Vipin Patel

Vipin Patel ✴️ Believer in Humanity & Justice 🌱🐾

✳️ Voice for Change ✊ मैं वो नहीं लिखता जो पसंद आए,
मैं वो लिखता हूं जो सच है।

बेहद शर्मनाक 😡 | ब्रेकिंग - अयोध्याअयोध्या जिले के थाना इनायतनगर क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा-मंजनाई संपर्क मार्ग पर, भोला का ...
28/08/2025

बेहद शर्मनाक 😡 | ब्रेकिंग - अयोध्या

अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा-मंजनाई संपर्क मार्ग पर, भोला का पुरवा और बरियादेई गांव की सीमा के पास झाड़ियों में एक युवती संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली।

राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

युवती की पहचान बीकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी खुशी पांडेय के रूप में हुई है, जो लखनऊ की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार खुशी अविवाहित हैं, किंतु जब वे मिलीं तो उनके माथे पर सिंदूर और पैरों में मेहंदी लगी हुई थी।

स्थानीय लोगों का संदेह है कि युवती के साथ अनहोनी या दुर्व्यवहार कर उसे यहां छोड़ा गया है। सूचना पाकर खुशी की बड़ी बहन और भाई भी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरी घटना का सच सामने आ पाएगा। सभी संभावित पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

📌 #अयोध्या

Address

Basti

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipin Patel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vipin Patel:

Share