04/09/2025
*हर्रैया विधायक ने ड्रोन गतिविधियों पर जताई गहरी चिंता, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग*
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन उड़ने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी चिंतित कर दिया है। हर्रैया विधायक ने इस मुद्दे पर अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गहरी चिंता व्यक्त की है।
🎯 *"परशुरामपुर, हर्रैया, विक्रमजोत और दुबौलिया थाना क्षेत्रों में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की घटनाओं की लाइव तस्वीरें और सैकड़ों कॉल मेरे पास आ चुकी हैं,"* विधायक ने लिखा।
🎯 *"फेसबुक पर इन ड्रोन गतिविधियों की शिकायतों की पोस्ट से पूरा प्लेटफॉर्म भरा हुआ है। यह अत्यंत गंभीर मामला है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना हो जाए।"*
🎯 विधायक ने सवाल उठाया कि *"पूरे बस्ती जिले में यह घटना हो रही है, या केवल हर्रैया विधानसभा में ही , मुझे यहां किसी साजिश की बदबू आ रही है।"*
🎯 उन्होंने बस्ती प्रशासन से अपील की है कि *"दूध का दूध और पानी का पानी किया जाए।"* उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मामला केवल तकनीकी उपकरणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सुरक्षा और जनता की भलाई से जुड़ा हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच इन ड्रोन गतिविधियों ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। विधायक जी ने प्रशासन से शत प्रतिशत सतर्कता बरतने और इन घटनाओं की पूरी जांच कराने की मांग की है।
*अब देखना यह है कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और इन संदिग्ध गतिविधियों के पीछे की सच्चाई क्या है।*
Ajay Singh