिंग कॉल भी बंद करना गरीब और प्रीपेड यूजर्स के साथ अन्याय है।"

यह बयान प्रीपेड सिम पर इनकमिंग ब्लॉक की प्रैक्टिस पर है, जो OTP, बैंक अलर्ट्स, नौकरी/परिवार कॉल्स रोकता है। उन्होंने कहा कि सिम और फोन यूजर का है, फिर इनकमिंग सर्विस क्यों बंद? बयान संसद/मीडिया में आया और सोशल मीडिया पर वायरल है।

Address

Lumbhawas
Barmer
344704

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambedkarwadi Soch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share