Mahin Tech & Story

Mahin Tech & Story Digital Creator,
Myself Juran Bhuyan, You Can see Technical, Emotional, Motivational, Storical video

10/06/2024

How
How Create
a Email I'd
Create a account


10/03/2024

जहां कभी नहीं ढलता सूरज, फिर कैसे रोजा रखते हैं मुसलमान? ये रही अब तक की सबसे बड़ी सच्चाई

ये रमजान का पाक महीना है। इसी महीने के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान पूरा दिन इन्हें भूखा-प्यासा रहना पड़ता है। वो भी तब तक जब तक कि सूरज छिप नहीं जाता। बता दें मई माह में भीषण गर्भी के दौरान रोजा रखना मुसलमानों के लिए बेहद मुश्किल होता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसी जगह के बारे में सोचा है जहा सूरज कभी नहीं डूबता वहां लोग कैसे रोजा रखते होंगे..?

जी हां अगर बात करें भारत की तो गर्मियों में यहां सूरज निकलने के तकरीबन 16-17 घंटे बाद ही छिप जाता है लेकिन यहां तो सूरज महज 55 मिनट के लिए ही छिपता है तो सोचिए लोग कैसे वहां रोजा रखते होंगे..? चौंक गए न जानकर।

शायद आपको इस बारे में न पता हो कि आर्क्टिक सर्कल में आने वाले देशों में मुस्लिम 24 घंटे सूरज की लाइट में रहते हैं। ऐसे में वो कब सहरी खाएं और कब इफ्तार करें और कब नमाज पढ़ें और कब तरावीह यह सब कैसे किया जाता है यह जानना बेहद दिलचस्प है।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि फिनलैंड और स्वीडन उन देशों में से हैं, जहां सूरज बहुत कम वक्त के लिए अस्त होता है। ऐसे में यहां रहने वाले मुसलमान रोजा कैसे रखते हैं यह जरूर जानना चाहिए। बता दें अकेले फिनलैंड में रहने वाले मुसलमानों की जनसंख्या वहां की 5.5 मिलियन आबादी का लगभग 3 प्रतिशत हैं।

वहीं बात करें स्वीडन की तो वहां 6 लाख मुस्लिम आबादी रहती है। फिनलैंड हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ खूबसूरत देश है। साल के 365 दिनों में से यहां गर्मी के मौसम में केवल 73 दिनों तक सूरज अपनी रोशनी बिखेरता है।

रिपोर्ट के मुताबिक नॉरदर्न फिनलैंड में सूरज गर्मी में 55 मिनट के लिए ही छिपता है। यहां रोजा सुबह के 1:35 बजे शुरू हो जाता है और फिर रात के 12:40 बजे खत्म होता है। यानी महज 55 मिनट खाने पीने के लिए मिलते हैं। पूरे 23 घंटे और 5 मिनट तक रोजा रहता है। आपको इस पर जरूर हैरानी होगी क्योंकि यहां तो रोजा 20 घंटे से ज्यादा का होता है।

वाकयी लोगों के लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। अब आप मन ही मन खुद से उनकी तुलना कर रहे होंगे। है न... जरा सोचिए वहां रोजा रखने वालों के लिए इस कठिन घड़ी को मैनेज करना कितना मुश्किल होता है।

जहां सूरज नहीं ढलता वहां लोगों को तरकीब निकलनी पड़ती है। वे समय के हिसाब से रोजा रखते हैं। कुछ मुस्लिम जो लैपलैंड में रहते हैं, उनमें से ज्यादातर मिडिल ईस्ट के टाइम टेबल को फॉलो करते हैं।

सभी देशों में रोजे का समय सूरज के निकलने और छिपने की वजह से अलग-अलग होता है। ये समय एक ही देश में अलग-अलग इलाकों में भी अलग-अलग हो सकता है। समय में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है।

तो अब आप जान गए न जहां सूरज कभी नहीं ढलता वहां लोग कैसे रोजा रखते हैं।

Address

Barpeta

Telephone

+966563622933

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahin Tech & Story posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mahin Tech & Story:

Share