06/06/2026
गयाजी के गुरुआ इलाके में हुए सनसनीखेज 40 लाख रुपये की लूट और व्यवसायी को गोली मारने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। 🚨
जांच के लिए गठित SIT टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पहचान बताने वाले को 10-10 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। 💰⚖️ पुलिस का दावा है कि आरोपियों के चेहरे सामने आने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी। अपराधी कानून की पकड़ से ज्यादा दिन दूर नहीं बच पाएंगे। 🚓🔍
👉 🙏 👍