Bhadohi News

Bhadohi News भदोही का सबसे भरोसेमंद स्थानीय समाचार सेवा। राजनीति | अपराध | विकास | शिक्षा | व्यापार | Breaking News |
Bhadohi News | Latest News from Bhadohi District.
(3)

Follow:

गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजाभदोही। जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशन में अधिका...
19/08/2026

गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

भदोही। जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देशन में अधिकारियों ने छिछुआ, धनतुलसी समेत गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों और बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर, संभावित बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव तैयारियों का जायजा लेते हुए सतर्कता के साथ निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। जिले में 22 बाढ़ चौकियां सक्रिय की गई हैं। 19 अगस्त को गंगा का जलस्तर 75.52 मीटर दर्ज किया गया। संभावित बाढ़ को देखते हुए जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीमें तैनात की हैं और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने लोगों से तटवर्ती और निचले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने की अपील की है।

औराई में रोजगार मेले का आयोजन, मंत्री अनिल राजभर ने युवाओं को रोजगार अवसरों की जानकारी देकर लाभार्थियों को बांटे प्रमाण-...
19/08/2026

औराई में रोजगार मेले का आयोजन, मंत्री अनिल राजभर ने युवाओं को रोजगार अवसरों की जानकारी देकर लाभार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र

औराई (भदोही)। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को औराई के चित्रांश पैलेस में वृहद रोजगार मेला एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने चयनित लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रमाण-पत्र और स्वीकृति-पत्र वितरित किए। मंत्री ने युवाओं से रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और लाभार्थी शामिल हुए।

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारियांज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठना...
19/08/2026

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारियां

ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कंसापुर स्थित सपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को गांव, ब्लॉक, नगर और कस्बों में सक्रिय होकर स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लगातार बारिश के चलते भदोही में 19 अगस्त को स्कूल बंदभदोही। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण विद्य...
18/08/2026

लगातार बारिश के चलते भदोही में 19 अगस्त को स्कूल बंद

भदोही। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 19 अगस्त को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक तथा मान्यता/सहायता प्राप्त हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए ‘रेनी-डे’ अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर आवश्यक विभागीय कार्य संपादित करेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

18/08/2026

ज्ञानपुर में जमकर हो रही बरसात, दिन में छाया अंधेरा

जब डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की रसोई में चखी दालज्ञानपुर (भदोही)। जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ज्ञान...
18/08/2026

जब डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की रसोई में चखी दाल
ज्ञानपुर (भदोही)। जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं, रसोईघर और विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन की व्यवस्था को देखा।
जिलाधिकारी ने रसोईघर में पहुंचकर निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन तैयार किए जाने की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं दाल चखकर उसकी गुणवत्ता और स्वाद की जांच की। साथ ही रसोईघर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच किए जाने से विद्यालय की भोजन व्यवस्था को लेकर प्रशासन की गंभीरता भी नजर आई।

पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़कर ₹600 प्रतिदिनभदोही, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गोरखप...
18/08/2026

पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़कर ₹600 प्रतिदिन

भदोही, 18 अगस्त। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन का मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन करने की घोषणा की। इससे प्रदेश के 31 हजार से अधिक स्वयंसेवक लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में ₹22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक बनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विधायक औराई दीनानाथ भास्कर और जिलाधिकारी शैलेष कुमार सहित संबंधित अधिकारी व पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद के भदोही जिलाध्यक्ष बने राजेश कुमार मौर्यभदोही। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) में भदोही जिले के नए पदाधिका...
18/08/2026

विश्व हिंदू परिषद के भदोही जिलाध्यक्ष बने राजेश कुमार मौर्य

भदोही। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) में भदोही जिले के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। राजेश कुमार मौर्य को भदोही जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पंकज तिवारी को जिला मंत्री, राम आसरे जी को जिला उपाध्यक्ष, रत्नेश जी को जिला समरसता प्रमुख, रामचंद्र पांडे को प्रांत धर्माचार्य प्रमुख टोली, दिग्विजय सिंह को जिला सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

पदाधिकारियों के दायित्व की घोषणा चुनार स्थित सुरभि शोध संस्थान में आयोजित विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय बैठक में की गई। बैठक में काशी प्रांत के 22 जिलों से करीब 350 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक को मुख्यालय लखनऊ क्षेत्र के संगठन मंत्री राजेंद्र जी ने संबोधित किया। इस दौरान कई जिलों के कार्यकर्ताओं के दायित्व में परिवर्तन किया गया। बैठक में भदोही के जिला संगठन मंत्री समेत प्रांत के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भदोही में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंदभदोही। जनपद में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी क...
18/08/2026

भदोही में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

भदोही। जनपद में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के बाद मंगलवार, 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आज स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित रहकर आवश्यक विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Writingउचित दर विक्रेताओं का मार्जिन ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल, विक्रेताओं में खुशीभदोही, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी...
17/08/2026

Writing
उचित दर विक्रेताओं का मार्जिन ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल, विक्रेताओं में खुशी
भदोही, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उचित दर विक्रेताओं के मार्जिन मनी में वृद्धि की घोषणा का सोमवार को भदोही की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सजीव प्रसारण किया गया। अब उचित दर विक्रेताओं को ₹90 के स्थान पर ₹125 प्रति कुंतल मार्जिन मिलेगा। इससे उन्हें ₹35 प्रति कुंतल अतिरिक्त लाभ होगा। कार्यक्रम में विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद और जिलाधिकारी शैलेष कुमार समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि उचित दर विक्रेता खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मार्जिन बढ़ने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। घोषणा पर विक्रेताओं ने खुशी जताई।

Address

BHADOHI
Bhadohi
221401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhadohi News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhadohi News:

Shortcuts

Share