Bharatlive7

Bharatlive7 आईना हूँ मैं सुबह का अखबार नही

बिहार के अररिया जिले में परमान नदी पर बना झमटा-महिषाकोल पुल धंस गया है. करीब 7 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से 2022 में बन...
24/05/2026

बिहार के अररिया जिले में परमान नदी पर बना झमटा-महिषाकोल पुल धंस गया है. करीब 7 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से 2022 में बने पुल का पाया धंसने से रेलिंग और स्लैब में दरार आई है और पुल की संरचना कई जगह कमजोर हो गई है. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई. वहीं प्रशासन ने भारी वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.

22/05/2026

जानें क्या है कॉक्रोच जनता पार्टी ....

22/05/2026

सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉक्रोच जनता पार्टी” नामक एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की तेजी से चर्चा हो रही है। महज चार दिनों के भीतर इस मंच ने लगभग 18 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया है, जिसे लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत में बहस तेज हो गई है। युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता को लेकर इसे डिजिटल दौर की नई राजनीतिक अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिस लोकप्रियता को स्थापित राजनीतिक दल वर्षों के प्रचार, बड़े अभियानों और करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद हासिल कर पाते हैं, उसी स्तर की डिजिटल पहुंच इस नए मंच ने बेहद कम समय में बना ली। खासकर युवाओं के बीच इसके कंटेंट, व्यंग्यात्मक शैली और आक्रामक सोशल मीडिया रणनीति ने तेजी से जगह बनाई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना सोशल मीडिया की बदलती ताकत और युवाओं की डिजिटल भागीदारी को दर्शाती है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर इसके समर्थन में लगातार पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स इसे पारंपरिक राजनीति के खिलाफ युवा असंतोष की अभिव्यक्ति बता रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि इस मंच के संस्थापक और संचालकों पर प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे सुनियोजित डिजिटल अभियान करार दे रहे हैं।

पूरा मामला अब सोशल मीडिया की सीमाओं से निकलकर राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह डिजिटल लोकप्रियता वास्तविक जनसमर्थन में बदलती है या केवल सोशल मीडिया ट्रेंड तक सीमित रहती है।

21/05/2026

यह वीडियो खगड़िया जिले का बताया जा रहा है ...

21/05/2026

यह वीडियो खगड़िया जिले का बताया जा रहा है ।

03/05/2026

देर रात विक्रमशिला सेतु ध्वस्त

30/04/2026

नशां और अपराधी को लेकर बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र का बड़ा बयान ...

29/04/2026

बेहद शर्मनाक

29/04/2026

बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र कह दी बड़ी बात ...

03/12/2023

बिहपुर भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र का बड़ा बयान जरुर सुनें

Address

Bhagalpur
853201

Telephone

+919973948091

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharatlive7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharatlive7:

Share