Aman Sabbarwal

Aman Sabbarwal Musician, Keyboard Player, Music Composer, Live Shows

हमारे "ऑडियो सेटअप" के साथ  #अभिव्यंजना कार्यक्रम  प्रथम दिन दूसरे सत्र में देश के तमाम कवियों को संबोधित करते हुए Dr. K...
25/07/2026

हमारे "ऑडियो सेटअप" के साथ #अभिव्यंजना कार्यक्रम प्रथम दिन दूसरे सत्र में देश के तमाम कवियों को संबोधित करते हुए Dr. Kumar Vishwas जी,
पद्मश्री Ashok Chakradhar जी, डॉ. Hariom Panwar जी.
Lalit Foundation द्वारा इस भव्य कार्यक्रम में Sound System के माध्यम से सेवाएं देने का अवसर प्राप्त हुआ.. ❤️

Contact for Live Sound Services - 9927151846

युगकवि डॉ. कुमार विश्वास जी हमारे साउंड सिस्टम के साथ Contact for Live Sound Service - 9927151846 #अभिव्यंजना   Organise...
24/07/2026

युगकवि डॉ. कुमार विश्वास जी हमारे साउंड सिस्टम के साथ Contact for Live Sound Service - 9927151846

#अभिव्यंजना
Organiser - Lalit Foundation
Location - Namaste Corbett Resort & Spa

13/07/2026

#छबील 2026
वाहेगुरु जी दी कृपा ❤️
सेवादारों की मेहनत ❤️

वीडियो निर्माता - Archit Grover
Team -
Aman Kala Kendra Bazpur
Sham E Jagjeet
MyCity MyBazpur

तेरी एह कमीज़ सोहणी, सच्ची हर चीज़ सोहणी ❤️~ डॉ. सतिंदर सरताजPhoto credit - Nischay Tiwari (बाकी कभी गोवा ट्रेन से जाएं तो...
08/07/2026

तेरी एह कमीज़ सोहणी, सच्ची हर चीज़ सोहणी ❤️
~ डॉ. सतिंदर सरताज

Photo credit - Nischay Tiwari

(बाकी कभी गोवा ट्रेन से जाएं तो स्टेशन पर ही एक कपड़ों की शानदार दुकान है, वहां से ऐसी मुलायम सी कमीज जरूर लाना.
गर्मी में बहुत कंफर्टेबल है😚😍)

जीना इसी का नाम है ...❤️न जाने क्यों इन तस्वीरों से मन भावुक सा हो गया..मानो मुझसे कितना कुछ कह रही हैं ये तस्वीरें..आपक...
02/07/2026

जीना इसी का नाम है ...❤️
न जाने क्यों इन तस्वीरों से मन भावुक सा हो गया..
मानो मुझसे कितना कुछ कह रही हैं ये तस्वीरें..
आपको भी कोई ख्याल आए तो कमेंट में लिखिएगा ।।

कौन हैं ये बुजुर्ग दंपत्ति
इन्हें आस पास पहले कभी नहीं देखा..

लेकिन छबील 2026 में Archit Grover
के कैमरे की नज़र इन पर पड़ी.. Thank You 💐
बढ़िया तस्वीरें निकालते हो ..👌👌

(दरअसल पिताजी अपने आखिरी सालों में इतने ही कमजोर हो गये थे, एकदम 100% ऐसे ही दिखते थे। आंखों के पीछे का माथे की साइडों में मांस सूख गया था तो ऐसे ही खड्डे से बन गए थे, कमीज की बाहें भी बिल्कुल यूं ही फोल्ड करते थे।
और बचपन में ऐसी ही साइकिल पर मुझे स्कूल छोड़ने जाते थे. वो साइकिल कई साल रही हमारे घर..
साइकिल पर थैले टांगने का भी वो ही स्टाइल..
और भी काफी कुछ मैच हो रहा था)

फोटोज देखकर यूं लगा मानो पापा छबील में कहीं से घूमते हुए किसी बहाने से आशीर्वाद देने आ गए हों ❤️

प्रसन्नता के कोई मानक नहीं होते और उल्लास के लिए कोई नियत स्थान नहीं होता ..सभी के चेहरे के भाव देखिए ...❤️   #छबील 2026...
30/06/2026

प्रसन्नता के कोई मानक नहीं होते और उल्लास के लिए कोई नियत स्थान नहीं होता ..
सभी के चेहरे के भाव देखिए ...❤️
#छबील 2026 में फिर याद आ गया कि कैसे बचपन में हम छोटी छोटी चीजों से ही खुश हो जाते हैं ..😚

और Archit Grover जी,
आप तो भजन गायकी के साथ साथ शानदार फोटोग्राफर भी निकले 🥰
ये फोटो देख के बरबस ही मुस्कान आ गई।
Well Done ✅
फ्रेम में सेवादार - Raj Yadav

Aman Kala Kendra Bazpur
MyCity MyBazpur

लंच के बाद अचानक Piyush Malviya भैया पूछते हैं कि,  सुना है अमन कि आप कई  वाद्ययंत्र बजाते हैं, इस समय साथ में है कोई एक...
28/06/2026

लंच के बाद अचानक Piyush Malviya भैया पूछते हैं कि, सुना है अमन कि आप कई वाद्ययंत्र बजाते हैं, इस समय साथ में है कोई एक वाद्ययंत्र जिसे थोड़ा हम सभी भी सुन सकें ??
संयोग से उस समय गाड़ी में और रखे हुए थे ..
फिर Lalit Foundation द्वारा आयोजित #अभिव्यंजना पंचम में थोड़ी देर की आपके Aman की भी इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक की प्रस्तुति हुई ..
साथ ही जब 90 के दशक के कुछ गीत मैने बजाये तो News 18 के कार्यक्रम "लपेटे में नेताजी" के सैकड़ों एपिसोड पूरे चुके प्रसिद्ध कवि और हंसमुख-मस्तमौला शख़्सियत Kavi Gaurav Chauhan भैया खुद को गाने से रोक न सके, तुरंत उठ कर आ गए, और फिर साथ में जुगलबंदी शुरू हुई तो सच मानिए हॉल में बैठे देश भर के कवि - कवित्रियों ने खूब जमकर आनंद लिया। और सच में बहुत बढ़िया गाते भी हैं Kavi Gaurav Chauhan भैया..❤️
इन सब पलों को युवा और तेजतर्रार फोटोगाफर जी ने अपने कैमरे में कैद किया. उन्हें आभार 🌹🌹..

मुझे पक्का यकीन है Dr. Surendra Jain भैया ने स्नेहवश मेरे बारे में काफी कुछ पीयूष भैया को बताया होगा , तभी तो उन्होंने मंच पर मुझे बुलाते समय सधे हुए शब्दों में मेरा बहुत ही शानदार सा परिचय दिया ❤️
और Kushal Kushlendra भैया ने प्रस्तुति के बाद स्टेज पर मुक्त हृदय से मनोबल बढ़ाया
आप सभी को बहुत सारा थैंक्यू ।
पहली मुलाकात ही स्मरणीय हो गई।।🥰

कार्यक्रम में युग कवि Dr. Kumar Vishwas जी और माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami, पद्मश्री Ashok Chakradhar जी, Dr Hariom Panwar जी, Rajesh Shukla जी सहित देश भर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Special Thanks - Kavi Amit Sharma भैया ❤️

Beautiful Location - Namaste Corbett Resort & Spa

#अमनसब्बरवाल

   #छबील 2026 BAZPUR PHOTOS 01पिताजी डॉ. अजायब सिंह जी के स्वर्गवास के बाद पहली 'छबील सेवा' उन के ही आशीर्वाद से पूर्ण ह...
28/06/2026

#छबील 2026 BAZPUR PHOTOS 01
पिताजी डॉ. अजायब सिंह जी के स्वर्गवास के बाद पहली 'छबील सेवा' उन के ही आशीर्वाद से पूर्ण हुई। ❤️
उन्ही की प्रेरणा से 2018 में पहली बार सेवा लगी थी.
हालाँकि वे तब भी अस्वस्थ थे, लेकिन पास में बैठ कर मार्गदर्शन देते थे तो उनकी छत्रछाया में सबही सेवादार जुटे रहते थे।
गजब का सेवा भाव रहता था उन के हृदय में ..🥰🥰
हालांकि इस बार उनके बिना ही आयोजन हुआ,
लेकिन हमारी पूरी टीम Aman Kala Kendra Bazpur ने पूरे मनोयोग से सेवा दी.
ख़ास बात यह रही कि रात पौने आठ बजे तक राहगीरों के लिए रूह आफ्जा का वितरण चलता रहा, वरना अक्सर शाम 6 बजे तक ही चला पाते थे.
दोपहर बाद मौसम भी ठंडा हो गया.
मैं सभी सेवादारों का ह्रदय से धन्यवाद देता हूँ , आगे भी साल दर साल ये परम्परा चलती रहे , प्रभु से यही प्रार्थना है ❣️
Spacial Thanks -
इस बार मेरी किन्ही विषम परिस्थितियों के चलते मुझे लगा शायद इस बार ये आयोजन सम्भव नहीं हो पायेगा , लेकिन विशेष धन्यवाद दूंगा बड़े भैया Sintu Dhawan , Deepak Tripathi & छोटे भाई Archit Grover
का जिन्होंने मेरा मनोबल बनाया, जोश भरा और खुद ही २ दिन पहले से Aditya Sharma और Suhaib Ahamad को लेकर तैयारियों में लग गए 🌹🌹
साथ ही पूनम भाभी ने हम 30 सेवादारों के लिए सुबह 5 बजे से उठके लंगर की तैयारी की। उनकी हेल्प कुमारी कांति और सुनीता चौधरी जी ने की। 💐💐
मुख्य रूप से दिन भर तपती गर्मी में डॉ. सुरेंद्र जैन जी, यशपाल राजहंस जी, विजय पंत जी, मोनू, अमरजीत गोल्डी, नेहा शर्मा, राजेश भाई, दिनेश सैनी, रणजीत धवन, मीत धवन, सारथी चानना, अभिषेक गुप्ता, अंकुश प्रजापति, आकाश शर्मा, मोना कालरा, इसरार भाई, बंटी धवन, रोहित सागर और प्यारे से बच्चों में सृष्टि, परी, देविका, मानवी, प्रिंसी, ध्रुव, भुवेश, वंशिका, हंसिका , पीयूष, समेत 30 से भी अधिक परिचित और अपरिचित लोगों ने भरपूर सेवा दी
ईश्वर आपको यूँ ही सेवा में लगाए रखें।
इनसे भी सेवा प्राप्त हुई ❤️-
1 -Ankit Durgapal = 1100
2 - Manish Pant = 1000
3 - Ranjeet Dhawan = 1000
4 - Sachin Bajaj = 1000
5 - Jaimal Namdhari = 500
6 - Amarjeet Singh = 2 दूध, 5 चीनी,1 रूहअफजा
7 - बालाजी चक्की = 2 दूध, 5 चीनी,1 रूहअफजा
PHOTOS CREDIT - Archit Grover Shri Lakhdatar Studio
(हम एक भी डिस्पोजल गिलास का उपयोग नहीं करते)

25 जून को संभव हो तो आप भी श्रमदान हेतु समय निकालिएगा 💓💓🙏
24/06/2026

25 जून को संभव हो तो आप भी श्रमदान हेतु समय निकालिएगा 💓💓🙏

जैसा कि आप जानते ही हैं मेरे     के साथ ही मेरी टीम द्वारा लाइव इवेंट्स में ऑडियो सेटअप       (Sound Services) भी किया ज...
19/06/2026

जैसा कि आप जानते ही हैं मेरे के साथ ही मेरी टीम द्वारा लाइव इवेंट्स में ऑडियो सेटअप (Sound Services) भी किया जाता है,

तस्वीरों में Lalit Foundation द्वारा आयोजित देश के 300 कवियों के त्रिदवसीय सम्मेलन #अभिव्यंजना 2026 के "प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र" में हमारे माइक्रोफोन पर : -
माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी, युग कवि Dr. Kumar Vishwas जी, साहित्यकार - व्यंग्यकार पद्मश्री Ashok Chakradhar जी, ओज के स्तंभ डॉ. Hariom Panwar जी, वरिष्ठ कवयित्री Dr Suman Dubey , मधु मोहिनी उपाध्याय, Kavita Tiwari, Sanya Rai और
आयोजक त्रिमूर्ति -
कवि Piyush Malviya
कवि Amit Sharma
कवि Kushal Kushlendra
समेत कई गणमान्य जन

धन्यवाद - साहित्यकार Dr. Surender Jain Ji
Location - Namaste Corbett Resort & Spa
Photos by - Yogesh Kumar - Advance12photography

Contact For Any type of Live Events-
9927151846
#अमनसब्बरवाल

Address

Bazpur
262401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aman Sabbarwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category