Thar Prime Bhadra

Thar Prime Bhadra Thar Prime Bhadra मे आपका स्वागत है।

🚨 बड़ी खबर | भादरा क्षेत्र में चोरों का आतंक 🚨भादरा के चार गांवों में बीती रात्रि एक साथ पांच मंदिरों में चोरी शनिवार की...
07/06/2026

🚨 बड़ी खबर | भादरा क्षेत्र में चोरों का आतंक 🚨
भादरा के चार गांवों में बीती रात्रि एक साथ पांच मंदिरों में चोरी
शनिवार की रात भनाई , ढाका,गदरा ,अनुपशहर ओर राजगढ़ तहसील के सादपुरा के मंदिरों में एक साथ चोरी की घटना सामने आई है ।मंदिरों के दान पात्र समेत कीमती चीजों की हुई चोरी ।
अकेले गदरा गांव के शिव हनुमान मंदिर ओर बालाजी मंदिर से लगभग एक लाख रुपए की चोरी हो गई । ग्रामीणों के अनुसार ये सीरियल चोरी हुई है गौरतलब है कि भादरा में बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते आपराधिक घटनाओं के साथ चोरी भी लगातार हो रही है । कुछ मंदिरों में चोर रुपए आभूषण छत्र चोर ले गए कुछ मंदिरों के ताले टूटे हुए मिले हैं ।

एक ही रात में पांच गांव के मंदिरों को बनाया निशाना!

🔹 गदरा हनुमान मंदिर
🔹 गदरा शनि मंदिर
🔹 ढाका हनुमान मंदिर
🔹 भनाई हनुमान मंदिर
अनूपशहर मंदिर
सादपुरा राजगढ़ मंदिर

अज्ञात चोर मंदिरों से दानपात्र लेकर फरार हो गए। धार्मिक स्थलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

आखिर भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं? प्रशासन से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

#मंदिर_में_चोरी #भादरा #हनुमानगढ़

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी रवि बंसल गांधी बड़ी के घर Ac के शार्ट सर्किट और लाइट के बार बार आना जाना होने की वजह से प...
28/04/2026

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी रवि बंसल गांधी बड़ी के घर Ac के शार्ट सर्किट और लाइट के बार बार आना जाना होने की वजह से पुरे घर मे लाइट फिटिंग में आग लगने से काफी नुकसान होने की सूचना है । पूरे घर में कीमती समान फर्नीचर कपड़े आदि समान जलकर खाक हो गए । बिजली शॉर्ट सर्किट की वजह से लगातार आग लगने की घटनाएं गम्भीर सवाल खड़े कर रही हैं।

28/04/2026

1 मई से राजस्थान में LPG के नए नियम: OTP अनिवार्य, 25 दिन बाद ही बुकिंग
LPG Gas Rules Change: 1 मई 2026 से राजस्थान में LPG के नए नियम लागू होंगे। अब सिलेंडर डिलीवरी OTP से होगी और बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर अनिवार्य रहेगा। उज्ज्वला योजना में सालाना E-KYC जरूरी होगी।

Apr 28, 2026
LPG Gas Rules Change in Rajasthan: जयपुर: घरेलू रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले राजस्थान के लाखों परिवारों के लिए एक मई 2026 से महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।

बता दें कि इन नियमों का सबसे ज्यादा असर राजस्थान के बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, अलवर, बीकानेर और भरतपुर में रहने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। सबसे बड़ा बदलाव OTP आधारित डिलीवरी का है। अब जब भी आपका सिलेंडर डिलीवरी के लिए निकलेगा तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

ओटीपी एजेंट को बताना अनिवार्य
डिलीवरी एजेंट को यह OTP बताए बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा। यह व्यवस्था सब्सिडी वाले सिलेंडरों की चोरी और गलत इस्तेमाल रोकने के लिए बनाई गई है। दूसरा महत्वपूर्ण नियम बुकिंग अंतराल में बढ़ोतरी है।

25 दिन का अंतराल रखना जरूरी
शहरी क्षेत्रों (जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर आदि) में अब दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल रखना अनिवार्य होगा। पहले यह 21 दिन था। ग्रामीण इलाकों में यह समय और बढ़ सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी बुकिंग प्लानिंग पहले से करनी होगी, वरना सिलेंडर उपलब्ध न होने पर परेशानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वाले उपभोक्ताओं के लिए भी नए नियम
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की लाभार्थी महिलाओं के लिए आधार आधारित E-KYC हर वित्तीय वर्ष में एक बार अनिवार्य रहेगा। साथ ही, जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां सरकार PNG अपनाने पर जोर दे रही है।

तय समय सीमा में PNG कनेक्शन न लेने पर LPG सप्लाई प्रभावित हो सकती है। राजस्थान के शहरी इलाकों में रहने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को इन नियमों से सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
सभी उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
MyLPG एप डाउनलोड करें और समय रहते E-KYC पूरा कर लें।
ये बदलाव सब्सिडी को सही व्यक्ति तक पहुंचाने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।
1 मई से पहले अपनी बुकिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।

20/04/2026

सांसी समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।

चूरू पुलिस को चुनौती...? : कॉमेडियन अनिल खारिया की जानलेवा लापरवाही...?  #न्यूज  #अनिल
14/04/2026

चूरू पुलिस को चुनौती...? : कॉमेडियन अनिल खारिया की जानलेवा लापरवाही...? #न्यूज #अनिल

हवस से बड़ा था लालचरामभवन का मकसद केवल हवस को मिटाना नहीं था. बल्कि वह पैसे का भूखा था. उसने अपराध को कारोबार बना दिया थ...
21/02/2026

हवस से बड़ा था लालच
रामभवन का मकसद केवल हवस को मिटाना नहीं था. बल्कि वह पैसे का भूखा था. उसने अपराध को कारोबार बना दिया था. घर के अंदर बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए जाते. फिर वे फाइलें इंटरनेट के उस अंधेरे हिस्से में पहुंचाई जातीं, जहां पहचान छुपाकर गुनाह खरीदे-बेचे जाते हैं. वह डार्क वेब और विदेशी पोर्न साइट्स के जरिए इन वीडियो को बेचता था. ईमेल की जांच की गई तो सामने आया कि वह देश-विदेश के कई गिरोहों के संपर्क में था. यह कोई अकेला अपराध नहीं था- यह एक अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़ा संगठित अपराध था. अगर कोई बच्चा किसी तरह का विरोध करता तो उसे उन्हीं तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया जाता. साथ ही परिवारों को भी धमकी दी जाती. इस पर गरीब परिवार, जिनके पास इज्जत ही सबसे बड़ी पूंजी थी, खामोश हो जाते और इसी खामोशी में कई साल बीत गए.

इंटरपोल से आया पहला संकेत
17 अक्टूबर 2020 को भारत की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक चौंकाने वाली सूचना मिली. यह सूचना अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल से आई थी. एक पेन ड्राइव में 34 बच्चों से जुड़े वीडियो और 679 तस्वीरें थीं. डिजिटल ट्रैकिंग से पता चला कि इनका स्रोत बुंदेलखंड का एक सरकारी इंजीनियर है. 31 अक्टूबर 2020 को नई दिल्ली में केस दर्ज हुआ. जांच की कमान डीएसपी अमित कुमार को सौंपी गई. अब तक जो अंधेरा घर की चारदीवारी में छुपा था, वह जांच की रोशनी में आने लगा.

इस दिन हुआ था गिरफ्तार
16 नवंबर 2020 को इस पूरे मामले से परदा हट गया. चित्रकूट की एसडीएम कॉलोनी को सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने चुपचाप घेर लिया. दरवाजा खुला तो अंदर जो मिला, उसने जांच अधिकारियों तक को हिला दिया. 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, सेक्स टॉयज, 8 लाख रुपये नकद और डिजिटल फोल्डरों में छुपी 66 वीडियो और 600 से ज्यादा तस्वीरें. कुछ ही दिनों बाद दुर्गावती भी गिरफ्तार कर ली गई.गवाही ऐसी कि कांप गई रूह
अब यह मामला केवल स्थानीय पुलिस का नहीं रहा था. यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अपराध का केस बन चुका था. जांच के दौरान कई बच्चों को मेडिकल जांच के लिए एम्स दिल्ली भेजा गया. डॉक्टरों की टीम ने जो देखा, उसने उन्हें अंदर तक हिला दिया. कोर्ट में जब उन्होंने गवाही दी, तो शब्द कांप रहे थे. कुछ बच्चों की आंखों में स्थायी डर था. कुछ शारीरिक रूप से गंभीर रूप से आहत थे. मगर, सबसे गहरा घाव उनके मन पर था. कई बच्चे अब भी अंधेरे कमरे से डरते थे. किसी अजनबी की मुस्कान उन्हें सिहरन दे जाती थी. कोर्ट में पेश हुए 25 पीड़ित बच्चों ने जब बयान दिए, तो पूरा माहौल भारी हो गया. यह केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं थी, यह मासूमियत की चीख थी.

24 फरवरी 2021 को बांदा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई.
2023 में आरोप तय हुए. रामभवन और दुर्गावती ने खुद को निर्दोष बताया.
5 जून 2023 से विशेष पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई.
74 गवाह पेश हुए. बच्चे, डॉक्टर, शिक्षक, डिजिटल विशेषज्ञ सब शामिल थे.
हर गवाही के साथ अपराध का एक नया पहलू सामने आता. हर डिजिटल सबूत अदालत के सामने एक और दरवाजा खोलता, जिसके पीछे घिनौनी सच्चाई छुपी थी.

अब मिला न्याय
20 फरवरी 2026 का सबसे ज्यादा दिन अहम था. इसी दिन इन मासूमों को न्याय मिला. बांदा की विशेष पॉक्सो अदालत में 163 पन्नों का फैसला पढ़ा गया. जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि यह अपराध विरल से विरलतम की श्रेणी में आता है. कोर्ट ने दोनों दोषियों को मौत होने तक फांसी पर लटकाए जाने की सजा सुनाई. वहीं, हर पीड़ित बच्चे को एक-एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने को कहा. राज्य और केंद्र सरकार को 10-10 लाख रुपये सहायता देने का आदेश दिया. फैसले के समय कोर्ट में सन्नाटा था. यह केवल सजा नहीं थी. यह समाज की ओर से एक संदेश था कि मासूमियत के खिलाफ अपराध को बख्शा नहीं जाएगा.

15/02/2026

ICC Men's T20 World Cup में India ने Pakistan को 61 रनों से हराकर एकतरफा दबदबा दिखाया।

🔥 भारत का धमाका, पाकिस्तान चारों खाने चित! 🔥
टी20 विश्वकप के महामुकाबले में टीम इंडिया ने ऐसा खेल दिखाया कि मैदान पर सिर्फ एक ही रंग नजर आया — नीला!
61 रनों की करारी शिकस्त देकर भारत ने पाकिस्तान को बता दिया कि बड़े मैच का असली बादशाह कौन है।
भारतीय बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए — चौके, छक्के और लगातार दबाव…
स्कोरबोर्ड दौड़ता रहा और पाकिस्तानी गेंदबाज़ सिर्फ देखते रह गए।
जब बारी आई गेंदबाज़ी की, तो भारतीय गेंदबाज़ों ने कहर बरपा दिया।
तेज़ रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और आग उगलती गेंदों के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखर गई।
स्टेडियम में गूंजता रहा —
“भारत! भारत!” 🇮🇳
ये सिर्फ जीत नहीं थी, ये था दबदबा…
ये सिर्फ मुकाबला नहीं था, ये था ऐलान —
टीम इंडिया बड़े मैचों की असली चैंपियन है!
💥 61 रनों की जीत
💥 शानदार बल्लेबाज़ी
💥 घातक गेंदबाज़ी
💥 और करोड़ों फैंस का गर्व
आज फिर साबित हो गया —
जब भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हों, इतिहास खुद को दोहराता है!

13/02/2026

“ उद्घाटन किया जनता को सौंपा,आज बदहाली का मंजर: राजगढ़ न्यू बस स्टैंड बना गंदगी और लापरवाही का अड्डा – आखिर जिम्मेदार कौन?” “2 अप्रैल 2022 को हुआ उद्घाटन, 2026 में बदहाल हालात – राजगढ़ न्यू बस स्टैंड की सच्चाई उजागर!” “करोड़ों का नवनिर्माण, लेकिन अंदर ही पेशाब और कचरा – राजगढ़ न्यू बस स्टैंड पर प्रशासन मौन क्यों?” “नेताओं ने फीता काटा, जनता भुगत रही गंदगी – राजगढ़ बस स्टैंड की शर्मनाक तस्वीर!” राजगढ़ का नवनिर्मित बस स्टैंड, जिसका उद्घाटन 2 अप्रैल 2022 को बड़े धूमधाम से किया गया था, आज बदहाली और अव्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहा है। उद्घाटन उस समय राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष एवं सादुलपुर विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया द्वारा किया गया था, वहीं क उस समय चूरू के सांसद राहुल कस्वां थे। लेकिन आज हालात यह हैं कि बस स्टैंड के अंदर ही खुलेआम पेशाब किया जा रहा है, चारों तरफ कचरा फैला हुआ है और साफ-सफाई की व्यवस्था लगभग नाम मात्र की रह गई है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस बस स्टैंड की देखरेख आखिर किसकी जिम्मेदारी है?क्या प्रशासन सो रहा है? क्या नगर पालिका और परिवहन विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं? या फिर उद्घाटन के बाद विकास सिर्फ फोटो तक ही सीमित रह गया? राजगढ़ के नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई, निगरानी और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह नया बस स्टैंड भी पुराने हालात से बदतर हो जाएगा।

#जनता_का_सवाल
#जिम्मेदार_कौन
#प्रशासन_जागो
#स्वच्छता_कहां_है
#विकास_या_दिखावा


13/02/2026

10 वे T20 विश्वकप में सबसे बड़ा उलटफेर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

05/02/2026

राजस्थान में तीन बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच-प्रधान
- अनपढ़ों के निकाय-पंचायत चुनाव लड़ने पर नहीं लगेगी रोक, सरकार का विधानसभा में जवाब!
✍️ पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों में अनपढ़ों के चुनाव लड़ने पर सरकार रोक नहीं लगाएगी। निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने का प्रावधान लागू नहीं होगा। साथ ही 2 से ज्यादा संतान वालों के निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटाने के लिए बिल विधि विभाग में प्रक्रियाधीन है।
✍️ कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा के सवाल के जवाब में दोनों मामलों में सरकार ने लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी है। सरकार ने पहली बार लिखित में दोनों मुद्दों पर जवाब दिया है।
पूसाराम गोदारा ने सवाल किया था कि क्या सरकार नगर निकायों के चुनाव में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और संतान संबंधी प्रावधानों में संशोधन करने का विचार रखती है? इस पर सरकार की तरफ से जवाब में लिखा है कि सरकार का नगर निकायों के चुनाव में उम्मीदवारों की योग्यता के संबंध में वर्तमान में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 21 में प्रावधान हैं, जिनमें शैक्षणिक योग्यता के संबंध में कोई नियम नहीं है।
✍️ शैक्षणिक योग्यता के लिए नियमों में संशोधन किए जाने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। 2 से ज्यादा संतान वालों को चुनाव लड़ने की छूट देने वाले प्रावधान के सवाल के जवाब में लिखा है- राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 24 के प्रावधानों में संशोधन के लिए विधि विभाग को फाइल भेजी गई है, जो प्रक्रियाधीन है।

Address

Bhadra
335501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thar Prime Bhadra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share