Nabhas Times Bihar Jharkhand

Nabhas Times Bihar Jharkhand Official page Of Nabhas Times Bihar Jharkhand.

कर्तव्य में लापरवाही पर कार्रवाई, इनरवा थाना अध्यक्ष निलंबितडिस्क्रिप्शन: पश्चिम चंपारण में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई...
26/05/2026

कर्तव्य में लापरवाही पर कार्रवाई, इनरवा थाना अध्यक्ष निलंबित
डिस्क्रिप्शन: पश्चिम चंपारण में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनरवा थाना अध्यक्ष चन्द्रशेखर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक बेतिया ने कर्तव्य में बरती गई लापरवाही को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया। मामले की जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

*नेपाल से शराब की बड़ी खेप ला रहे तस्करों को सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा, भागने की कोशिश नाकाम*सीतामढ़ी पुलिस ने आज सुबह, 13...
13/05/2026

*नेपाल से शराब की बड़ी खेप ला रहे तस्करों को सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा, भागने की कोशिश नाकाम*

सीतामढ़ी पुलिस ने आज सुबह, 13 मई 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह सफलता सहियारा थाना अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कुमारी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर मिली, जिसमें बताया गया था कि सोफी शराब की एक बड़ी खेप नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सुमित कुमार, चंदन कुमार और पंकज कुमार को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो उसमें सवार व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि, साथ आए सशस्त्र बलों के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (25 वर्ष), पिता रामनरेश यादव, निवासी बनचौरी मालिकाना (थाना डुमरा, सीतामढ़ी) और सुजीत कुमार (31 वर्ष), पिता रामप्रवेश महतो, निवासी जिला शिवहर के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में जब पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे, तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे नेपाल से चोरी की गाड़ियों के जरिए शराब लाकर स्थानीय इलाकों में बेचने का अवैध धंधा करते हैं। पुलिस फिलहाल वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई और तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

10/02/2026

अमेरिका और बांग्लादेश ने सोमवार को एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देश अपने आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं। इस नए समझौते के तहत बांग्लादेश से अमेरिका जाने वाले सामान पर अब 19% टैरिफ लगेगा। पहले यह दर 20% थी। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही भारत के साथ भी ट्रेड डील की थी। इस डील के तहत अमेरिका ने भारत से 50 फीसदी टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। बांग्लादेश के साथ ट्रेड डील में ट्रंप ने बड़ा खेल कर दिया है। इससे भारत को कुछ नुकसान हो सकता है।

बांग्लादेश के साथ नई ट्रेड डील में अमेरिका ने यह भी वादा किया है कि बांग्लादेश से अमेरिका आने वाले कुछ खास टेक्सटाइल और कपड़ों के शिपमेंट पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। यानी उन पर 'जीरो' टैरिफ होगा। हालांकि यह जीरो टैरिफ उन्हीं टेक्सटाइल और कपड़ों के शिपमेंट पर होगा जो अमेरिकी कपास और सिंथेटिक फाइबर से बने होंगे।

  : अजित पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में क्रैश हुआ विमान
28/01/2026

: अजित पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में क्रैश हुआ विमान

22/01/2026

#बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) से एक बार फिर बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इलाज कराने आए एक मरीज के परिजनों के साथ जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न छात्रों द्वारा की गई बेरहमी न केवल अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पूरे चिकित्सा तंत्र की संवेदनशीलता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।
घटना का जो वीडियो सामने आया है, वह किसी फिल्मी गुंडागर्दी के दृश्य से कम नहीं है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 10 से अधिक जूनियर डॉक्टर और इंटर्न छात्र मिलकर दो युवकों को चारों ओर से घेर लेते हैं और फिर लात-घूंसे व जूतों से बुरी तरह पीटते हैं। युवक जमीन पर गिरते हैं, फिर भी मारपीट नहीं रुकती। अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोग तमाशबीन बने रहते हैं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करता नजर नहीं आता।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत इलाज को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। मरीज के परिजनों का आरोप है कि वे केवल इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर सवाल कर रहे थे, इसी बात से नाराज होकर जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में ही कराया गया।
अस्पताल जैसी जगह, जिसे आमतौर पर ‘धरती के भगवान’ का घर कहा जाता है, वहां इस तरह की हिंसा ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब GMCH बेतिया से ऐसी घटना सामने आई हो। इससे पहले भी यहां मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं आम लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषी डॉक्टरों व छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।


Nabhas Times Bihar Jharkhand Nabhas Times

आज दिनांक-20/01/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा पुलिस कार्यालय में आए लोगों की समस्याओं को ग...
20/01/2026

आज दिनांक-20/01/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा पुलिस कार्यालय में आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

नगर निगम के सभी प्रिय जनता जनार्दन को  मकरसंक्रांति की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं आपका यह वर्ष 2026 मंगलमय हो।
14/01/2026

नगर निगम के सभी प्रिय जनता जनार्दन को मकरसंक्रांति की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं आपका यह वर्ष 2026 मंगलमय हो।

अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का संदेश देने वाले पावन पर्व मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की आपको एवं आपके परिवार...
14/01/2026

अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का संदेश देने वाले पावन पर्व मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की आपको एवं आपके परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई!

Address

Bettiah

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nabhas Times Bihar Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share