DNA News

DNA News DNA News

22/09/2026

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर बांध के पास गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर गंगा स्नान करने पहुंची पांच सहेलियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से चार लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि रिमझिम कुमारी की गंगा में डूबने से मौत हो गई।

22/09/2026

विद्यालय के बाहर जलजमाव, बच्चों में बीमारी का खतरा

रंगरा।
प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय के बाहर बरसात का पानी जमा होने से छात्राओं और आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लंबे समय से जलजमाव रहने के कारण विद्यालय आने वाले बच्चों के बीच बीमारी का खतरा बना हुआ है। पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
पंचायत के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही जलजमाव की समस्या का निदान नहीं किया गया तो परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत स्तर पर मुखिया को भी सूचना दी गई, लेकिन अब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है।
भवानीपुर पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा ने बताया कि जिस सड़क पर जलजमाव की समस्या है, उसका निर्माण जिला परिषद की ओर से कराया गया है। इसी कारण पंचायत स्तर से फिलहाल काम नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में संबंधित स्तर पर बात हुई है। जल्द ही जलजमाव की समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जाएगा।

20/09/2026

बिहपुर के भ्रमरपुर में 15 साल से अपने ही जमीन की लड़ाई लड़ रहे पूर्व सरपंच ने सुनाई अपनी आपबीती कहा सभी कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिला कोई न्याय अधिकारी मांगते हैं मोटी रकम......

20/09/2026

पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर ई शैलेंद्र के 61000 हजार के बयान पर अर्पण का करारा जवाब कहा खुद नोटों पर वोट जीतकर बने विधायक फिर मंत्री.....

17/09/2026

हत्या की साजिश नाकाम, तीन कट्टा-पिस्टल व 20 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार। नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने रंगरा थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.....

16/09/2026

कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का राघोपुर दौरा रद्द होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी, बांध पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़े

नवगछिया। राघोपुर कटाव स्थल पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे के रद्द होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। शाम करीब 4:50 बजे प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली कि कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का राघोपुर बांध पर कार्यक्रम नहीं होगा। इसके बाद मौके पर मौजूद एसपी, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी वापस लौटने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया।
कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ग्रामीण बांध पर लगाए गए बैरिकेडिंग को पार कर मुख्य बांध तक पहुंच गए और वहां लगे बैनर-पोस्टर फाड़ने लगे। देखते ही देखते मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
ग्रामीणों का कहना था कि सुबह से ही बांध पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री मौके पर पहुंचकर कटाव एवं बाढ़ की समस्या का जायजा लेंगे और समाधान का भरोसा देंगे, लेकिन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि “पहले भी मुख्यमंत्री राघोपुर आए थे, हाथ हिलाकर चले गए और आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस बार भी कार्यक्रम बनाया गया, लेकिन मुख्यमंत्री मौके पर नहीं पहुंचे। इससे बाढ़ और कटाव पीड़ित ग्रामीण खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।”
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शाम तक बांध पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

08/09/2026

वायरल वीडियो........

07/09/2026

ब्रह्मोत्तर बांध की स्थिति दयनीय, गोपालपुर प्रखंड कार्यालय में घुसने को तैयार बाढ़ का पानी

सैदपुर-सुकटिया मार्ग पर बहने लगा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित करीब तीन किलोमीटर लंबे ब्रह्मोत्तर बांध की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बांध के कई स्थानों पर पानी ओवरफ्लो होने से बाढ़ का पानी तेजी से प्रखंड मुख्यालय की ओर बढ़ रहा है। सैदपुर महादलित टोला के समीप और पवन शर्मा के बासा से आगे तीन-चार जगहों पर पानी बांध के ऊपर से बह रहा है। स्थिति ऐसी बनी हुई है कि यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं किया गया तो गोपालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है।
इधर, सैदपुर-सुकटिया बाजार मुख्य सड़क पर भी पानी बहने लगा है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को गोपालपुर के अंचलाधिकारी रौशन कुमार ने बांध का निरीक्षण किया। इसके बाद बड़ी संख्या में सैदपुर सहित आसपास के ग्रामीण जल संसाधन विभाग के कैंप पहुंचे और बांध को बचाने के लिए तत्काल फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों के दबाव के बाद बांध को बचाने का काम शुरू किया गया।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि क्षेत्र में बांध की स्थिति लगातार खराब होने के बावजूद समय रहते पर्याप्त बचाव कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के अब तक क्षेत्र का निरीक्षण करने नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जतायी।
सोमवार को कांग्रेस नेता शीतल प्रसाद सिंह ने ब्रह्मोत्तर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बांध की मरम्मत और बचाव कार्य शुरू किया जाता तो आज ऐसी स्थिति नहीं बनती। प्रशासन की लापरवाही के कारण एक बार फिर गोपालपुर प्रखंड कार्यालय के जलमग्न होने का खतरा पैदा हो गया है।
वहीं, ग्रामीण विधायक प्रत्याशी पीयूष कुमार झा ने आरोप लगाया कि विधायक सह मंत्री बुलो मंडल अपने ही क्षेत्र को बचाने में लगे हैं, जबकि उन्हें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रभावित इलाकों का भी निरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोपालपुर, सैदपुर और रंगरा क्षेत्र की स्थिति देखने के लिए विधायक अब तक नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बांध की गंभीर स्थिति के बावजूद कई लोग केवल फोटो खींचकर चले जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से बांध के सभी संवेदनशील स्थानों पर तत्काल मजबूत बचाव कार्य कराने तथा लगातार निगरानी रखने की मांग की है।

29/08/2026

खुल गया खुल गया आपके शहर में........

28/08/2026

रक्षाबंधन पर विक्रमशिला पुल पर भीषण जाम, पैदल पुल पार कर भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

नवगछिया: रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। उमस भरी गर्मी के बीच पुल पर मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राखी बांधने के लिए जा रही कई बहनें जाम में फंसे वाहनों के बीच पैदल ही पुल पार करती नजर आईं। वे अपने भाइयों तक पहुंचकर उन्हें राखी बांधने के लिए पैदल सफर करने को मजबूर रहीं।
बताया जा रहा है कि पुल पर जाम का मुख्य कारण वाहनों द्वारा लगातार ओवरटेक करना है। मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते रहे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और जाम बढ़ता गया।
दोपहर करीब चार बजे तक पुल पर जाम की स्थिति यथावत बनी रही। जाम के दौरान प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठे। लोगों का कहना था कि पर्व के दौरान पहले से अधिक भीड़ की संभावना के बावजूद यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई।

Address

Bhagalpur
Bhagalpur
853204

Telephone

+918789810017

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DNA News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DNA News:

Shortcuts

Share