बांका बोल रहा. - Banka Bol Raha

बांका बोल रहा. - Banka Bol Raha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बांका बोल रहा. - Banka Bol Raha, Media/News Company, Bhagalpur.

"बांका बोल रहा..." एक स्वतंत्र सोशल मीडिया न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपके सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद से निष्पक्ष पत्रकारिता की राह पर अग्रसर है। आपका लाइक, शेयर और सब्सक्रिप्शन हमारा संबल है – आइए, सच्ची और बेबाक खबरों की आवाज़ बनें।

08/08/2025

रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, मिठाइयों की खुशबू और लोकगीतों की मधुर धुन… चहल-पहल के बीच हर चेहरे पर त्योहार की रौनक साफ झलक रही है। कल भाई-बहन का अटूट बंधन रक्षाबंधन के पर्व में फिर होगा मजबूत। आइए, प्रेम और परंपरा के इस त्योहार को मिलकर मनाएँ। #रक्षाबंधन2025 #राखीका_त्योहार #परंपरा_और_प्रेम #बांका_की_चहलपहल Manish Kumar धर्मरक्षक सेना

08/08/2025

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक नगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष रानी महकम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। यात्रा में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण होगी। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। Manish Kumar Ranjeet Yadav BJP Bihar
#बांका_बोल_रहा

08/08/2025

"जहां बाकी दुनिया में राखी से रिश्ते बंधते हैं, वहां एक गांव है जहां पीढ़ियों से कलाई सूनी है…"
मजलिशपुर की अनोखी परंपरा। शहर से सटे बड़े गांव मजलिशपुर में पीढ़ियों से रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता।
किसी भाई की कलाई पर कभी राखी नहीं सजी और बहनें भी मायके नहीं आतीं। गांव के बुजुर्ग कहते हैं—दादा-परदादा के समय से ही यह त्योहार यहां नहीं मनाया गया। कारण कोई नहीं जानता… बस परंपरा बन गई है, जो आज तक चली आ रही है। बांका बोल रहा. - Banka Bol Raha
#बांका_बोल_रहा #मजलिशपुर #रक्षाबंधन #अनोखीपरंपरा #गांवकीकहानी

07/08/2025

बेलहर में वज्रपात से दो ग्रामीणों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे विधायक मनोज यादव। पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गई। गोवाचक और चैती गांव में जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक Manoj Yadav ने कहा- सरकार हर आपदा पीड़ित के साथ खड़ी है।
#जनसेवा Janata Dal (United)

06/08/2025

बांका में आम आदमी पार्टी की भव्य जनसंपर्क रैली निकाली गई। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि। प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में जनता से जुड़ाव का संदेश। बिहार की सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी आम आदमी पार्टी #जनसंपर्क_यात्रा #बांका #बिहार_बदलाव_की_ओर Aam Aadmi Party Bihar Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Punjab

05/08/2025

गोरबामारण विद्यालय में मिड डे मील खाने से 14 बच्चे बीमार हो गए। छिपकली मिलने के बाद भी भोजन परोसा गया, बच्चों की हालत बिगड़ी। सभी बच्चों का इलाज बांका सदर अस्पताल के विशेष वार्ड में जारी है।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज, परिजन नाराज़।
#बांका #छात्रबीमार

05/08/2025

रजौन के कैथा चकमीदा गांव में 13 माह की मासूम प्रेमलता की खेत में डूबने से मौत। खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, गांव में मातम।

05/08/2025

बालरपुर गांव में बारिश के बीच बड़ा हादसा। मिट्टी की दीवार गिरने से 55 वर्षीय चानकी देवी की मौत। गांव में मातम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 🚔

05/08/2025

ककवारा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट। हमले में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी। घायलों का इलाज बांका सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस ने गांव में कैंप कर रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापमारी। #जमीनविवाद

04/08/2025

बाइक हादसे में घायल हुए कमल दास
मिल्की गांव के रहने वाले हैं कमल दास
हादसे में हुए गंभीर रूप से जख्मी
इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
#सड़कदुर्घटना #बांका_खबर

04/08/2025

अभी अभी बेलहर में बाइक दुर्घटना में दो लोग जख्मी

Address

Bhagalpur
813102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बांका बोल रहा. - Banka Bol Raha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share