TEZ TIMES

TEZ TIMES यह पेज लोकल न्यूज़ के लिए है आसपास की खबरें भी आपको मिलेगी

अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गुंती व नालोता आंगनबाड़ी केंद्र को दी गई सौगातगुंती (राजस्थान):अर्पण सेवा...
13/05/2025

अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गुंती व नालोता आंगनबाड़ी केंद्र को दी गई सौगात

गुंती (राजस्थान):
अर्पण सेवा फाउंडेशन ने सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र गुंती एवं नालोता आंगनबाड़ी केंद्र में जनहितैषी कार्य संपन्न किए। फाउंडेशन की ओर से गुंती स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भवन का रंग-रोगन कराया गया, साथ ही एक कूलर भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त पक्षी मित्र अभियान के अंतर्गत परिसर में पाँच परिंडे लगाकर ग्रामवासियों को उनकी देखभाल व जल व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में नालोता आंगनबाड़ी केंद्र को एक पंखा भेंट किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत यादव एवं उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रीति यादव रहे। इस अवसर पर अर्पण सेवा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों — सुशीला (एएनएम), नरेश यादव, कृष्ण कुमार (सीएचओ), प्रदीप कुमार (नर्सिंग ऑफिसर) — का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।

फाउंडेशन के सचिव कृष्ण कुमार यादव ने जानकारी दी कि यह सेवा कार्य एएनएम बबीता यादव (धर्मपत्नी राजेश मेहता) के सहयोग से संभव हो सका। अध्यक्ष ओम यादव ने फाउंडेशन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत ने अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा गादोज, भिटेडा, गुंती व जिला अस्पताल परिसर में किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पार्षद सुनील यादव, सूबे सिंह लंबरदार, वकील मीणा, अशोक शास्त्री, वेद प्रकाश मीणा, विक्रम गैराठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व फाउंडेशन सदस्य उपस्थित रहे।

मदर्स डे पर अर्पण सेवा फाउंडेशन का अनूठा उपहार – पंछियों के लिए लगाए परिंडेऊटोली व भुंगारका गांव में ग्रामीणों के सहयोग ...
12/05/2025

मदर्स डे पर अर्पण सेवा फाउंडेशन का अनूठा उपहार – पंछियों के लिए लगाए परिंडे
ऊटोली व भुंगारका गांव में ग्रामीणों के सहयोग से हुआ आयोजन

बहरोड़। अर्पण सेवा फाउंडेशन ने मदर्स डे के अवसर पर पर्यावरण और जीव संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए 'पंछी मित्र अभियान' के तहत ऊटोली गांव के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर और भुंगारका ग्राम में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए।

फाउंडेशन के सचिव कृष्ण कुमार यादव ने जानकारी दी कि यह अभियान संस्था द्वारा निरंतर जारी है, और इस विशेष दिन पर ग्रामीणों के सहयोग से परिंडे वितरण कर पानी और दाना-चुग्गा की व्यवस्था के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धर्म जागरण गतिविधि के जिला संयोजक नवीन शर्मा रहे। उन्होंने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “प्रकृति और जीवों की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए और अपने घरों पर भी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।”

इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष ओम यादव, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार प्रजापति, सदस्य महेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रजापति, सोमेंद्र कुमार, अशोक कुमार वैद्य, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार यादव, डॉ. राजकुमार वर्मा सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

– तेज टाइम्स

11/05/2025

यूनिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बहरोड़ में मातृशक्ति को समर्पित अद्वितीय मदर्स डे समारोह का आयोजन
— माताओं के सम्मान में सजीव हुआ सृजन, श्रद्धा और सशक्तिकरण का पर्व

बहरोड़, (विशेष प्रतिनिधि):
भृतहरि मंदिर रोड स्थित यूनिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बहरोड़ के प्रांगण में आज एक ऐतिहासिक एवं भावनात्मक मदर्स डे समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मातृशक्ति को समर्पित करते हुए न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव रहा, बल्कि समाज में माँ के योगदान को सम्मानित करने की एक प्रेरणादायक पहल भी बनी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुमित यादव, प्रधानाचार्य श्री निरंजन सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के लिए भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं — जिसमें गीत, नृत्य, कविता और लघु नाट्य के माध्यम से 'माँ' के त्याग, प्रेम और मार्गदर्शन को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुमित यादव ने कहा:

> "माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक संपूर्ण सृष्टि है। वह ऊर्जा है, प्रेरणा है और जीवन का आधार है। यूनिक संस्थान इस आयोजन के माध्यम से समाज में माताओं के सम्मान को नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

कार्यक्रम में 175 से अधिक माताओं ने भाग लिया। सभी माताओं को स्मृति चिन्ह और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्कूल के मिशन और उद्देश्यों से जोड़ते हुए बच्चों के भविष्य निर्माण में भागीदारी हेतु आमंत्रित किया गया।

प्रमुख उपस्थिति:
चेयरमैन डॉ. सुमित यादव, प्रिंसिपल श्री निरंजन सिंह, प्रबंधन समिति से श्री नीरज चौधरी, धर्मवीर शास्त्री, संजय, वेद प्रकाश, आशा शर्मा, निशा शर्मा, रीना, मनीषा, गुंजन सहित समस्त स्टाफ एवं विभागीय सदस्य मौजूद रहे।

पूरे परिसर में उत्साह, भावुकता और गौरव की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। यूनिक द्वारा आयोजित यह आयोजन मातृशक्ति के सम्मान में एक प्रेरणादायी मिसाल बनकर सामने आया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1582 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, 1.75 करोड़ रुपये से अधिक के अवार्ड जारीबहरोड़ | तेज न्यूजनवीन न्य...
11/05/2025

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1582 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, 1.75 करोड़ रुपये से अधिक के अवार्ड जारी
बहरोड़ | तेज न्यूज

नवीन न्यायालय परिसर, बहरोड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्री-लिटीगेशन और लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर बहरोड़, नीमराणा न्यायालय तथा राजस्व न्यायालय में राजीनामा योग्य मामलों के निपटारे हेतु कुल तीन बेंचों का गठन किया गया।

बेंचों की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (संख्या 01) आँचल अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (संख्या 01) पूर्णिमा यादव तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नीमराणा नितिशा ने की। इनके साथ अधिवक्ता भूपेन्द्र कुमार, घनश्याम प्रजापत एवं देवानंद सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

इस लोक अदालत में कुल 1582 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें 14 मोटर वाहन दुर्घटना मामलों में कुल ₹1,75,28,000 का मुआवजा अवार्ड किया गया। यह उपलब्धि न्यायपालिका की वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली में बढ़ती प्रभावशीलता को दर्शाती है।

इस दौरान विद्युत विभाग बहरोड़ के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालय स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता देखने को मिली।

आज गूंती (कालबेलिया की ढाणी), बहरोड़ विधानसभा में श्री नरसिंह भगवान का भव्य मेला सम्पन्न होगा!दिनांक: 11 मई 2025, रविवार...
11/05/2025

आज गूंती (कालबेलिया की ढाणी), बहरोड़ विधानसभा में श्री नरसिंह भगवान का भव्य मेला सम्पन्न होगा!

दिनांक: 11 मई 2025, रविवार
स्थान: ग्राम गूंती (कालबेलिया की ढाणी), तहसील बहरोड़, जिला कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान)

पारंपरिक आस्था और संस्कृति का संगम — श्री नरसिंह भगवान का वार्षिक मेला

गांव गूंती में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री नरसिंह भगवान का पारंपरिक मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था, लोकपरंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

मुख्य आकर्षण:

कुश्ती दंगल: विजेता को मिलेगा ₹21,000 का नकद पुरस्कार (कामड़ा)।

रात्रिकालीन भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक संध्या
प्रस्तुति: जयवीर भाटी, दीपा चौधरी एंड पार्टी

यह आयोजन न केवल एक धार्मिक समारोह है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति भी है।

आप सभी श्रद्धालुजन और ग्रामीण भाई-बहनों से सपरिवार आने का हार्दिक आमंत्रण है। आइए, इस पावन अवसर पर सहभागिता निभाकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

प्रस्तुति: Tez Times News

Address

Kotputli-Behror
Behror
301701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TEZ TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share