Bhadra voice

Bhadra voice सत्य,स्टिक,निष्पक्ष
भादरा की आवाज

वार्ड नंबर 38 से भवानी शर्मा पार्षद पद के लिए उम्मीदवार
22/08/2026

वार्ड नंबर 38 से भवानी शर्मा पार्षद पद के लिए उम्मीदवार

22/08/2026

छानी बड़ी मे मोर पक्षी पोषण संस्थान को उखाड़कर प्लांट लगाने का विरोध ।

गाव में हुई आम सभा , मोरों के अंडे फोड़ने और प्रजनन केंद्र नष्ट करने वाले ठेकेदार और विभाग पर मुकदमा दर्ज करने की माँग…

22/08/2026
Nohar क्षेत्र में हुई मीडिया प्रीमियर लीग MPL की शुरुआत ललाना । गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को सोशल मीडिया पत्रकार सं...
22/08/2026

Nohar क्षेत्र में हुई मीडिया प्रीमियर लीग MPL की शुरुआत

ललाना । गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को सोशल मीडिया पत्रकार संघ, नोहर की ओर से मीडिया प्रीमियर लीग 2026 सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब से पहुंचे पत्रकारों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्घाटन समारोह में नशामुक्ति और पत्रकार एकता का संदेश दिया गया। खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं नागरिकों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगिता पत्रकारों के बीच भाईचारे, सहयोग और खेल भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

21/08/2026

भादरा मीडिया किंग्स टीम ने किंग्स ऑफ नोहर को 5 विकेट से हराया
ललाना 21 अगस्त शुक्रवार
मीडिया प्रीमियर लीग सीजन 2 के चौथे ओर रोमांचक मुकाबले में भादरा मीडिया किंग्स टीम ने अपना पहला मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ऑफ नोहर ने निर्धारित 8 ओवर में 67 रनो का लक्ष्य दिया । भादरा मीडिया किंग्स की ओर से कुलदीप बेनीवाल 2 विकेट , अमित कुमार 3 विकेट , पवन कुमार 2 विकेट , रामस्वरूप कामड़ 1 विकेट लेकर सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य को सीमित रखा । बाद में बल्लेबाजी करते हुए भादरा मीडिया किंग्स की ओर से अमित कुमार , अदरिश जेनान , सत्यवान वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टिम को जीत दिला दी । रविन्द्र मेहरा , अजय महला , रफीक , दिनेश राजपूत ने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया । बढ़िया प्रदर्शन के लिए कुलदीप बेनीवाल को मेन ऑफ दा मैच ओर खेल भावना के लिए कप्तान मन्दरूप सिंह को सम्मानित किया गया । टिम के साथ रहे डी के शर्मा , विष्णु नेगी ओर महेंद्र वर्मा ने स्पोर्ट किया ओर मैनेजमेंट में शानदार भूमिका निभाई । सभी खिलाड़ियों ने भादरा मिडिया किंग्स टीम के स्पोंसर भामाशाह व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा का धन्यवाद आभार व्यक्त किया । इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए चमड़ा वाला ग्रुप के सीईओ कुलदीप छींपा ओर राजस्थान स्पोर्ट्स बुक के ऑनर सुरेश सहारण का आभार व्यक्त किया गया । पूरी टीम ने ललाना गांव ओर नोहर पत्रकार संघ आयोजन कमेटी का भी आभार जताया ।

भाई नरेश ज्याणी को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भादरा नगरपालिका का प्रभारी बनाने पर बधाई व शुभका...
21/08/2026

भाई नरेश ज्याणी को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भादरा नगरपालिका का प्रभारी बनाने पर बधाई व शुभकामनाएं

भादरा मीडिया किंग्स के स्पोंसर के रूप में युवा व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा ने किया सहयोग भादरा - 21 अगस्त शुक्रवा...
21/08/2026

भादरा मीडिया किंग्स के स्पोंसर के रूप में युवा व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल सूरतपुरा ने किया सहयोग
भादरा - 21 अगस्त शुक्रवार
नोहर के गांव ललाना में शुरू हुई मीडिया प्रीमियर लीग सीजन 2 में इस बार भी भादरा मीडिया किंग्स की टीम शिरकत कर रही हैं । इस बार भादरा मीडिया किंग्स टीम को स्पोंसर के रूप में सूरतपुरा के युवा भामाशाह व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल ने भामाशाह के रूप में क्रिकेट टीम का सहयोग किया है। गौरतलब है कि यह मीडिया प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन है जो ललाना में नोहर पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। पहले सीजन में ऐलनाबाद के कुतियाना गांव में भी भादरा मीडिया किंग्स टीम ने अच्छा खेल प्रदर्शन किया था । इस बार भादरा मीडिया किंग्स टीम में विभिन्न मीडिया संस्थानों के 16 मीडिया के सदस्य खिलाड़ी के रूप में भाग ले रहे है । भादरा मीडिया किंग्स टीम मन्दरूप सिंह (कप्तान) , रामस्वरूप कामड़ उपकप्तान , कुलदीप बेनीवाल, दिनेश राजपूत , सत्यवान वर्मा , महेंद्र वर्मा, रफीक , अजय महला , विष्णु नेगी , पवन शर्मा , प्रदीप , अदरिश जेनान , रविन्द्र मेहरा , दिनेश शर्मा समेत कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । इससे पहले टीम को राजस्थान पुस्तक भंडार के सुरेश सहारण ने खेल मैदान भादरा से शुभकामनाएं प्रेषित कर रवाना किया । सभी खिलाड़ियों ने सूरतपुरा के युवा भामाशाह व्यवसाई सुरेन्द्र बेनीवाल का टिम को स्पोंसर करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

एक हफ्ते तक आप सभी साथियों ने मेरे जन्मदिन को जन्मदिन महोत्सव मनाया आप सभी का बहुत बहुत आभार धन्यवाद
21/08/2026

एक हफ्ते तक आप सभी साथियों ने मेरे जन्मदिन को जन्मदिन महोत्सव मनाया आप सभी का बहुत बहुत आभार धन्यवाद

अभिभावक भी बिना अनुमति नहीं जा सकते है ❓आपके क्या विचार है इस पर
21/08/2026

अभिभावक भी बिना अनुमति नहीं जा सकते है ❓
आपके क्या विचार है इस पर

वार्ड 13 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क, सुनील फौजी के पक्ष में वोट की अपीलनगरपालिका भादरा के वार्ड नंबर 13 में मिशन 2026 के तह...
21/08/2026

वार्ड 13 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क, सुनील फौजी के पक्ष में वोट की अपील

नगरपालिका भादरा के वार्ड नंबर 13 में मिशन 2026 के तहत डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर सुनील फौजी के पक्ष में मतदान की अपील की गई। इस दौरान लोगों से मुलाकात कर वार्ड के विकास एवं बेहतर सुविधाओं के लिए समर्थन मांगा गया।

Address

Bhadra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhadra voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share