30/08/2026
रायगढ़ जिले में पत्नी की हत्या के मामले में करीब 4 महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी की मौत के बाद पुलिस से बचने के लिए तमिलनाडु भाग गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पुलिस को जैसे ही उसके गांव लौटने की सूचना मिली, टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जून 2026 में आरोपी कथित तौर पर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास उसने पत्नी पर हाथ-मुक्के, डंडे और पत्थर से हमला किया, जिससे उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। हत्या के बाद वह तमिलनाडु भाग गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा और पत्थर भी जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
(Cg news, viral video, latest chhattisgarh news video, cg viral updates, chhattisgarhi news video, raigarh updates, raigarh news viral video, cg n