27/06/2026
रात के 12 बजे लड़की का फ़ोन आया "सुनो... नाराज़ मत होना... आज बहुत डर लग रहा है।" लड़का बोला-"क्यों? क्या हुआ?" लड़की धीमी आवाज़ में- "शायद मैं कल सुबह ना उठ पाऊँ.... डॉक्टर ने कहा है कि हालत खराब है..." लड़के ने काँपते हुए कहा- "कुछ नहीं होगा... तुम बस मेरी आवाज़ सुनती रहो।" दोनों सारी रात बातें करते रहे। लड़का बीच-बीच में पूछता-"सो तो नहीं रही न?" लड़की बस मुस्कुराती-"नहीं... तुम्हारी आवाज़ सुन रही हूँ।" सुबह 5 बजे कॉल कट गया। लड़के ने फिर कॉल किया-लगा नहीं। कुछ देर बाद लड़की की माँ का मैसेज आया-"बेटा... वो रात में ही चली गई... पर जाते- जाते खुश थी, क्योंकि उसकी आख़िरी रात तुम्हारी आवाज़ में बीती..."