Indian Dhara

Indian Dhara Editor

09/08/2026

तहसील भादरा: न्याय सभा भिरानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बलवान पूनिया का संबोधन. #भिरानी

तहसील भादरा: भीमराव अंबेडकर चौक पर बारिश का पानी नहीं का निकासी न होने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं ...
08/08/2026

तहसील भादरा: भीमराव अंबेडकर चौक पर बारिश का पानी नहीं का निकासी न होने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं पर कोई भी सुध लेने वाला नहीं शासन और प्रशासन उठते हैं कई सवाल #पानी #नगरपालिका #विधानसभा #लोकसभाचूरू

तहसील भादरा: भाड़ी में दिनांक 6 अगस्त कि रात को हुई बड़ी चोरी कि घटना को लेकर मौके पर पहुंची भादरा पुलिस जांच जारी...  र...
07/08/2026

तहसील भादरा: भाड़ी में दिनांक 6 अगस्त कि रात को हुई बड़ी चोरी कि घटना को लेकर मौके पर पहुंची भादरा पुलिस जांच जारी... राधेश्याम जी भादरा थाना अधिकारी (CI) ने पीड़ित परिवार को जल्द ही चोरी हुए सामान को बरामदगी कर और अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाने का आश्वासन दिया #चोरी #वारदात

07/08/2026

तहसील भादरा: भाड़ी गांव में एक चोरी कि घटना हुई उसको लेकर पीड़ित परिवारजन के साथ तस्वीरें साझा #चोरी

07/08/2026

तहसील भादरा: भाडी गांव में एक बहुत बड़ी चोरी कि घटना कि सूचना मिली है जल्द ही घटना कि पूरी जानकारी साझा करेंगे और पीड़ित परिवारजन से होंगे रूबरू।

06/08/2026

तहसील भादरा: भाग्य श्री अनाथ आश्रम भादरा में मौजूद पिछले दिनों में भांगवा गांव में प्रथम दृष्टि से मानसिक रूप से परेशान हालत में एक व्यक्ति जो अज्ञात रूप में मिला था निवेदन है कि अगर आपको कोई भी जानकारी है इस शख्स के बारे में है तो कृप्या आप भाग्य श्री अनाथ आश्रम भादरा में सूचित करें आपकी एक मदद किसी कि खुशिया लौटा सकती हैं धन्यवाद 🙏 #संदिग्ध #अनाथ #अज्ञात #भाग्यश्री_अनाथ_आश्रम

प्रेस विज्ञप्तिशेखावाटी को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता : यमुना जल परियोजना के एमओए को सार्वजनिक किया जाए – राहुल कस्वांद...
05/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति

शेखावाटी को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता : यमुना जल परियोजना के एमओए को सार्वजनिक किया जाए – राहुल कस्वां
दिनांक: 05 अगस्त, 2026

चूरू लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री राहुल कस्वां ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राजस्थान सरकार, हरियाणा सरकार तथा भारत सरकार के बीच यमुना जल परियोजना को लेकर हाल ही में हस्ताक्षरित मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MoA) को तत्काल सार्वजनिक किया जाए। लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत यह विषय उठाते हुए उन्होंने कहा कि शेखावाटी की जनता को उस परियोजना की पूरी जानकारी जानने का अधिकार है, जिससे क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक के समाधान की उम्मीद जुड़ी हुई है।

श्री राहुल कस्वां ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र पिछले कई दशकों से भीषण पेयजल संकट और लगातार गिरते भूजल स्तर की समस्या से जूझ रहा है। यहां के किसान और लाखों नागरिक लंबे समय से यमुना जल परियोजना को ऐसी महत्वपूर्ण पहल के रूप में देख रहे हैं, जिससे न केवल सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, बल्कि सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा और पूरे क्षेत्र को दीर्घकालिक राहत प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि यद्यपि यह सार्वजनिक रूप से घोषित किया जा चुका है कि इस परियोजना के संबंध में MOA पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, लेकिन आज तक उस समझौते की शर्तों और प्रावधानों को सार्वजनिक नहीं किया गया है, परियोजना का वास्तविक स्वरूप क्या होगा, किन जिलों एवं क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा, सिंचाई जल से संबंधित क्या प्रावधान किए गए हैं, इसे किस चरणबद्ध योजना के तहत लागू किया जाएगा तथा इसके क्रियान्वयन की समय-सीमा क्या होगी—इन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर अभी भी सामने नहीं आए हैं।

राहुल कस्वां ने कहा कि शेखावाटी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। यदि संशोधित समझौते में सिंचाई जल से जुड़े प्रावधानों में कोई परिवर्तन किया गया है, तो उसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के किसानों को परियोजना के वास्तविक प्रभाव और उससे मिलने वाले लाभ की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की यमुना जल परियोजना से संबंधित एमओए को तत्काल सार्वजनिक किया जाए तथा पेयजल और सिंचाई जल से जुड़े सभी प्रावधानों, लाभान्वित होने वाले जिलों एवं गांवों, परियोजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा तथा इसके पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी भी आम जनता के सामने रखी जाए।
श्री राहुल कस्वां ने कहा, "यमुना जल परियोजना केवल एक आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजना नहीं है, बल्कि यह शेखावाटी के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा है। इसके क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि जनता का विश्वास कायम रहे और किसानों तथा आम नागरिकों की वर्षों से जुड़ी हुई न्यायोचित अपेक्षाएं पूरी हो सकें।"

05/08/2026

तहसील भादरा: भिरानी में आयोजित न्याय सभा के दौरान पूर्व विधायक बलवान पूनिया सहित कई लोग पुलिस थाना भिरानी पहुँचे और पिछले दिनों में बेर गांव में हुई चोरी को लेकर भिरानी पुलिस थाना अधिकारी (CI) श्री मदन बिश्नोई बातचीत कि और जल्द ही चोरी पकड़ने के लिए निवेदन किया #चोरी #न्यायसभा

05/08/2026

तहसील भादरा: न्याय सभा भिरानी के दौरान बलवान फगेड़िया ने मौजूदा शासन प्रशासन पर उठाए कई सवाल #न्यायसभा #भिरानी

04/08/2026

तहसील भादरा : झाँसल गांव के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल कि समस्या को लेकर उठाए कई सवाल #झांसल #पेयजल #सिद्धमुखब्रांच #अमरसिंहब्रांच ीवन_मिशन

Address

Bhadra
335501

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Dhara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indian Dhara:

Shortcuts

Share