
20/03/2025
सुनीता विलियम्स जी के अदम्य साहस, धैर्य और आत्मविश्वास को नमन।
अंतरिक्ष में 9 महीने तक अकेले रहकर उन्होंने जो अद्भुत मिसाल पेश की है, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सकुशल पृथ्वी वापसी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारत बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए गर्व का क्षण है। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और सहयोगियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।