Bihar Buzz

Bihar Buzz Begusarai

भरत तिवारी का स्मारक भी बाढ़ में डूबा। जहां उनका एनकाउंटर हुआ था, वह भरतपुर गांव आज जलमग्न है। सवाल वही है, इंसाफ का इंत...
06/09/2026

भरत तिवारी का स्मारक भी बाढ़ में डूबा। जहां उनका एनकाउंटर हुआ था, वह भरतपुर गांव आज जलमग्न है। सवाल वही है, इंसाफ का इंतजार आखिर कब खत्म होगा? 🇮🇳

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार की नदियों में भी देखने को मिल रहा है। बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ इलाकों में...
01/09/2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार की नदियों में भी देखने को मिल रहा है। बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ इलाकों में अज्ञात और असामान्य मछलियां पहुंचने की सूचना मिली है। इसे लेकर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विभाग ने लोगों से बाढ़ के पानी से पकड़ी गई अपरिचित या असामान्य मछलियों को खाने, खरीदने और बेचने से बचने की अपील की है। एडवाइजरी के मुताबिक, बाढ़ के दौरान मछलियां गंदे नालों, मृत जानवरों और अन्य दूषित पदार्थों के संपर्क में आ सकती हैं, जिससे उनमें जीवाणु, विषाणु और कवक का संक्रमण होने की आशंका रहती है।

विभाग ने कहा है कि बिना पहचान और संबंधित विभाग की पुष्टि के किसी भी अज्ञात मछली को खाने योग्य न समझें। ऐसी मछली मिलने पर जिला मत्स्य पदाधिकारी या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी गई है। अगर सेवन के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल जाने को कहा गया है।

पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल से सामने आई एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। महज 6 साल का आदित्य अपनी मां को न्याय दिला...
31/08/2026

पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल से सामने आई एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। महज 6 साल का आदित्य अपनी मां को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य के माता-पिता ने थाने में कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर बच्चा सवाल उठा रहा है कि उसके माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में आदित्य की ओर से पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग भी की गई है। तस्वीर सामने आने के बाद लोग बच्चे की मासूमियत और उसकी बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं।

29/08/2026

सावन खत्म होते ही करोड़ों का मटन-चिकन खा गए बिहार के लोग

रौशन आनंद सर का पहला और ऐतिहासिक रक्षा बंधन🔥|
29/08/2026

रौशन आनंद सर का पहला और ऐतिहासिक रक्षा बंधन🔥|

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के बंगरे गांव में रक्षाबंधन पर भाई-बहन के मिलन की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने सभी ...
28/08/2026

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के बंगरे गांव में रक्षाबंधन पर भाई-बहन के मिलन की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। बेरी गांव की रहने वाली कलावती देवी ने 23 साल बाद अपने मायके पहुंचकर भाई रामजी महतो की कलाई पर राखी बांधी। खास बात यह रही कि दोनों के घरों के बीच की दूरी महज 8 किलोमीटर थी, लेकिन पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव के कारण दोनों वर्षों तक एक-दूसरे से नहीं मिल सके। रामजी महतो के मुताबिक, उनकी बहन ने आखिरी बार वर्ष 2003 में उन्हें राखी बांधी थी। इस रक्षाबंधन पर पुराने गिले-शिकवे खत्म हुए और बहन ने भाई को राखी बांधकर 23 साल की दूरी मिटा दी। राखी बांधते ही दोनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

Address

At :- Bhagwanpur Po:- Bhagwanpur Ps:-Bhagwanpur Dist:-Begusarai
Begusarai
851120

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Buzz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share