11/06/2026
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बादलपुर क्षेत्र में रेटों मोजो कम्पनी के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक धुएं का काला गुबार देखा गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है.