belha ka junoon

belha ka junoon news and social works

04/06/2026

Pratapgarh मेडिकाल कॉलेज मै छात से कूदा युवक

04/06/2026
प्रतापगढ़।विधानसभा सदस्य रहे आनन्द भूषण सिंह "बब्बू राजा" का लखनऊ के ग्लोब हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुःखद निधन, प्रार्थ...
25/03/2026

प्रतापगढ़।
विधानसभा सदस्य रहे आनन्द भूषण सिंह "बब्बू राजा" का लखनऊ के ग्लोब हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुःखद निधन, प्रार्थिव शरीर शाम 7-8 बजे तक प्रतापगढ़ स्थित शहरी आवास पर पहुचेगा। बब्बू राजा सर्व सुलभ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी और आम लोगों के मददगार के रूप में जाने जाते हैं, कई महीनों से इलाज चल रहा था ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

24/03/2026

प्रयागराज से बड़ी खबर

*कोल्ड स्टोरेज हादसे में सख्त एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 3 हिरासत में*

फाफामऊ के चंदापुर गांव में हुए दर्दनाक कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
👉 उनके बेटे मंजूर और भतीजे अलाउद्दीन को भी पुलिस ने पकड़ा है
👉 तीनों से लगातार पूछताछ जारी है
📝 केस में बड़ा खुलासा
इस हादसे में कुल 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, जावेद और मोहम्मद इरफान भी शामिल हैं।
⚠️ प्रशासन की कार्रवाई
लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है।
🚑 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना के 20 घंटे बाद भी राहत-बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
🔎 पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
👉 हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं…

@@@

प्रतापगढ़।संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप,विवाहिता को मारा पीटा, गला...
24/03/2026

प्रतापगढ़।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,

भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप,

विवाहिता को मारा पीटा, गला दबाने का आरोप,

मेडिकल कॉलेज में शव व गाड़ी छोड़कर भागा पति,

काजल का विवाह आसपुर देवसरा के बृजेश पटेल से हुआ था,

4 दिसंबर 2025 को हुई थी शादी, धूमधाम से किया था बहन का विवाह,

सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया,

नगर कोतवाली के विवेक नगर वार्ड की रहने वाली थी विवाहिता

24/03/2026

*ललितपुर : मुख्य आरक्षी जीतेन्द्र यादव सेवा से बर्खास्त*

➡ महिला पुलिसकर्मी का मानसिक उत्पीड़न किया
➡ पुलिसकर्मी को निपटा देने की धमकी दी थी
➡ भ्रष्टाचार में शामिल होने पर सेवा से बर्खास्त
➡ एसपी ऑफिस में बाबू के पद पर था तैनात@

24/03/2026

प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें महिला समेत तीन को आरोपी बनाया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मिसिरपुर मुस्तर्का निवासी गुलशन उर्फ मुन्ना 18 मार्च 2026 को प्रयागराज जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की तहरीर पर 20 मार्च को उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई।
जांच के दौरान 22 मार्च को शारदा सहायक नहर से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने गुलशन उर्फ मुन्ना के रूप में की।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि महिला और मृतक के बीच अवैध संबंध थे। बाद में मृतक द्वारा कथित तौर पर ब्लैकमेल और धमकी दिए जाने से उनके बीच विवाद बढ़ गया था।
पुलिस पूछताछ में महिला आरोपी ने बताया कि उसने 18 मार्च की रात मृतक को अपने मायके बगियापुर लेहरा (थाना जेठवारा) बुलाया था। खाने के बाद जब गुलशन सो गया, तब महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर लोहे की पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रस्सी से बांधकर बोरे में भरा। इसके बाद बाइक से ले जाकर उमरिया बादल गेंदा के पास शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। मृतक का मोबाइल और हेलमेट भी नहर में डाल दिया गया था। साक्ष्य मिटाने के लिए अभियुक्ता ने अपना मोबाइल और सिम भी नष्ट कर दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप, कपड़ा और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Address

Civil Lines Pratapgarh
Bela Pratapgarh
230001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when belha ka junoon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share