02/06/2026
"लौरिया की जनता की मांग – स्थायी बस स्टैंड का निर्माण हो"
लौरिया एक ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला नगर है, फिर भी आज तक यहां एक व्यवस्थित और स्थायी बस स्टैंड नहीं बन पाया है। हजारों यात्रियों को बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ा होना पड़ता है तथा कई बार दलालों और बिचौलियों के माध्यम से जानकारी लेनी पड़ती है। इससे यात्रियों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
हम जिला प्रशासन, परिवहन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि लौरिया बस स्टैंड की लंबित समस्या का शीघ्र समाधान कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए।
"लौरिया को उसका अधिकार दो – स्थायी बस स्टैंड का निर्माण करो।"
#लौरिया_बस_स्टैंड #जनहित_की_मांग
District Administration, West Champaran, Bettiah