ATUL Yadav Digital News

ATUL Yadav Digital News देखिए बेबाक खबर हर खबर पर होती है हमारी नजर�

17/09/2026

राजनीति के भेंट चढ़ गया अजगरा महोत्सव, आयोजन की नींव इतनी मजबूती से रख कर नेतृत्व किए साहब किंतु परिणाम में हो गई सियासत
साहब को भी हो गया एहसास🙄

17/09/2026

#यूपी_प्रतापगढ़

#प्रधानमंत्री_नरेंद्र_मोदी के #जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में रसमलाई खिलाकर फल बाँटे भाजपाई

सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया PM मोदी का जन्मदिन

जिले में भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष अशीष कुमार श्रीवास्तव ने नेतृत्व में PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद में विभिन्न सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिले के सभी मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

जिला स्तर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने वृद्धाश्रम एवं जिला अस्पताल पहुंचकर बुजुर्गों एवं मरीजों के बीच फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों एवं मरीजों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद के सभी बूथों पर दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। देवेश त्रिपाठी, आलोक सिंह, आलोक अग्रहरि, राहुल मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान को महादान बताते हुए कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का माध्यम हैं।

जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जिला कार्यालय पर केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अजय सिंह एवं अनुराग मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने पूरे जनपद में सेवा, स्वच्छता, दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।
वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन की अवसर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रयास से जनपद में एक और उपलब्धि जुड़ी है। प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद अमर पाल मौर्य के पत्र दिनांक 20 जुलाई 2026 के संदर्भ में भेजे गए पत्र में बताया है कि गाड़ी संख्या 13257/13258 दानापुर–आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया गया है।

#यूपी_प्रतापगढ़ ゚ #भाजपा

17/09/2026

#कर्म अच्छे करना चाहिए
#भक्ति तो #रावण भी करता था!
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

゚ #यूपी_प्रतापगढ़ #अतुलराज

17/09/2026

#यूपी_प्रतापगढ़

35.84 ग्राम अवैध MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार!

जिले के कंधई पुलिस ने पूरेदेवजानी गांव के पास घेराबंदी कर बाइक सवार सचिन तिवारी उर्फ दिलावर, सिद्धार्थ शुक्ला और अश्वनी तिवारी को पकड़ा।

🔹 35.84 ग्राम MD ड्रग्स बरामद
🔹 इलेक्ट्रॉनिक तराजू व मोबाइल बरामद
🔹 बिना नंबर प्लेट की बाइक भी मिली
🔹 पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सप्लायर सुधांशु तिवारी का नाम सामने आया
🔹 NDPS एक्ट की धारा 22(C) के तहत कार्रवाई

मुख्य सप्लायर की तलाश में पुलिस की दबिश जारी।


゚ ्रतापगढ़
्रतापगढ़ ゚

17/09/2026



कजरी के सुरों में दबा विकास: विश्वनाथगंज में 'जीरो टॉलरेंस' पर कमीशनखोरी का बट्टा!

#यूपी में एक तरफ जहां योगी सरकार ' #जीरो_टॉलरेंस' और विकास का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं विश्वनाथगंज विधानसभा में जमीनी हकीकत फांक रही है धूल*

*योगी सरकार की मंशा पर पानी फेरकर और जनता बदहाल रास्तों पर ठोकरें खाने को मजबूर है और क्षेत्रीय विधायक की सियासत केवल मंचों पर कजरी गाकर वाहवाही लूटने तक ही है सीमित*

*मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत मांधाता नगर पंचायत (वार्ड नंबर 13, डिहवा) में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में नियमों को ताक पर रखकर खुली मची है लूट।*

*पुरानी ईंटों की हेराफेरी, नई सामग्री लगाने के बजाय पुरानी, जर्जर ईंटों को ही उखाड़कर साइडर वॉल में खपाया जा रहा है।*

*मानकों का जनाजा तय अनुपात से कम सीमेंट, घटिया मसाला और दोयम दर्जे की गिट्टी से पहली ही बारिश में बह जाने वाली सड़क तैयार की जा रही है।*

*अधिकारियों की चुप्पी और घटिया निर्माण पर न कोई तकनीकी जांच है और न ही जिम्मेदार अफसरों की निगरानी; जनता की गाढ़ी कमाई ठेकेदारों के मुनाफे की भेंट चढ़ रही है।*

*कमीशनखोरी का सिंडिकेट, पूरा सिस्टम चंद चहेते ठेकेदारों और दलालों के हवाले है, जहां रखवाले ही आंखें मूंदे बैठे हैं।*

*जनप्रतिनिधि मंचों पर झूठे दावों से अपनी पीठ थपथपाने में मस्त हैं, जबकि डिहवा की बदहाली यह चीख-चीख कर कह रही है कि विश्वनाथगंज में विकास नहीं, बल्कि सरकारी खजाने की खुली डकैती और बंदरबांट हो रही है।*

*मुख्यमंत्री त्वरित योजना से होना था विधानसभा विश्वनाथगंज के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किंतु विधायक जीतलाल पटेल ने व्यक्तिगत राजनीति के लिए दो नगर पंचायतों में करोड़ों रुपए का कर दिए वारा न्यारा, ऐसे ही अन्य इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों पर हो रहा बंदरबांट होनी चाहिए जांच।*

*सवाल यह उठता है कि आखिर इसी बल पर जीरो टॉलरेंस का सपना कैसे होगा साकार जब कजरी के सुर और भ्रष्टाचार के दम से विकास के दावे तोड़ने में लगे है विधायक?*

India Voice

094158 60759

゚ ्रतापगढ़

17/09/2026

मृत आत्मा को छोड़, अब जिंदों का आह्वान होने लगा,
रीलों के चक्कर में, जीते-जी ही दीपदान होने लगा।
यमराज भी हैरान हैं इस नए दौर के सनातनी से,
समय से पहले ही अपनों का काल-विधान होने लगा।

16/09/2026

्रतापगढ़: रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं
प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया।
लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।

्रतापगढ़ ゚

16/09/2026


✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
ATUL Yadav Digital News

42 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़: एडिशनल एसपी आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा*

*प्रतापगढ़।*
जिले की क्राइम ब्रांच ने देशव्यापी साइबर ठगी के बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर सदस्यों को दबोच लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी पूर्वी आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों की हेराफेरी कर रहे थे।

₹42.65 करोड़ का अवैध लेन-देन: एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा नियंत्रित 109 फर्जी फर्मों के खातों से महज 1 साल में 42.65 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की रकम खपाई गई।

देशभर में 500+ मामले दर्ज: गृह मंत्रालय के 'समन्वय' पोर्टल की जांच में सामने आया कि गिरोह के खातों और मोबाइलों से पूरे देश में 500 से ज्यादा साइबर अपराध की शिकायतें जुड़ी हैं।

पटना से जुड़े तार: गिरफ्तार अभियुक्त शाकिब खान (निवासी पटना/मूल निवासी वाराणसी) और संदीप कुमार (निवासी पटना) को पकड़ा गया है।

विज्ञापन की आड़ में ठगी: मास्टरमाइंड शाकिब अपने पिता के एडवरटाइजिंग धंधे की आड़ में सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड और वायरस-युक्त APK फाइलों के जरिए ठगी का नेटवर्क चला रहा था।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, पीओएस (POS) मशीन, 6 मोबाइल, पेन ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस और दर्जनों चेकबुक/एटीएम बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों शातिरों के खिलाफ बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

India Voice

094158 60759

्रतापगढ़ ゚

Address

Bela Pratapgarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ATUL Yadav Digital News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share