26/08/2026
बेगूसराय के साम्हो प्रखंड में बुधवार को जिला पदाधिकारी रिची पांडे ने बैठक आयोजित कर क्षेत्र की स्थिति और आमजन से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने आरटीपीएस, राशन कार्ड, पीएचईडी समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं डीएम के सामने रखीं। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और प्रशासन जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।