17/04/2026
📍भाजपा कार्यालय, भीनमाल
आज भीनमाल स्थित भाजपा कार्यालय में 21 अप्रैल को पचपदरा (बालोतरा) में प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक आगमन एवं HPCL राजस्थान रिफाइनरी के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर श्री महेंद्र जी बोहरा, श्री महेंद्र जी मेघवाल (जिला संगठन प्रभारी-भाजपा, जालोर), श्री आवड़दान जी चारण (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य-भाजपा, राजस्थान), श्री महेंद्र जी सोलंकी, श्री भरतसिंह जी भोजाणी (जिला मंत्री-भाजपा, जालोर), श्री प्रवीण जी दवे (नगर अध्यक्ष-भाजपा, भीनमाल), श्री मंगलसिंह जी सिराणा (विधानसभा प्रभारी-भीनमाल), श्री सांवलाराम जी देवासी (अध्यक्ष-जुंजाणी मंडल), श्री परबतसिंह जी भांडू (अध्यक्ष-नरसाणा मंडल), श्री मंगलाराम जी पुरोहित (अध्यक्ष-भीनमाल ग्रामीण मंडल) सहित अन्य वरिष्ठजन एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi
BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma
Madan Rathore Bjp4Jalore