05/05/2025
बेगूसराय में खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत फुटबॉल मैच का शानदार आगाज़,
झारखंड की खिलाड़ी रीना कुमारी का शानदार प्रदर्शन, दागे 4 गोल
तमिलनाडु ने बिहार को एक गोल से हराया जबकि झारखंड ने राजस्थान को एकतरफा हराया,
झारखंड की टीम ने लगातार कुल 7 गोल दागे,
बेगूसराय:खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के तहत बेगूसराय जिले में पहली बार फुटबॉल मैच की शुरूआज आज से हो गयी । पहले दिन सुबह सात बजे यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा एवं बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम बेगूसराय में महिला के ग्रुप ए टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया।
इस अवसर पर बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष, नगर विधायक कुंदन कुमार, नगर निगम महापौर पिंकी देवी एवं अन्य द्वारा सर्वप्रथम बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम पहुंच कर वहां खेल रही दोनों टीमों की खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उत्साह वर्धन किया गया एवं राष्ट्र गान के साथ खेल की शुरुआत की गई।
बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम बेगूसराय में महिला की तमिलनाडु एवं बिहार के टीम में कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें तमिलनाडु की टीम ने बिहार की टीम को एक गोल से हरा दिया। तमिलनाडु की टीम के द्वारा 2 गोल दागे गये, जवाब में बिहार की टीम की तरफ से एक गोल दागे गये। तमिलनाडु की ओर से आर प्रेमा ने 2 गोल दागे, जबकि बिहार की ओर से निक्की कुमारी ने एक गोल किया।
इसके बाद खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला,पुलिस अधीक्षक मनीष एवं अन्य द्वारा यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी, तेघड़ा में पहुंच कर महिला के ग्रुप ए की खेल रही दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साह वर्धन किया ।
यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में झारखण्ड एवं राजस्थान के बीच ग्रुप ए का मैच खेला गया। जिसमें झारखंड की महिला टीम ने राजस्थान को एकतरफा हरा दिया। झारखंड की टीम की तरफ से कुल 7 गोल दागे गये, जवाब में राजस्थान की टीम एक भी गोल नही कर सकी। झारखंड की तरफ से रीना कुमारी द्वारा 4 गोल, बबीता कुमारी द्वारा 3 गोल एवं सब्टिच्यूट की तौर पर आयी रीना टप्पो ने 1 गोल किया। राजस्थान की टीम खाता भी नहीं खोल सकी।
इस अवसर पर खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स हो रहा है। बिहारवासियों और खेल प्रेमियों के लिए यह गर्व का विषय है। राज्य और केन्द्र सरकार की जो समझ है, इसका अच्छा असर बिहार में पड़ने जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार खेल के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर आगे होगा। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलबध कराने के लिए प्रत्यनशील है। सभी पंचायत में खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है पहले से जो स्टेडियम है, उसमें सविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों एवं मैदान में आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां पर मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक दिन दोनों मैदानों में सुबह सात बजे एवं शाम चार बजे से मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देगी। उन्होंने पूरे जिलवासियों को बढ़-चढ़ कर मैदान में आकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की।
खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक्सपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी मौजूद रही। ग्राउंड और टेक्निकट स्टॉफ ने पूरी तैयारी के साथ पहले दिन का मैच संपन्न कराया।
बताते चले कि 4 मई से 15 मई तक बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम हो रहा है, जिसके तहत बेगूसराय में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिला वासियों से अपील हे कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या मे आकर जुटे और अपने जिला मे हो रहे खेल के इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।
india youth games 2025,khelo india youth games,khelo india youth games 2025 in bihar,khelo india games,khelo india youth games 2024,khelo india youth games 2022,youth games 2025,khelo india youth games 2024 current affairs,khelo india,khelo india youth games 2023,khelo india youth games 2023 live,khelo india university games,indian youth games,khelo india para games 2025,how to participate in khelo india youth games 2024