The Ganga tv

The Ganga tv digital creator

पूर्व विधायक धीरज ओझा पहुंचे दिल्ली, मनोज तिवारी से मुलाकात के बाद रानीगंज की सियासत में फिर गरमाहटरानीगंज। पूर्व विधायक...
30/08/2026

पूर्व विधायक धीरज ओझा पहुंचे दिल्ली, मनोज तिवारी से मुलाकात के बाद रानीगंज की सियासत में फिर गरमाहट

रानीगंज। पूर्व विधायक धीरज ओझा के दिल्ली पहुंचकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात करने के बाद रानीगंज की राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच हुई आत्मीय मुलाकात और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

धीरज ओझा ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मनोज तिवारी का कुशलक्षेम जाना और कुछ दिन पूर्व उनके अग्रज के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने मनोज तिवारी के लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभवों से सीखने का अवसर मिलने की बात कही।

हालांकि, मुलाकात को लेकर कोई राजनीतिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन दिल्ली में हुई इस मुलाकात ने रानीगंज की राजनीति में अटकलों का बाजार जरूर गर्म कर दिया है। भाजपा के संगठनात्मक समीकरणों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर समर्थकों के बीच चर्चाएं तेज हैं।

राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि दिल्ली की इस मुलाकात का रानीगंज की स्थानीय राजनीति पर आगे क्या असर पड़ता है। फिलहाल इतना जरूर है कि पूर्व विधायक धीरज ओझा की दिल्ली यात्रा और मनोज तिवारी से मुलाकात ने रानीगंज के राजनीतिक तापमान को फिर बढ़ा दिया है।

#रानीगंज #धीरजओझा #पूर्वविधायकधीरजओझा #मनोजतिवारी #भाजपा #रानीगंजकीराजनीति #उत्तरप्रदेशराजनीति #राजनीतिकहलचल #सियासीहलचल #दिल्ली #संगठन #भाजपाराजनीति #रानीगंजसमाचार

प्रतापगढ़ सदर में सियासी हलचल तेज, अपना दल (एस) से राजू सेठ की दावेदारी मजबूत होने की चर्चाप्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव 202...
29/08/2026

प्रतापगढ़ सदर में सियासी हलचल तेज, अपना दल (एस) से राजू सेठ की दावेदारी मजबूत होने की चर्चा

प्रतापगढ़। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संभावित गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं के बीच अपना दल (एस) से राजू सेठ की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक यदि भाजपा और अपना दल (एस) के बीच गठबंधन के तहत प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट अपना दल (एस) के खाते में जाती है, तो राजू सेठ को प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में उनकी सक्रियता, लगातार जनसंपर्क और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पकड़ को उनकी दावेदारी की मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

समर्थकों का दावा है कि राजू सेठ की वैश्य समाज में मजबूत पकड़ है और अन्य समाजों में भी उनका जनसंपर्क व्यापक है। क्षेत्र में वैश्य समाज के करीब 75 हजार और पटेल समाज के करीब 60 हजार मतदाताओं का दावा करते हुए समर्थक इसे उनके पक्ष में महत्वपूर्ण सामाजिक समीकरण बता रहे हैं। हालांकि ये मतदाता आंकड़े आधिकारिक रूप से सत्यापित नहीं हैं।

राजू सेठ को लेकर समर्थकों का कहना है कि वह लंबे समय से अपना दल (एस) के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और संगठन में उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। यही वजह है कि संभावित प्रत्याशियों की चर्चा में उनका नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

वहीं दूसरी ओर, यदि सपा-कांग्रेस गठबंधन में प्रतापगढ़ सदर सीट सपा के खाते में जाती है तो राजकुमार पाल के नाम को लेकर भी चर्चा है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ सदर का राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प होने के आसार नजर आ रहे हैं।

हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट से 2027 के लिए आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अंतिम तस्वीर गठबंधन और सीट बंटवारे के बाद ही साफ होगी।

फिलहाल अपना दल (एस) से राजू सेठ की संभावित दावेदारी ने प्रतापगढ़ सदर की सियासत में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गठबंधन में सीट किस दल के हिस्से आती है और पार्टी नेतृत्व अंतिम रूप से किस चेहरे पर भरोसा जताता है।

The Ganga TV | प्रतापगढ़ सदर

#प्रतापगढ़ #प्रतापगढ़सदर #सदरतहसील #प्रतापगढ़न्यूज #सदरविधानसभा #प्रतापगढ़राजनीति #चुनाव2027 #सियासीहलचल #राजनीतिकखबर #उत्तरप्रदेश

29/08/2026

रानीगंज विधायक धीरज ओझा बने सैकड़ों बहनों के भाई, ली सबकी सुरक्षा की शपथ

रानीगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रानीगंज में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के विधायक धीरज ओझा ने सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। बहनों ने विधि-विधान से तिलक लगाकर विधायक धीरज ओझा की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान भावुक और आत्मीय माहौल बना रहा।

राखी बंधवाने के बाद विधायक धीरज ओझा ने बहनों का आभार जताते हुए कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाई होने के नाते वे बहनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कई बहनों को उपहार भी भेंट किए गए। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक भाईचारे और विश्वास को भी मजबूत करने वाला है।

पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सैकड़ों बहनों का एक साथ राखी बांधना आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

The Ganga TV | रानीगंज

#रानीगंज #धीरजओझा #रक्षाबंधन #प्रतापगढ़ #भाईबहनकाप्यार #बहनोंकासम्मान #महिलासुरक्षा #सामाजिकसौहार्द #भाईचारा #रानीगंजविधानसभा

रानीगंज की सियासत में बड़ा उलटफेर, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला भाजपा छोड़ सपा में शामिलप्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क...
29/08/2026

रानीगंज की सियासत में बड़ा उलटफेर, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला भाजपा छोड़ सपा में शामिल

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा की राजनीति में शनिवार को उस समय बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया, जब पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राम शिरोमणि शुक्ला वर्ष 2007 में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रह चुके हैं। उनके सपा में शामिल होने के बाद रानीगंज की सियासत में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस राजनीतिक बदलाव को रानीगंज की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सपा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में रानीगंज से अपना प्रत्याशी बनाएगी? फिलहाल पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

राम शिरोमणि शुक्ला के सपा में आने से रानीगंज में चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति में और भी बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

रानीगंज विधायक धीरज ओझा बने सैकड़ों बहनों के भाई, ली सबकी सुरक्षा की शपथरानीगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रानीगंज में भ...
29/08/2026

रानीगंज विधायक धीरज ओझा बने सैकड़ों बहनों के भाई, ली सबकी सुरक्षा की शपथ

रानीगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रानीगंज में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के विधायक धीरज ओझा ने सैकड़ों बहनों से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। बहनों ने विधि-विधान से तिलक लगाकर विधायक धीरज ओझा की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान भावुक और आत्मीय माहौल बना रहा।

राखी बंधवाने के बाद विधायक धीरज ओझा ने बहनों का आभार जताते हुए कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाई होने के नाते वे बहनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कई बहनों को उपहार भी भेंट किए गए। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक भाईचारे और विश्वास को भी मजबूत करने वाला है।

पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सैकड़ों बहनों का एक साथ राखी बांधना आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

The Ganga TV | रानीगंज

29/08/2026

फोटो...

कारगिल शहीद के परिजनों संग भाजपा नेता ने मनाया रक्षाबंधन
हजारों बहनों ने भाजपा नेता की कलाई पर बांधे नेह के धागे
प्रतापगढ़। भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व संपूर्ण जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा नेता एवं अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट आलोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व आयोजित किया गया। क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने भाजपा नेता आलोक पाण्डेय की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही भाजपा नेता ने बहनों को उपहार देते हुए आजीवन उनकी रक्षा और सेवा का वचन भी दिया। यह कार्यक्रम उस समय गर्व और आँसुओं तथा अपनेपन के प्रेम से मजबूत हुआ जब आलोक पाण्डेय खरवई गांव स्थित कारगिल शहीद अनिल सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद अनिल सिंह के भाइयों राम बरन सिंह, श्याम बरन सिंह और अरुण सिंह के साथ पूरे गांव की महिलाओं से राखी बंधवाई। भाजपा नेता ने कहा कि वह अमर शहीद अनिल सिंह की कमी तो पूरी नहीं कर सकते परन्तु एक शहीद के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी यादों को ताजा रखने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता आलोक पाण्डेय ने क्षेत्र के गनई डीह, श्रीनाथ पुर, गांव पाटी, बीरापुर, दमदम, द्वारिका, सुवंशा, गौरा, स्वरूपपुर आदि गांवों में पहुंचे और ग्रामीण महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान हजारों महिलाओं ने भाजपा नेता को राखी बांधी और उनकी सफलता की कामना की। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष अशोक सरोज, श्याम शंकर सिंह, केके शर्मा, रमा शंकर, अरुण सिंह, अशोक सिंह, संतोष पाण्डेय, गुरु प्रसाद, राम बाबू सरोज, अरविंद गौतम, विनोद मिश्रा, अनिल सिंह, कल्लू सरोज,देवेंद्र सिंह, श्यामू शर्मा समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

27/08/2026

UP Election 2027 Ground Survey में गुस्साए चाचा ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी नाराज़गी जाहिर की।

चाचा ने मोदी को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें

“बहुरूपिया नागिन” तक कह दिया।

इस वीडियो में सुनिए चाचा की पूरी बात और जानिए यूपी की जनता के बीच चुनाव को लेकर क्या माहौल नजर आ रहा है।

⚠️ डिस्क्लेमर: यह वीडियो ग्राउंड सर्वे/जनता की प्रतिक्रिया पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार संबंधित व्यक्ति के निजी विचार हैं। चैनल किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के बयान का समर्थन या विरोध नहीं करता।

वीडियो पसंद आए तो Like 👍 Share ↗️ और Subscribe 🔔 जरूर करें।


#

प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने रमेश प्रजापति से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसाप्रतापगढ़। सांसद डॉ. एसपी सिं...
26/08/2026

प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने रमेश प्रजापति से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

प्रतापगढ़। सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल अपने दो दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को रस्तीपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बीमारी से जूझ रहे रमेश प्रजापति के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

सांसद ने परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

वहीं, सपा नेता संतोष यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे “एक कदम मदद की ओर” अभियान के तहत भी रमेश प्रजापति के लिए सहायता का सिलसिला जारी है। आफताब आलम के अनुसार, बीमारी और आर्थिक परेशानी की जानकारी सामने आने के बाद गांव के लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

इस दौरान शेर बहादुर यादव, आशुतोष पांडेय, साधु यादव, विज्ञान यादव, शहरे आलम, साहिल खान, प्रियांशु पटेल, मुज़म्मिल प्रधान, प्रमोद यादव, राम आधार यादव पूर्व प्रधान, चंद्रजीत यादव, उत्तम सिंह यादव, बी.एल. वर्मा, जितेंद्र सिंह समेत कई समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The Ganga TV | प्रतापगढ़

26/08/2026

UP ELECTION GROUND SURVEY 2027
यू पी जनता का खुल्लम-खुल्ला सर्वे

सावन के अंतिम सोमवार पर भारी लाव-लश्कर के साथ शिवशंकर भोले धाम पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोजसावन के अंतिम सो...
25/08/2026

सावन के अंतिम सोमवार पर भारी लाव-लश्कर के साथ शिवशंकर भोले धाम पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज

सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर कछरा का पुल स्थित प्रसिद्ध शिवशंकर भोले धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। चारों ओर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

इसी पावन अवसर पर सोरांव के पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के भारी लाव-लश्कर के साथ शिवशंकर भोले धाम पहुंचे। पूर्व विधायक के पहुंचते ही समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।

पूजन-अर्चन के दौरान डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मंदिर के पुजारी शिव शंकर भोले ने उन्हें विधिवत पूजा कराई और आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सावन का अंतिम सोमवार भगवान शिव की आराधना और आस्था का विशेष अवसर है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही उनकी कामना है।

पूर्व विधायक के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने से मंदिर परिसर में भीड़ और बढ़ गई। हालांकि श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन को लेकर उत्साह बना रहा। महिलाएं, पुरुष और युवा भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर में पहुंचते रहे।

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवशंकर भोले धाम में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवशंकर भोले धाम में उमड़ी भीड़ और पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज की मौजूदगी पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।

हर-हर महादेव! 🔱🙏

Address

RANIGANJ PRATAPGARH
Bela Pratapgarh
230304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Ganga tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share